Hyderabadi Bangle Design Price: हैदराबाद की नक्काशी में नूरानी अदा ! खरीदें फैंसी निजामी कड़ा

Published : Feb 27, 2026, 03:36 PM IST

Hyderabadi Bangle Designs: हैदराबादी कड़ा डिजाइन शाही लुक और निजामी अंदाज के लिए जानी जाती है। देखें लेटेस्ट बैंगल डिजाइन जो आपको महफिल की रानी बना देंगे। साथ ही जानें इन्हें कहां से खरीदना ज्यादा अच्छा रहेगा।

PREV
15
हैदराबादी निजामी कड़ा डिजाइन

महिलाओं की खूबसूरती ज्वेलरी से होती है। ओकेजन कोई भी हो बिना कंगन पहने काम नहीं चलता है। गोल्ड बैंगल से लेकर स्टोन, पोल्की, रजवाड़ी और यहां लाख के कंगन दुनियाभर में अलग पहचान रखते हैं। हालांकि, आजकल ऐसी हूबहू डिजाइन हर लेडीज के पास मिल जाएंगे। अगर कुछ यूनिक और रीगल खरीदना चाहती हैं तो ये आर्टिकल खास आपके लिए हैं। जहां हम लेकर आए हैं निजामी रुबाब और नवाबी अंदाज देने वाले हैदराबादी कंगन सेट। इनकी क्लासिक डिजाइन और पुरानी विरासत शांही अंदाज देता है।

25
ट्रेडिशनल हैदराबादी कड़ा डिजाइन

स्टाइल और हेरिटेज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देने वाला ये हैदराबादी बैंगल संग मॉडर्न स्टाइल में चार चांद लगाएघा। इसी रंगीन मीनाकारी इनेमिलिंग वर्क और कलरफुल स्टोन पर बनाया गया है। साथ में जालीदार नक्काशी, बारीक फिलिग्री वर्क दिखने में भड़कीला और वजन में हल्का है। यानी इसे बिना हिचक पूरे दिन आप बिना किसी परेशानी के साथ पहन सकती हैं। साथ में मोतियों का बॉर्डर एलिगेंट और रिच लुक दे रहा है। ये कंगन सिंगल सेट पर हैं, जिन्हें चूड़ियों की बजाय प्लेन आउटफिट के साथ पहनें क्लासिक क्वीन दिखेंगी। ऑनलाइन कई स्टोर्स हैं जो हैदराबादी कड़ा की विस्तृत रेंज ऑफर करते हैं।

ये भी पढ़ें- Vijay Deverakonda Wedding Jewelry: दूल्हों का नया स्टाइल, लड़के पहनें विजय देवरकोंडा जैसी कड़ा पायल

35
ब्रॉड गोल्ड प्लेटेड हैदराबादी कड़ा

हैरदाबादी दुल्हनों का लुक बिना ब्रॉड गोल्ड प्लेटेड कड़ा के पूरा नहीं होता है, ये दिखने में काफी ज्यादा हैवी होते हैं। कड़े के बीच में बारीक जालीदार नक्काशी है जो इसकी सुंदरता और भव्यता में चार चांद लगा रही है। साथ में लाल, हरे, नीले रंग के स्टोन पारंपरिक लुक देते हैं। कंगन के किनारों पर सफेद मोतियों की पतली बॉर्डर हैं जो सोने की तरह रॉयलिटी देते हैं। आप इसे कंट्रास्ट अटायर संग स्टाइल महफिल लूट सकती हैं। अगर आप कला और शाही अंदाज का संगम एक साथ चाहती हैं तो इसे खरीदना बनता है।

ये भी पढ़ें- Sleek Sui Dhaga: खुले बालों की बढ़ाएं शान स्लीक सुई धागा इयररिंग्स के साथ

45
फ्लोरल स्टोन हैदराबादी कफ बैंगल

तस्वीर में निजामी विरासत की झलक दिखाने वाले कफ बैंगल की दो खूबसूरत डिजाइन दिखाई गई हैं। दोनों ही कंगन में पारंपरिक जाली कटवर्क हैं, जो हैदराबाद की शान माना जाता है। बाहर की तरफ उकेरी गईं आकृतियां, और भी रीगल लुक दे रही हैं। साथ में मोतियों का फ्यूजन लुक देने में 1% की कमी नहीं रखेगा। अगर आप हर साड़ी के साथ अलग-अलग चूड़ियों का खर्चा बचाना चाहती हैं तो इसे खरीदना बनता है। ये बैंगल लाल, हरे और नीले रंग के पत्थरों से लैस है जो वाइब्रेंट स्टाइल में बोल्ड और ट्रेंडी वाइब जोड़ता है। इसे डेली तो नहीं लेकिन आउटिंग या शादी-ब्याह के लिए विकल्प बनाएं। रियल गोल्ड में बनवाना मतलब लाखों का खर्चा में Gold Polish Hyderabadi Bangle खरीदें जो 500-800रु तक मिल जाएंगे।

55
हैदराबादी कड़ों की खासियत
  • नवाबी और क्लासिक डिजाइन से भरपूर
  • सोने या चांदी की डिटेलिंग
  • बारीक पत्थरों की नक्काशी
  • वर्सेटाइल वैरायटी और डिजाइन
  • हर आउटफिट संग स्टेटमेंट लुक

हैदराबादी कड़े कहां से खरीदें ?

  • लाड बाजार- अगर आप सोने या चांदी में नवाबी कला चाहती हैं तो हैदराबाद स्थित लाड बाजार जाएं, जोकि चारमीनार के पास स्थित है।
  • चारमीनार की गलियां- आर्टिफिशियल और स्टोन वाले हैदराबादी कडों के लिए चार मीनार की गलियों को घूमना बनता है। यहां पर 100-200 पुरानी कई दुकानें हैं, जहां पर कंगनों की एक से बढ़कर एक वैरायटी मिलती है।
  • बेगम बाजार- यहां पर चूड़ी और कड़ों की थोक बिक्री होती हैं, एक साथ कई सारे डिजाइन्स खरीदना का मन हैं तो इस जगह को विजिट करें।
Read more Photos on

Recommended Stories