Oil Can Planters Beautiful Planter: पुराने ऑयल केन को फेंकने की बजाय उनसे 4 क्रिएटिव प्लांटर डिजाइन बनाएं। हैंगिंग, वॉल माउंट, फेस और एनिमल शेप प्लांटर के आसान DIY तरीके जानें और घर की बालकनी को खूबसूरत बनाएं।
सुंदर प्लांटर बालकनी की खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देता है। सुंदर फूलों से लदे प्लांटर्स देखने में काफी रॉयल फीलिंग देते हैं। आप आसानी से घर में ही ऐसे प्लांटर तैयार कर सकते हैं। खाली पड़े तेल के पीपे या ऑयल के से डिफरेंट डिजाइन के प्लांटर तैयार करें। जानिए ऐसे ही कुछ डिजाइंस के बारे में, जिन्हें घर में आसानी से तैयार किया जा सकता है।
ऑयल केन से एलिफेंट शेप प्लांटर

आप ऑयल केन को चाकू या शार्प नाइफ की मदद से काटकर सूड़ वाले प्लांटर बना सकते हैं। इसके लिए ऑयल केन को उल्टा करके ओवल शेप में काट लें। केन में हैंडिल की तरफ आपको आंखों को सूड़ की पेंटिंग करनी है। केन में आप नीचे की ओर ढक्कन में छेद कर सकते हैं ताकि ड्रेनेज में दिक्कत न हो।
ऑयल केन से बनाएं फेस प्लांटर

ऑयल केन से डिफरेंट फेस एक्सप्रेशन वाले प्लांटर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। पहले बेस कलक चुन लें और फिर परमानेंट मार्कर की मदद से आंखें और लिप्स बनाएं। तैयार हैं फैंसी प्लांटर लुक। आप स्नेक प्लांट से लेकर एलोवेरा तक इन प्लांटर्स में लगा सकते हैं।
और पढ़ें: 100 रुपये में बदलें गार्डनिंग पॉट का लुक, मिट्टी के गमलों को डेकोरेट करने के लिए अपनाएं 5 टिप्स
डिफरेंट कट वाले प्लांटर्स

खाली पड़े ऑयल केन को बेचने के बजाय आप उसमे मून कट से लेकर अपने पसंद के कट के प्लांटर बना सकते हैं। इसमे आप सेक्युलेंट प्लांस से लेकर फ्लावर प्लांट लगा सकते हैं। इन्हें चाहे तो रस्ती की मदद से हैंगिंग प्लांटर के रूप में इस्तेमाल करें। ऊपर 2 छेद करके रस्सी को अच्छी तरह से बांधे। इस बात का ध्यान रखें की ऑयल केन में मिट्टी भरने से पहले ड्रेनेज के लिए छेद जरूर कर दें।
वॉल माउंट प्लांटर
केन को लंबाई में काटने के बाद पीछे छेद करके दीवार पर सजाएं। इसके लिए आपको स्क्रू से फिक्स करना पड़ेगा। ड्रेनेज होल बनाएं छोटे पौधों को ऑयल केन में लगाएं।
