Old Geometry Box DIY Ideas: पुरानी स्टील ज्योट्रेमी बॉक्स को फेंकने की बजाय खूबसूरत कोरियन स्टाइल मिनि क्यूट पर्स तैयार करें। इस आसान तरीके से आप वॉलेट बना सकती हैं।

बच्चों की पढ़ाई में कई बार ऐसा सामान होता है जो समय के साथ वो इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं। इन्हीं में से एक स्टील ज्टोमेट्री बॉक्स भी है। अगर आप भी बेकार समझ इसे कबाड़ में दे देती है तो ऐसा करना बंद कर दीजिए। इसकी मदद सी आप सुंदर सा कोरियन स्टाइल मिनी पर्स बना सकती हैं। आसान DIY में न केवल पुरानी चीजों का बेहतर इस्तेमाल होगा, बल्कि ऐसा वॉलेट मिलेगा जिसमें लिपस्टिक, एक्सेसरीज और छोटा-मोटा सामान रखा जा सकता है।

बॉक्स से पर्स बनाने का सामान

  • पुरानी ज्योमेट्री बॉक्स
  • स्पंज
  • पिंक ऐक्रेलिक पेंट
  • पेंट ब्रश
  • पिंक पैटर्न क्राफ्ट पेपर
  • स्मॉल राउंड मिरर
  • हाफ डेकोरेटिव पर्ल
  • स्टिकर, क्ले और ग्लिटर स्टोन
  • रिबन और बो
  • हॉट ग्लू गन
  • कैंची

मेटल पर्स बनाने का आसान तरीका

1- सबसे पहले ज्योमेट्री बॉक्स को अच्छे साफ करके सूखने कर दें। अब स्पंज और ब्रश की मदद से बाहरी-इनसाइड हिस्से में पिंक कलर का पेंट करें। ध्यान रहे ज्यादा कोटिंग न करे वरना फिनिश नहीं आएगा। अब इसे पूरी तरह से सूखने के लिए रख दें।

ये भी पढे़ं- पुरानी शर्ट को फेंकने की गलती न करें! 6 हैक्स से बनाएं जैकेट, टॉप और कूल आउटफिट

2- दूसरे स्टेप में गुलाबी चेक पैटर्न वाले क्राफ्ट पेपर को कट करके बॉक्स के निचले हिस्से के अंदर चिपकाएं। इसके बाद किनारों पर मोती की बारीक लाइन बनाकर हॉट ग्लू से चिपका दें, अंदर पर्स खोलने पर भी एस्थेटिक वाइब में कमी न आए।

ये भी पढे़ं- 2 घंटे, 4 घंटे या 8 घंटे धूप? पहले यह जानिए, फिर खरीदिए पौधे

3- ढक्कन के अंदर वाले हिस्से में छोटा सा मिरर चिपकाएं। ट्वीजर की हेल्प से शीशे के चारों ओर मोती लगाएं। पास में, फूल वाले स्टिकर, चमकीले स्टोन और बो लगाकर चंकी लुक क्रिएट करें।

4- बॉक्स के ऊपरी हिस्से में चेक डिजाइन से क्रॉस या गिफ्ट बॉक्स जैसे पैटर्न बना लें। सेंटर में छोटा सा पिंक कलर का बो चिपकाएं। रिबन की पट्टियों संग मोती लगाकर रॉयल और क्लासी फिनिशिंग दें।

View post on Instagram

5- बस तैयार है आपक खूबसूरत और स्टाइलिश DIY मेटर पर्स। इसमें आप लिप बाम, स्मॉल एक्सेसरीज, हेयर क्लिप और दूसरे मिनी ब्यूटी प्रोडक्ट बिना परेशानी के रख सकती हैं।

सोर्स- इंस्टाग्राम