सावन में पहनें गजानन वर्क के रॉयल कड़े, 1000 रुपये तक में मिलेंगे ऐसे डिजाइन

Published : Jul 22, 2026, 12:34 PM IST
Gajanan Kada Design

सार

Gajanan Bangle Design: सावन में हरी चूड़ियों से हटकर गजानन वर्क वाले एंटीक कड़े पहनें। यहां देखें, गजानन मुख, हाथी और मीनाकारी नग वाले रॉयल हेरिटेज कड़ा सेट डिजाइन।

सावन की महीना भगवान शिव की पूजा-पाठ के साथ फैशन का भी होता है। महिलाएं हरी साड़ी, चूड़ी-कंगन से लेकर श्रृंगार भी करती हैं। अगर आप भी हर साल हरे बैंगल पहनती हैं तो क्यों न इस बार स्टाइल में थोड़ा सा बदलाव किया जाए। इस बार-चूड़ी-कंगन सेट की बजाय गजानन वर्क एंटीक कड़ा ट्राई करें, जो डेलिकेट लुक देने के साथ आपके बजट का भी स्पेशल ख्याल रखेगी।

गजानन मुख पेंचदार कड़ा सेट

स्क्रू बैंगल और हाथी के कॉम्बिनेशन में आने वाला यह कंगन डिजाइन बहुत यूनिक और रॉयल है। इसमें कंगन के किनारों पर खूबसूरत नक्काशी के साथ, लाल-बारीक नग के स्टोन लगे हैं। जबकि मुक्य बॉडी पर बारीक जालदार और दानेदार टेक्स्चर्ड का एंटीक वर्क है। यह कंगन साइड ओपन पेच संग आते हैं, जिन्हें हर कलाई पर बिना परेशानी के पहना जा सकता है। सावन में चूड़ी का खर्चा बचाते हुए इन्हें विकल्प बनाया जा सकता है।

गजानन टेंपल बैंगल डिजाइन

जिन महिलाओं को चूड़ी पहनना पसंद नहीं है वो इस तरह के चौड़े कफ साइज में आने वाले टेंपल बैंगल को विकल्प बना सकते हैं। इसमें बारीक नक्काशी पर गजानन की तस्वीर उकेरी गई है जो दिखने में 3d ज्वेलरी जैसा लुक देता है। साथ में जालीदार कटवर्क-चेक पैटर्न अलग से हाइलाइट हो रहा है। अगर आप भव्य और रॉयल ज्वेलरी पहनने में दिलचस्पी रखती हैं तो इसे विकल्प बनाना बनता है।

ये भी पढे़ं- बचपन की पुरानी ज्योमेट्री बॉक्स आएगी काम, DIY से बनाएं मेटल मिनी पर्स

रॉयल हेरिटेज कंगन सेट

यह चौड़ा और भारी डिजाइन वाला बैंगल है जो भव्य गजानन नक्काशी वर्क संग आती है। किनारों और बीच सुंदर मेश-इनामेल डिटेलिंग है। सात में लाल-रंग के छोटे-छोटे मनके इसे राजसी और पारंपरिक लुक देते हैं। वहीं, ऊपरी हिस्से में बारीक दानेदार डिजाइन है। 22kt Gold में इसे बनवाना मतलब 50 हजार से एक लाख रुपए खर्चा है। हालांकि आप मिलती-जुलती डिजाइन ब्रास या प्लेटेड वर्क पर 1000 रु. तक खरीद सकती हैं।

ये भी पढे़ं- 2 घंटे, 4 घंटे या 8 घंटे धूप? पहले यह जानिए, फिर खरीदिए पौधे

गजराज लटकन कड़ा

बेसिक पीस से हटकर ब्रॉड कंगन की तलाश है तो इसे चुनने बनता है। यह नॉर्मल डिजाइन से हथकर थोड़े यूनिक वर्क पर आता है। जहां कंगन के बीच में दो बड़े हाथी आमने-सामने खड़े हुए है, साथ में लाल के रंग स्टोन और बारीक मोतियों की लटकन आकर्षक लग रही है। जबकि कंगन के बाकी हिस्से में जालीदार नक्काशी है। इसे प्लेन-हैवी हर तरह की साड़ी पर पहना जा सकता है।

गजानन मीनाकारी पालकी कड़ा

इस रॉयल डिजाइन वाले कंगन में सफेद, हरे-लाला रंग के सुंदर मीनाकारी और एनेमल वर्क है। जबकि फ्रेम पर हाथियों के साथ पारंपरिक शाही नक्काशी है। साथ में बारीक जड़ाई पत्थर खूबसूरत लग रही है। यह एंटीक गोल्ड फिनिश वाला पैटर्न है जो मीनाकारी फिनिश पर इसे प्रीमियम लुक देता है। इसे लहंगा-साड़ी संग वियर कर आप रानी से कम तो नहीं लगेंगी।

मैश वर्क ट्रेडिशनल कड़ा कंगन सेट

यह डिजाइन पूरी तरह से शुद्ध एंटीक-मैट गोल्ड फिनिश पर तैयार की गई है जो साउथ इंडियन ज्वेलरी पैटर्न पर आती है। इसमें कड़े की बॉडी पर नक्काशीदार गजरात और झरोखे जैसा जालीदार कटवर्क है। कड़े के मुख्य हिस्सों पर लाल-स्टोन लगे हुए हैं। इस बैंगल का स्ट्रक्चर काफी ज्यादा चौड़ा है जो कलाई को निखारने के साथ बोल्ड स्टेटमेंट देगा।

गजनना बैंगल की खासियत क्या है?

  • कंगन पर प्लेन डिजाइन की बजाय 3d वर्क
  • इसमें मैट गोल्ड, एंटीक गोल्ड, हाई गोल्ड फिनिश इस्तेमाल होता है
  • अलग-अलग शैलियों और डिजाइन का मिश्रण

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ चांदी नहीं अब गोल्ड प्लेटेड पायल का बढ़ा फैशन, सावन में चुनें 6 डिजाइन
सुहागिनों के लिए सावन में लाल चूड़ियों के 6 खूबसूरत कॉम्बिनेशन