1 Gram Gold Locket Designs: 1 ग्राम गोल्ड लॉकेट महिलाओं की पहली पसंद क्यों बनते जा रहे हैं? ऑफिस से लेकर पार्टी तक कौन सा गोल्ड पेंटेंड बेस्ट है? 500रु से कम की कीमत वाला लॉकेट सच में सोने जैसा रॉयल लुक दे सकता है?

Locket design for ladies: सोने की चेन हो या मंगलसूत्र बिना पेंडेंट के महिलाओं का फैशन अधूरा रहता है। आजकल को सोने का भाव आसान छू रहा है। ऐसे में गोल्ड लॉकेट बनवाना तो सपने जैसा है। अगर आप भी अक्सर बाहर आना-जाना लगा रहता है और बिना पेंडेंट गला सूना लगता हैं तो बेफ्रिक हो जाइए। हम लेकर आए हैं एंटी टर्निश क्वालिटी पर 1 Gram Gold Pendant Designs, जो दिखने में शुद्ध सोने के लगते हैं लेकिन खरीदें, 500रु. के अंदर जा सकते हैं। यहां देखें ऐसे ही लेटेस्ट पीस जो आपको 100% पसंद आएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हार्ट शेप गोल्ड डिजाइन लॉकेट

यह पीस बहुत ही पारंपरिक और एवरग्रीन डिजाइन पर आता है। इसमें दिल आकार देते हुए बॉर्डक पर ग्रैन्यूल वर्क की बारीक नक्काशी है। बीच में लगे लाल-हरे रंग के मीनाकारी नग पारंपरिक टच देते हैं। अगर आप थोड़ा सा भड़कीला और उभारदार डिजाइन चाहती हैं तो इसे चुनें। pendant designs for female के लिए ये बेस्ट च्वाइस है जो हल्का होकर भी भारी लुक देगा। इसे कॉटन साड़ियों, कुर्तियों और रोजाना पहन सकती हैं।

एंटिक डिजाइन 1 ग्राम गोल्ड लॉकेट

आर्टिफिशियल लॉकेट की ये डिजाइन शानदार सर्कुलर चक्र वर्क पर आती है, जिसके बीचोंबीच बड़ सा लाल पत्थर और फूल बना है। चारों ओर बारीक नक्काशी संग सनबर्स्ट पैटर्न कमाल का लुक देता है। साथ में नीचे की तरफ लगी लटकन इसे शाही बना रही है। यह हैवी लुक पेंडेंट डेली तो नहीं लेकिन तीज-त्योहारों पर रीगल लगेगी।

पारंपरिक गोल्ड पेंडेंट डिजाइन

अगर आप भव्य और शाही लुक पसंद करती हैं तो इसे विकल्प बना सकती हैं। यह डिजाइन शाही मंडला आर्ट से इंस्पायर्ड हैं, जिसमें बड़ा उभरा हुए हिस्सा देते हुए किनारों पर महीन जालीदार वर्क है। साथ में छोटे-छोटे लाल-हरे रंग के मीनाकारी लगे हैं। आप इसे काले मोती की माला या मटल चेन संग स्टाइल करें।

ये भी पढ़ें- DIY Glass Jelly Bangles: 20 रु. की बोतल का कमाल, घर पर बनाएं ग्लास चूड़ियां

मीनकारी गोल्ड लॉकेट न्यू

कला संग भव्यता का अद्भुत लुक देने वाले इस लॉकेट को खास लाल मीनाकारी डिटेलिंग बना रही है। बैकग्राउंड में बेहद बारीक सोने के तारों का जालीदार काम है, जो क्लासिक लगता है। जबकि निचले हिस्से पर लगे घुंघरू लटकन इसे ट्रेंडिंग बनाते हैं। ये डिजाइन मॉडर्न+ट्रेडिशन का मिक्स है, जो हर साड़ी संग कमाल लगेगी।

1 ग्राम पेंडेंट प्राइस

रोजाना पहनने के लिए ज्यादा हैवी लॉकेट नहीं अच्छा लगता है। अगर आप वर्किंग वुमन हैं तो स्मॉल साइज पर new design pendant खरीदें, जो कटवर्क जालीदार काम पर आता है। बीच में लगा छोटा सा ग्रीन नग कमाल की खूबसूरती दे रही है। यह बहुत ही लाइटवेट और डेलिकेट डिजाइन है जो ऑफिस से फॉर्मल वियर के लिए बेस्ट है।

कोल्हापुरी लॉकेट डिजाइन

जब नजाकत और नफासत की बात हो तो महाराष्ट्रियन ज्वेलरी सबसे जुदा दिखती है। अगर आप बेसिक वर्क नहीं चाहती हैं तो इस तरह का पारंपरिक कोल्हापुरी लॉकेट चुन सकती हैं जो वी शेप डिजाइन पर है। इसमें प्लेन गोल्ड शील्ड की नक्काशी संग दानेदार-लहरिया बॉर्डर बना है। नीचे की ओर दिए गए चमकीले हरे-लाल नग कमाल की सुंदरता देते हैं। इसे आप ब्रॉड नेक आउटफिट संग पहन अप्सरा लगेंगी।

ये भी पढ़ें- Trendy Mangalsutra Latest Design: सिल्वर से गोल्ड तक मंगलसूत्र की फैंसी डिजाइन

फ्लोरल लॉकेट फैंसी डिजाइन

आजकल फ्लोरल वर्क खूब पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी कुछ हटकर पहनना चाहती हैं तो इसे बुकमार्क कर सकती हैं। यह V शेप और बारीक नक्काशी का खूबसूरत कॉम्बो है। इसमें मैट मिनिशिंग के साथ उभरा हुआ लॉकेट लगा है। जबकि ऊपरी हिस्से पर जालीदार इनग्रेविंग हैं जो इसे डिसेंट लुक देती है। आप इसे लंबी काले मोती वाली चेन संग स्टाइल करें।

1 ग्राम सोने के लॉकेट

one gram gold pendant बहुत ही स्टाइलिश और खूबसूरत लगते हैं। आजकल की वर्किंग वुमन के हिसाब से ये लेटेस्ट डिजाइन है, जो डेली के लिए बेस्ट है। इसे आप ऑफिस, फॉर्मल शर्टस, कुर्ती और काले मोतियों संग पहनें। इतना ही नहीं यह वन पीस ड्रेस, वी नेकलाइन अटायर पर भी खिलते हैं।