फैंसी फिश शेप इयरिंग्स, महफिल में हर नजर होगी आप पर, चुनें 5 खास डिजाइन

Published : Jun 03, 2026, 08:15 PM IST
fancy fish shape earrings special designs for party look in minimum cost of 150 to 200 rupees

सार

Fancy Fish Shaped Earrings: फिश शेप इयरिंग्स किस तरह के आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं? पार्टी वियर के लिए कौन-से फिश शेप इयरिंग्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं? क्या फिश शेप इयरिंग्स एथनिक और वेस्टर्न दोनों लुक्स पर सूट करते हैं?

फैशन-ट्रेंड में आए दिन चेंजेज देखने को मिलते हैं और ऐसा होना भी चाहिए, नहीं फैशन वर्ल्ड बोर लगने लगेगा। पुरुषों से ज्यादा महिलाएं फैशन ट्रेंड को फॉलो करती हैं और वे अक्सर नई और फैशनेबल चीजों की तलाश में रहती हैं। इसी बीच आपको बता दें कि फैशन में नए फैन्सी फिश डिजाइन के इयरिंग्स मार्केट में आए हैं, जिन्हें महफिल में पहनकर इठलाया जा सकता हैं। फिश शेप इयरिंग्स के लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइन शॉप्स पर अवेलेबल हैं। ये फैंसी ईयररिंग्स आपकी पार्टी, वेडिंग और फेस्टिव लुक को और भी खास बनाएंगे। जानिए कौन-सा डिजाइन आपके लिए बेस्ट हो सकता है...

1. सितारा फिश शेप इयरिंग्स

फैशन वर्ल्ड में नई डिजाइन की इयरिंग्स इंट्रोड्यूस हुई है यानी फिश शेप इयरिंग्स की लेटेस्ट रेंज आई हैं। इन्हें आप पार्टी-शादी में स्टाइल कर सकती हैं। सितारा फिश शेप इयरिंग्स की सबसे ज्यादा डिमांड हैं। इसमें गोल्डन कलर के राउंड सितारे लगे हैं, इससे इनका लुक और सुंदर दिख रहा है। इन्हें आप ट्रेडिशनल के साथ वेस्टर्न आउटफिट पर भी स्टाइल कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें.. स्विच बोर्ड डेकोरेशन के ये स्मार्ट हैक्स बदल देंगे घर की खूबसूरती, 5 खास डिजाइन

2. मीनाकारी वर्क फिश शेप इयरिंग्स

मीनाकारी वर्क फिश शेप इयरिंग्स की भी अच्छी खासी रेंज मार्केट में अवेलेबल हैं। इन्हें आप 150 से 200 रुपए में खरीद सकते हैं। इस तरह की इयरिंग्स में डिफरेंट कलर से मीनाकारी वर्क किया होता है, जिससे इनका लुक बहुत ही ग्रेसफुल लगता है। इन्हें आप किटी या फिर ऑफिस पार्टी में कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक एकदम अलग दिखेगा और महफिल में हर नजर आप पर होगी।

3. मोती फिश शेप इयरिंग्स

मोती फिश शेप इयरिंग्स जेन जी गर्ल्स काफी पसंद कर रही हैं। वे इन्हें कॉलेज या फिर ऑफिस पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं। इसमें बारीक गोल्डन पट्टी पर सफेद मोती लगे होते हैं। साथ ही इसके टॉप और बॉटम पर बारीक हीरे लगे हैं, जिससे इसका लुक और क्लासी दिखता है। ये आप इन हाउस फंक्शन में पहन सकते हैं। आपके हर आउटफिट पर ये एकदम शानदार लगेंगे।

4. ट्रेंडी फिश शेप इयरिंग्स

ट्रेंडी फिश शेप इयरिंग्स महिलाओं के साथ लड़कियां भी पहनना पसंद कर रही हैं। इसकी डिजाइन काफी शानदार है। इसका टॉप फिश डिजाइन का होता है और इसमें कई सारी डिजाइनर लटकनें भी होती हैं। इन्हें आप जीन्स, सूट या फिर एथनिक वियर के साथ स्टाइल कर सकते हैं। ये आपको 150 से 200 रुपए में मिल जाएंगे।

5. गोल्डन-ब्लू मोती फिश शेप इयरिंग्स

गोल्डन-ब्लू मोती फिश शेप इयरिंग्स के लिए हर उम्र की लेडीज क्रेजी हैं। ये दिखने में काफी अट्रैक्टिव होते हैं और लुक वाइज बहुत शानदार दिखते हैं। इसमें मछली का मुंह गोल्डन कलर का होता है और बाकी पूरी जगह आपको ब्लू शाइनिंग वाले मोती दिखेंगे। इन्हें आप स्पेशल मौकों पर स्टाइल कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें.. ट्री स्टम्प प्लांटर से दें गार्डन को न्यू लुक, 5 आइडिया से बदलेगी बगीचे की रंगत

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

क्रोशिया ब्रेसलेट डिजाइन, घर पर बनाएं DIY कंगन चूड़ियां
ऑफिस में सबसे स्टाइलिश दिखना है? ये गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट जरूर देखें