
नई बहू अपने सिंपल लुक को एनहेंस करने के लिए साधारण मंगलसूत्र पहनने के बजाय फैंसी मंगलसूत्र के डिफरेंट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। आजकल एक नहीं बल्कि एक से ज्यादा पेंडेंट वाले मंगलसूत्र खूब पसंद किया जा रहे हैं। आप 6 से 8 ग्राम गोल्ड में ऐसे मंगलसूत्र बनवा सकती हैं। ये न सिर्फ घर या पार्टी में बल्कि ऑफिस वियर के लिए भी बेस्ट ऑप्शन हैं। आइए जानते हैं मल्टी पेंडेंट मंगलसूत्र (Multi Pendant Mangalsutra) के खूबसूरत डिजाइंस के बारे में।
ब्लैक मोतियों से सजे मॉडर्न लेयर्ड ब्लैक बीड्स मंगलसूत्र में ट्विस्टेड डिजाइन दिया गया है और साथ ही मल्टी पेंडेंट स्टाइल बेहद खूबसूरत लग रहा है। आप भी ऐसे पेंडेंट वाले मंगलसूत्र खरीद सकती हैं, जिसमें एक से ज्यादा डिजाइन दिए हो। ऐसे मंगलसूत्र में एक तरफ डिजाइनर गोल्ड चेन है, वहीं दूसरी तरफ मल्टी लेयर काले मोतियों का इस्तेमाल किया गया है। आप न सिर्फ एथेनिक ड्रेस बल्कि वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी ऐसी फैंसी मंगलसूत्र पहन खूबसूरत दिख सकती हैं।
मॉडर्न एसिमिट्रिकल मंगलसूत्र में हार्ट शेप पेंडेंट के साथ बड्स डिजाइन पेंडेंट की लटकन दी हुई है। ऐसे मंगलसूत्र में कम मोतियों का इस्तेमाल किया जाता है। ऑफिस वेयर के लिए ऐसे मंगलसूत्र को खूब पसंद किए जाता है। तो आप भी सिंपल मंगलसूत्र के बजाय मॉडर्न एसिमिट्रिकल मंगलसूत्र के फैंसी डिजाइन पसंद करें या फिर सुनार से कहकर ऐसे डिजाइन कस्टमाइज कराएं।
और पढ़ें: 92.5 Silver Nose Pin: 0.5gm में बनवाएं सिल्वर नोज पिन, डेली वियर के लिए बेस्ट 7 डिजाइंस
मंगलसूत्र में ट्रायंगल शेप के साथ ही फ्लोरल डिजाइन और बड्स का डिजाइन दिया हुआ है। ऐसे मंगलसूत्र में मल्टी पेंडेंट वर्क यूनिक लुक देते हैं। चेन पैटर्न में भी ऐसे मंगलसूत्र खरीद सकते हैं। अगर बजट ज्यादा नहीं है, तो 18 कैरेट या फिर गोल्ड प्लेटेड मल्टी पेंडेंट मंगलसूत्र डेली वेयर के लिए खरीद लें।
और पढ़ें: Black Beads Silver Chain: नजर से बचाकर खूबसूरती बढ़ाएंगी 6 ब्लैक बीड्स सिल्वर चेन