Pagphool Designs Silver Payal: प्योर सिल्वर पगफूल 10 डिजाइंस, ब्राइडल भी डेली वियर भी

Published : Mar 02, 2026, 03:10 PM IST

Daily wear Silver Pagphool Designs for women: प्योर सिल्वर पगफूल सिर्फ दुल्हन के लिए ही नहीं, बल्कि हर महिला के जूलरी बॉक्स में होना चाहिए। सही डिजाइन चुनकर आप अपने पैरों को भी उतना ही स्टाइलिश बना सकती हैं जितना हाथों को।

PREV
19
प्योर सिल्वर पगफूल 10 डिजाइंस, ब्राइडल भी डेली वियर भी

भारतीय पारंपरिक जूलरी में पायल और पगफूल (Toe to Anklet Chain Jewelry) का खास महत्व है। पगफूल पैरों की उंगलियों से जुड़कर पायल तक जाता है, जो दुल्हन के लुक को रॉयल और ग्रेसफुल बना देता है। आजकल प्योर सिल्वर (Pure Silver) पगफूल डिजाइंस ब्राइडल के साथ-साथ डेली वियर में भी काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप ऐसा डिजाइन ढूंढ रही हैं जो शादी में भी पहना जा सके और बाद में रोजाना भी स्टाइल किया जा सके, तो यहां देखें 10 खूबसूरत ऑप्शन ।

29
हैवी मल्टी लेयर ब्राइडल पगफूल सेट

अगर आप फुल ब्राइडल लुक चाहती हैं, तो चौड़ा और हैवी मल्टी लेयर पगफूल चुनें जिसमें कई चेन लेयर्स हों। यह दुल्हन के पैरों को पूरी तरह कवर करता है और रॉयल फील देता है। हालांकि ये थोड़ा हाई बजट में तैयर होंगी।

39
मिनिमल चेन स्टाइल सिल्वर पगफूल

अगर आप हल्का और सिंपल लुक चाहती हैं, तो पतली चेन वाला पगफूल बेस्ट है। यह डेली वियर के लिए आरामदायक रहता है और सूट या साड़ी के साथ आसानी से मैच हो जाता है। इस तरह के पगफूल आप डेली वियर में भी यूज कर सकती हैं।

49
रोज एंड लीफ मोटिफ सिल्वर पगफूल डिजाइन

रोज फूल और पत्तियों की डिजाइन वाला पगफूल बहुत ट्रेंड में है। यह नेचुरल और एलिगेंट लुक देता है। डेली वियर में भी इसे आराम से पहना जा सकता है। इस तरह के सिंपल चेन वाले पैटर्न गर्ल्स के बीच हाई डिमांड में हैं।

59
एडजस्टेबल मोर मोटिफ्स पगफूल डिजाइन

आजकल एडजस्टेबल डिजाइन काफी पॉपुलर हैं। इसमें साइज की टेंशन नहीं रहती और यह गिफ्ट के लिए भी अच्छे ऑप्शन है। आप मोर, फ्लोवर या एंटिक फिनिश मोटिफ्स के साथ ये पगफूल डिजाइंस ले सकती हैं।

69
कड़ा स्टाइल पायल सिल्वर पगफूल

कुछ डिजाइंस में पायल थोड़ा कड़ा स्टाइल में होती है और उससे पगफूल जुड़ा होता है। यह मॉडर्न और यूनिक लुक देता है, जो शादी और रिसेप्शन दोनों में सूट करता है। 

स्टोन वर्क सिल्वर पगफूल

छोटे व्हाइट या कलर स्टोन के साथ बना पगफूल पार्टी वियर के लिए बेस्ट है। यह सिंपल आउटफिट को भी ग्लैमरस बना देता है।

79
कुंदन टच मोटिफ्स सिल्वर पगफूल

ब्राइडल फंक्शन के लिए सिल्वर बेस पर हल्का कुंदन वर्क वाला पगफूल शानदार ऑप्शन है। यह पैरों को रॉयल टच देता है और शादी के फोटोशूट में बेहद अट्रैक्टिव लगता है। ऑक्सीडाइज्ड ट्रेडिशनल डिजाइन

89
ऑक्सीडाइज्ड फिनिश सिल्वर ट्रेडिशनल पगफूल डिजाइन

ऑक्सीडाइज फिनिश वाला पगफूल विंटेज और ट्रेडिशनल लुक देता है। इसमें बारीक नक्काशी और हल्की झंकार वाली पायल जुड़ी हो सकती है। एथनिक आउटफिट के साथ यह परफेक्ट लगता है।

99
क्लासिक फ्लोरल सिल्वर पगफूल डिजाइन

फूलों की नक्काशी वाला प्योर सिल्वर पगफूल हमेशा एवरग्रीन रहता है। इसमें बीच में फ्लोरल मोटिफ और पतली चेन पायल से जुड़ी होती है। यह क्लासिक फ्लोरल सिल्वर पगफूल डिजाइन ब्राइडल लहंगे के साथ बेहद सुंदर लगते हैं।

लीफ (पत्तियां) मोटिफ डिजाइन

पत्तियों की डिजाइन वाला पगफूल बहुत ट्रेंड में है। यह नेचुरल और एलिगेंट लुक देता है। डेली वियर में भी इसे आराम से पहना जा सकता है।

Read more Photos on

Recommended Stories