Easy DIY Planter Craft Ideas: पुरानी पेंट बाल्टी से बन सकता है खूबसूरत प्लांटर ? आइसक्रीम बॉक्स से क्या-क्या बनाया जा सकता है? शैंपू की खाली बोतल से क्राफ्ट कैसे बनाएं? इस आर्टिकल में जानें इन सभी सवालों के जवाब, विस्तार से।
पौधे केवल हरियाली नहीं लाते बल्कि घर की सुंदरता में भी चार चांद लगाते हैं। आजकल वैसे भी किचन गार्डनिंग से टेनिस गार्डन का ट्रेंड बढ़ गया है। अगर आप भी पौधे लगाना पसंद करते हैं तो लेकिन बड़े-बड़े गमले रखने की जगह नहीं है तो क्रिएटिविटी अपनाते हुए घर पर रखी चीजों से बनाएं खूबसूरत प्लांटर, जो न केवल स्टाइलिश लगते हैं बल्कि स्पेस भी बचाते हैं। खास बात है कि इन्हें तैयार करने के लिए 50रु से अधिक की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस आर्टिकल में देखें, ऐसे ही आसान DIY Planter Ideas, जो आपके लिए भी स्मार्ट विकल्प बन सकते हैं।


पेंट की बाल्टी से बनाएं प्लांटर
अगर छत या टैरिस में गार्डनिंग करनी हैं तो अलग-अलग गमले लेने की बजाय आप पेंट की बाल्टी से प्लांटर बनाएं। इसे तैयार करने के लिए छोटी बड़ी साइज की बकेट लें, अब इसमें कलर स्प्रे या एक्रेलिंक रंग से पेंट कर सूखने रख दें। बेस पर जल निकासी के लिए छेद करें और मन पसंद डिजाइन बना दें। बस आपका DIY बकेट प्लांटर तैयार है जिसमें सब्जियों से लेकर फूल तक लगाएं जा सकते हैं।
लकड़ी के कुल्हड़ से हैंगिंग प्लांटर
Hanging Planters मॉडर्न घरों की पहली पसंद बन गया है। इसे रखने के लिए स्पेस की जरूरत नहीं होती और ये छोटी सी जगह में प्रीमियम लुक देता है। बाजार में हैंगिग प्लाटर्स 300-500रु से नीचे नहीं आते हैं। ऐसे में 20रु. वाले कुल्हड़ से इसे तैयार करें। सबसे पहले कुल्हड़ को मनपसंदीदा रंग के पेंट कर डिजाइन बना दें। ड्राई होने के बाद क्ले की हेल्प से छोटे-छोटे हाथ-पैर बनाकर ग्लू गन से चिपका दें। लटकाने के लिए थर्माकोल लें, उसे पेंट कर किनारों पर दो छेद करें। बीच से रस्सी बांधकर ऊपर की तरफ टांग दें।
ये भी पढ़ें- दीवारों के रंग के हिसाब से चुनें पर्दा, देखें 6 ट्रेंडी कर्टेन डिजाइन
आइसक्रीम बॉक्स प्लांटर आइडिया
Icecream Box अक्सर फेंक दिया जाता है, लेकिन ये भी कम पैसों में जबरदस्त प्लांटर का रूप ले सकता है। डिब्बे को धोकर साफ कर लें, ड्रेनेज के लिए छेद करें। फिर पेस्टल का वाइब्रेंट रंग से कलर दें। इसमें तो छोटे-छोटे वॉटरमैलन बने हैं, आप चाहे तो कोई भी कार्टून या हार्टशेप डिजाइन बनाएं। अब बाहरी बॉर्डर पर जूट की रस्सी और मोती लगाकर एस्थेटिक लुक दें। इस तरह के प्लांटर्स में हर्ब्स, सेकुलेंट और वॉटर प्लांट ज्यादा प्यारे लगते हैं।

ये भी पढ़ें- ₹500-1000 में सिल्वर गोल्ड मिक्स स्टड, फेस शेप के हिसाब से करें स्टाइल
ऑयल कैन प्लांटर क्राफ्ट
5 लीटर वाली तेल की पिपिया लगभग हर घर में होती है। इसे फेंकने या कबाड़ में देने की बजाय टैरिस के लिए बनाएं खूबसूरत गमला। सबसे पहले कैन पर पेंसिल से हंस वाली मार्किंग करें, अब इसे कैंची या कटर की मदद से काट लें। चिकना करने के लिए किनारों पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करें। पूरी डिब्बे पर लाल रंग का बेस कोट लगाकर सूख दें। अब ऊपरी हिस्सी पर बत्तख की आंख, चोंच को काले-सफेद रंग से पेंट कर दें। आखिर में पंख-पूंछ के पास वाइट-ब्लैक रंग स्ट्रोक से शेडिंग देकर लुक कंप्लीट करें।
शैंप बोतल प्लांटर आर्ट
यह अभी तक का सबसे Easy DIY Planter Idea है। इसे बनाने के लिए शैंपू बोतल को बराबर हिस्से में काटकर सफेद रंग से पेंट कर दें। अब इसमें आप सितारों या फिर मोतियों को हॉट ग्लू गन की मदद से चिपकाते जाएं। जब ये चिपक जाए तो ब्लैक पेंसिल या मार्केट से ब्लैंक स्पेस पर लाइनें खींचे। ऐसा करने से यह मौजेक आर्ट जैसा लुक देगा। इसमें पानी और मिट्टी में खिलने वाले दोनों पौधे कमाल लगेंगे।
