Switchboard Hack: स्विच बोर्ड को आर्टिस्टिक लुक कैसे दें? स्विच बोर्ड सजाने के लिए कौन-कौन सी चीजें इस्तेमाल कर सकते हैं? क्या पुराने स्विच बोर्ड को नया लुक दिया जा सकता है?
अपने घर के डेकोरेशन का ध्यान सभी लोग रखते हैं। घर स्मार्ट और क्लासी दिखे इसके लिए नए-नए फंडे आजमाए जाते हैं। लोग फर्नीचर, सोफा, किचन, पोर्च को स्टाइलिश लुक देते हैं। वैसे, इन सबसे हटकर रूम डेरोकेशन का एक बेहतरीन आइडिया है और इसे खर्च किए बिना पूरा किया जा सकता है। अगर आपका कमरा सादा लगता है तो आप रूम में लगे स्विच बोर्ड को आर्टिस्टिक लुक देकर घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। जानिए स्विच बोर्ड डेकोरेशन के आसान, बजट-फ्रेंडली और स्टाइलिश आइडिया, जो कमरे को स्मार्ट बना देंगे। नीचे देखें स्विच बोर्ड को सजाने के लिए कुछ शानदार आइडियाज…

1. स्विच बोर्ड पर बनाएं लैंप डिजाइन
अगर आपके पास अपने रूम को डेकोर करने का खास आइडिया नहीं है तो आप कमरे में लगे स्विच बोर्ड को आर्टिस्टिक लुक देकर डेकोरेट कर सकते हैं। आप स्विच बोर्ड के आसपास लैंप और फूल-पत्तियों वाली बेल डिजाइन बना सकते हैं। रंग-बिरंगे फूलों की ये डिजाइन रूम का लुक एकदम बदल देंगी।

ये भी पढ़ें.. ट्री स्टम्प प्लांटर से दें गार्डन को न्यू लुक, 5 आइडिया से बदलेगी बगीचे की रंगत
2. स्विच बोर्ड पर बनाएं पेड़ डिजाइन
स्विच बोर्ड की सजावट करने के लिए कई डिजाइन हैं। आप अपनी पसंद की डिजाइन भी बना सकते हैं। इसके अलावा आप पेड़ की डिजाइन भी बना सकते हैं। पेड़ की टहनियां और पत्तियों को डिफरेंट कलर से पेंट कर सकते हैं। इससे रूम का लुक यूनिक दिखेगा।
3. स्विच बोर्ड पर बनाएं पिंजरा डिजाइन
स्विच बोर्ड पर पेड़ पर लटके पिंजरा डिजाइन भी बना सकते हैं। पूरे स्विच बोर्ड को कवर करते हुए एक पेड़ बनाएं और इस पर पिंजरा की ढेर सारी डिजाइन बना दें। इसके आसपास चिड़ियां की डिजाइन भी पेंट की जा सकती हैं। इससे ये और सुंदर दिखेगा।

4. स्विच बोर्ड पर बनाएं गार्डन डिजाइन
स्विच बोर्ड पर गार्डन डिजाइन भी बना सकते हैं। घर में मौजूद कलरफुल पेंट से आप स्विच बोर्ड के आसपास बगीचे की डिजाइन बना सकते हैं। इसमें आप लैंप, हैंगिंग फ्लावर पॉट्स की डिजाइन भी बना सकते हैं। इतना ही नहीं आप चाहे तो रंग-बिरंगे फूलों की डिजाइन भी बनाई जा सकती हैं। इसके अलावा आप अपना बेस्ट क्रिएशन भी दिखा सकते हैं।
5. स्विच बोर्ड पर बनाएं पॉट डिजाइन
स्विच बोर्ड पर पॉट्स की डिजाइन से भी सजाई जा सकती हैं। स्विच बोर्ड के आसपास डिफरेंट कलर और डिजाइन के पॉट्स की डिजाइन बना सकते हैं। इसके साथ इनमें फूल-पत्तियों से सजावट भी कर सकते है। हैंगिंग पॉट्स की डिजाइन्स भी बनाई जा सकती है। इससे आपके रूम और दीवार सुंदर दिखेंगे। घर आने वाले मेहमान भी आपकी स्टाइल और क्रिएशन की तारीफ करेंगे।

ये भी पढ़ें.. मुल्तानी मिट्टी से DIY प्लांटर कैसे बनाएं ? 50 रु. में सुंदर गमला बनाने का तरीका
