ये इयररिंग्स ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का सुंदर मिश्रण है, जो यंग गर्ल्स से मैरिड वुमन को भाएगा। आजकल इसे मॉडर्न एथनिक या इंडो वेस्टर्न अटायर संग वियर करने का ट्रेंड चल रहा है। साथ ही Heart Shape Gold Bali Earrings ऑल टाइम हाई रहते हैं। साथ में लेजर कट फिनिशिंग, अलग सी शाइन देता है। आप बजट के अकॉर्डिंग 3-4 ग्राम में इन्हें बनवा सकती हैं।
हिंग लॉक बाली की खासियत
Hing Lock एवरग्रीन होते हैं, जिन्हें आसानी से खोला नहीं जा सकता है।
इसे बिना किसी शीशे या मदद से वियर कर उतार सकते हैं।
आराम के मामले में हिंज लॉक का कोई जवाब नहीं है, ये सोते समय चुभते नहीं है।
यह लॉक बाली डिजाइन के साथ अटैच होता है, जिससे अलग से नजर नहीं आता और स्लीक लुक देता है।
हूप बाली कैसे स्टाइल करें ? (How to wear Gold Hoop Bali)
अगर हूप इयररिंग्स छोटे हैं तो इन्हें ऑफिस वियर, कैजुअल आउटफिट के साथ पहनें, जो क्लीन और मिनिमल लुक देगा।
Medium Size Classic Hoops, कुर्ता सेट और इंडो वेस्टर्न के साथ ज्यादा फिट बैठते हैं। ये चेहरे को बड़ा और फ्रेमिंग लुक देते हैं।
Gold Statement Hoops दिखने में काफी भड़कीले लगते हैं, इसे आप ऑफ शोल्डर ड्रेस या हाई नेक स्वेटर के साथ टीमअप करें। अगर इसे पहन रही हैं तो एक्स्ट्रा ज्वेलरी पहनने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। वरना सारा लुक खराब हो जाएगा।