Madhumalti Plant Care: फ्लैट की बालकनी में मधुमालती उगाना चाहते हैं? जानें बेल के लिए सही गमला, मिट्टी, धूप, पानी, खाद और सपोर्ट का तरीका। इन आसान गार्डनिंग टिप्स से मधुमालती की बेल तेजी से बढ़ेगी और घर फूलों की खुशबू से महक उठेगा।

How to Grow Madhumalti Plant at Home: मधुमालती अपनी खुशबूदार कलियों और रंग बदलते फूलों के कारण घर की बालकनी को बेहद खूबसूरत बना सकती है। अगर आप फ्लैट में रहते हैं, तो इसे जमीन की जगह गमले में आसानी से उगा सकते हैं। सही गमला, धूप, मिट्टी और मजबूत सपोर्ट देकर बेल की अच्छी ग्रोथ हो सकती है।

मधुमालती के लिए कैसा गमला चुनें?

मधुमालती तेजी से फैलने वाली बेल है, इसलिए छोटे गमले की बजाय कम से कम 18 से 24 इंच चौड़ा और गहरा गमला चुनें। गमले में ड्रेनेज होल जरूर होने चाहिए, ताकि एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल सके। भारी और मजबूत गमला बेहतर रहेगा, क्योंकि बेल बड़ी होने पर उसका वजन बढ़ जाता है।

गमले में कैसी मिट्टी रखें?

मधुमालती को ऐसी मिट्टी चाहिए जिसमें पानी जमा न हो और जड़ों को अच्छी हवा मिलती रहे। इसके लिए सामान्य गार्डन मिट्टी में अच्छी तरह ऑर्गेनिक खाद और कोकोपीट या मोटी रेत मिलाई जा सकती है। मिट्टी हल्की और पोषक होगी तो बेल तेजी से बढ़ेगी।

बालकनी में कितनी धूप जरूरी है?

मधुमालती को अच्छी ग्रोथ और ज्यादा फूलों के लिए इनफ रोशनी चाहिए। फ्लैट में इसे ऐसी बालकनी या खिड़की के पास रखें जहां रोजाना करीब 4 से 6 घंटे धूप मिल सके। बहुत कम रोशनी में बेल की शाखाएं कमजोर और फूलों की संख्या कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- Raat Rani Plant Growing Tips: गमले में भी आसानी से उगेगी रातरानी, जानें घर पर पौधा लगाने और तेजी से बढ़ाने का तरीका

बेल के लिए मजबूत सपोर्ट जरूर लगाएं

मधुमालती एक बेल है, इसलिए गमले के साथ मजबूत ट्रेलिस, वायर या सपोर्ट लगाना जरूरी है। जैसे-जैसे नई बेल बढ़ें, उन्हें सपोर्ट की ओर हल्के से बांधते जाएं। इससे बेल सही और मजबूत तरीके से ऊपर चढ़ेगी और बालकनी में सुंदर ग्रीन वॉल जैसा लुक मिलेगा।

पानी, खाद और प्रूनिंग का रखें ध्यान

गमले की ऊपरी मिट्टी सूखी महसूस होने पर ही पानी दें और गमले में पानी स्टोर करने से बचें। समय-समय पर ऑर्गेनिक खाद समय-समय पर देना फायदेमंद हो सकता है। सूखी और कमजोर बेल की छंटाई करें। फूल आने के बाद हल्की प्रूनिंग नई शाखाओं के ग्रोथ में मदद कर सकती है।

इसे भी पढ़ें- मानसून में रबर प्लांट की ये गलती पड़ सकती है भारी, सूखने लगेगा हरा-भरा पौधा!