Silver Gold Plated Stud Earrings Designs: आखिर महिलाओं को क्यों पसंद आ रहे सिल्वर गोल्ड मिक्स स्टड डिजाइन? क्या वजह है कि स्टड इयररिंग्स हर फेस शेप के लिए परफेक्ट माने जाते है? 22kt गोल्ड छोड़ क्यों महिलाएं खरीद रही सिल्वक मिक्स ज्वेलरी?

हर लेडीज की चाहत होती है कि वे महफिल में सबसे अलग हटकर दिखे। यही वजह से कि महिलाओं को साड़ी ब्लाउज से लेकर मेकअप डिसाइड करने में वक्त लगता है, लेकिन कई बार इतना हार्डवर्क करने के बाद भी लुक खिलकर नहीं आता। इसकी वजह आपकी च्वाइस नहीं बल्कि इग्नोरेंस है। ज्यादातर महिलाएं कपड़ों पर ध्यान देती हैं लेकिन ज्वेलरी पर वर्क नहीं करता है, जिससे अटायर का फ्लॉलेस स्टाइल खिलकर नहीं पाता और आप चमक खो देती हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि साड़ी से सूट तक फैशन टॉप नॉच रहे हैं तो क्लोसेट में शामिल करें Silver Gold Plated Stud Designs, जो न केवल बजट फ्रेंडली होते हैं बल्कि दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं। खास बात है कि इन्हें आप किसी भी अटायर पर पहन अप्सरा सी हसीन लगेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सनफ्लावर मीनाकारी स्टड

गोल्ड-सिल्वर मिक्स मटेरियल पर स्टड डिजाइन बहुत ही यूनिक है। इसमें क्लासिक फ्लोरल पैटर्न संग बारीक नक्काशी वर्क है। साथ में लगे छोटे-छोटे स्टोन खूबसूरत भी बढ़ा रहे हैं। राउंड, ओवल फेस वाली वुमन के लिए ये बेस्ट ह। आप गोल्ड फिनिश पर इसे सिल्क साड़ी या कॉटन सूट संग वियर करें।

फ्लोरल डिजाइन स्टड

रोजाना से ऑफिस के लिए बारीक नक्काशी वाले फ्लोरल डिजाइन स्टड खरीदें। ये विंटेज+मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट मेल पेश करते हैं। डोम शेप विद महीन लाइिंग के बीच लगा सिंगल रूबी स्टोन कमाल की खूबसूरती देता है। आप इसे कुर्ती, फॉर्मल शर्ट्स या जींस-टॉप संग भी पहन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Gold Locket Pendant Design: 1 ग्राम गोल्ड प्राइस, 500 रु. बजट में शाइनी लॉकेट डिजाइन

सिल्वर गोल्ड प्लेटेड लोटस स्टड

यह डिजाइन निजामी कला से इंस्पायर्ड है, जो मॉडर्न आर्ट लुक के लिए बेस्ट है। इसमें टविस्टेड बॉर्डर पर कमल की पुंखड़ियां बनी है। साथ में जालीदार-उभरा हुए टेक्चर्ड कमाल लगता है। ladies stud earrings gold silver हार्ट शेप-स्क्वायर शेप और लंबे चेहरे पर जचंगे।

ये भी पढ़ें- Silver Foot Ring Bichiya: बदला चांदी बिछिया का फैशन ! कार्ट करें 7 अपग्रेडेड सिल्वर फुट रिंग

डेली वियर स्टड इयररिंग्स

अगर आपको पुरानी और पारंपरिक नक्काशी वर्क पसंद हैं तो इस स्टड पर सीधा आपका दिल आएगा। इसमें पेटल वर्र पर फूल बनाया गया है, जिसका इनामेल वर्क दिल को भा रहा है। किनारों पर लगे ब्रास मोती टेंपल ज्वेलरी वाला फील देते हैं। यह पीस थोड़ा हैवी जो डेली तो नहीं लेकिन फेस्टिव सीजन, दीवाली, करवाचौथ जैसे इवेंट्स के लिए बेस्ट है।

विंटेज पिकॉक स्टड बाली डिजाइन

क्लासिक एंटिक लुक के लिए आप साउथ इंडियन+राजपूताना वर्क के लिए इस तरह की Stud Bali Designs चुन सकती हैं। राउंड शेप फ्रेम पर बारीक वर्क पर मयूर की नक्काशी बनाई गई है। साथ में गुलाबी-सफेद रंग के स्टोन मैट गोल्ड फिनिश लुक देते हैं। यह डिजाइन राउंड-ओवल फेस के लिए बेस्ट है। आप इसे ट्रेडिशनल साड़ियों के अलावा हैवी एथनिक सूट पर भी वियर कर सकती हैं।

बीडेड वर्क स्टड लूप्स

कानों को अलग सी चमक और क्रिएटिव दिखाने के लिए आप इस स्टेट पीस को विकल्प बना सकती हैं। इसमें ट्रेडिशनल मोटिफ वर्क है, जो हूप बाली और स्टड की खूबसूरती देते हैं। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो जॉ लाइन को शार्प विद सॉफ्ट दिखाना चाहते हैं। आप इसे फ्यूजन वियर, शरारा और एथनिक वियर पर पहन सकती हैं।

टेंपल ज्वेलरी स्टड हूप्स

यह आध्यात्मिकता-फैशन का परफेक्ट संगम है, जो बहुत ट्रेंड में हैं। मोतियों की फिनिशिंग वाले इस राउंड हूप में मिनिमल सोने के आकृति बनी है। साथ में सिल्वर-गोल्ड प्लेटिंग चमक बहुत प्यारा लगता है। यह डिजाइन हर फेस पर जंचता है, आप इस किसी भी अटायर पर पहन क्लासी क्वीन लगेंगी।

सिल्वर प्लेटेड गोल्ड इयररिंग की खासियत ?

  • असल सोने के मुकाबले सस्ती, 500-1000रु. में Gold Earring जैसा रियल लुक
  • सिल्वर प्लेटेड गोल्ड इयररिंग्स में बेस मेटल-ब्रास का नहीं बल्कि 92.5% शुद्ध चांदी का होता है
  • आर्टिफिशियल ज्वेलरी की कोई कीमत नहीं होती, लेकिन चांदी होने से फ्यूचर में बेस मेटल की रीसेल वैल्यू मिलती है
  • यह दिखने में Heavy Gold Earrings जैसे लगते हैं लेकिन पहनने में बहुत ही हल्के
  • पानी-परफ्यूम से दूर रखने पर इसकी फिनिशिंग-चमक सालों-साल तक बनी रहती है