Multani Mitti DIY Planter Ideas: चेहरे पर लगाने वाली मुल्तानी मिट्टी से मजबूत प्लांटर बनाया जा सकता है? कौन-कौन से पौधे छोटे प्लांटर में अच्छे से ग्रोथ करते है? कौन सी गलती आपके पूरे प्लाटर को खराब कर सकती है? जानें यहां। 

पौधे के लिए प्लांटर ढूंढना किसी टास्क से कम नहीं है, जहां प्लांट अच्छे से खिले रहें और ये देखने में सुंदर लगे। वैसे तो बाजार में टेरोकोटा, ग्लास, फाइबर, सेरेमिक और मार्बल बेस्ड कई प्लांटर्स उपलब्ध हैं, जो न केवल लग्जरी लगते हैं बल्कि कमाल की सुंदरता भी देते हैं। हालांकि इनका प्राइस रेंज हर किसी के बजट में नहीं होता है। ऐसे में क्या किया जाए ये सवाल हर किसी के मन में आता है। अगर आप भी महंगे-महंगे प्लांटर्स नहीं खरीद पा रही हैं तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, आज हम आपके लिए लेकर आए कि किस तरह चेहरे पर लगानी वाली मुल्तानी मिट्टी से DIY Planter बनाया जा सकता है। यदि आप घर के अंदर छोटे-छोटे पौधे लगाना पसंद करती हैं तो ये तरीका 100% काम आसान करेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुल्तानी मिट्टी से प्लांटर बनाने के का सामान

  • 2 कप कंकड़ रहित मुल्तानी मिट्टी
  • मोटा कार्डबोर्ड बेस
  • सफेद फेविकोल, हॉट ग्लू गन
  • 1 ग्लास सीमेंट
  • 1 ग्लास पानी
  • कटर-कैंची
  • पेंट ब्रश
  • ऐक्रेलक कलर्स
  • वर्निश पाउडर

मुल्तानी मिट्टी प्लांटर कैसे बनाएं ?

Multani Mitti से प्लांटर बनाने के लिए सबसे पहले कार्डबोर्ड को अपने पसंद के शेप में (गोल, चौकोर, या हेस्कागोनल) स्टाइल में काट लें। अब इसे गोंद-हॉट ग्लू गन की हेल्प से जोड़कर मजबूती दें। ऐसा करने से बेस मजबूत होगा। इसके बाद 2 मुट्ठी मुल्तानी मिट्टी, में 1 मुट्ठी सफेद सीमेंट, फेविकोल और पानी मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। अब कार्डबोर्ड से बनाए गए आकार में मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट लगाएं। अगर आप मजबूत फिनिश चाहते हैं तो परतें लगा सकते हैं। डिजाइन के लिए, पत्ती, ब्रश या सिक्के का इस्तेमाल करें। अब फ्लांटर को 24-48 घंटे के लिए सूखने रख दें। पूरी तरह सूखने के बाद ये मजबूत-कठोर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- बाल्टी से शैंपू बोतल तक, 50 रु. में बनाएं ब्यूटीफुल DIY Planter Ideas

प्लेन डिजाइन बहुत सिंपल रखती है। आप इसे रेगमार्ग से रगड़कर चिकना कर दें। वाइब्रेंट लुक के लिए प्लांटर को ऐक्रेलिक रंगों से पेंट कर दें। यह लंबे समय तक सिक्योर रहे, इशके लिए वार्निश पाउडर का इस्तेमाल जरूर करें।

चूकिं यह प्लांटर DIY मुल्तानी मिट्टी से बना है, इसलिए सीधे पौधा लगाने के लिए सॉयल न भरे। इसकी बजाय प्लास्टिक नर्सरी पॉट का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से पानी सीधे कार्डबोर्ड तक नहीं पहुंचेगा और मजबूती बनी रहेगी। इसमें आप, जेड प्लांट, एलोवेरा, सेकुलेंट, फर्न, कैक्टस और कम पानी वाले पौधे लगा सकती हैं।

ये भी पढ़ें- दीवारों के रंग के हिसाब से चुनें पर्दा, देखें 6 ट्रेंडी कर्टेन डिजाइन

प्लांटर बनाने के टिप्स

  • अगर आप मुल्तानी मिट्टी से प्लांटर बना रहे हैं तो ज्यादा सीमेंट का यूज ज्यादा न करें, वरना प्लांटर भारी हो सकता है
  • ज्यादा मजबूती के लिए सीमेंट संग जूट फाइबर-पेपर पल्प मिला सकता है
  • प्लांटर में सीधे गीली मिट्टी न डालें
  • लंबी सुरक्षा के लिए सीलर का इस्तेमाल जरूर करें