
महिलाओं की सुंदरता और श्रृंगार में गोल्ड जूलरी चार चांद लगाती हैं। समय के साथ फैशन में भी बड़ा चेंजमेंट आया है। अब हैवी बैंगल्स और हार की जगह मिनिमल चेन ने ले ली है। अगर नई शादी हुई है और साड़ी हो या वेस्टर्न हर ड्रेस के साथ एक जैसे डिजाइन पहनकर बोर हो चुकी हैं तो ये आर्टिकल खासतौर पर आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं, 7 ज्वेलरी ट्रेंड जो हर न्यूली मेरिड गर्ल के क्लोसेट की सुंदरता बढ़ाने के साथ Minimalist Gold Items के लिए परफेक्ट हैं।
Heavy Gold Necklace के साथ आपके वॉर्डरोब में लाइटवेट गोल्ड डायमंड नेकलेस भी होना चाहिए। ये मिनिमल लगने के साथ वेस्टर्न, ऑफिस वियर और यहां तक कैजुअल ड्रेस के साथ आसानी से मैच कर जाता है। यदि 22Kt सोना खरीदने का बजट नहीं है तो आप 9 कैरेट से 14 कैरेट विद अमेरिकन डायमंड पर इसे बनवा सकती हैं। वहीं GIVA, Tanishq, Kalayaan Jewellers समेत कई ब्रांड अलग-अलग ब्रांड मिनिमल जूलरी की ढेरों रेंज ऑफर करते हैं।
इंडिया में सोने की मजबूती भड़कीली डिजाइन से तौली जाती है। पर आप क्लोसेट में Minimal Gold New Designs रखें, ये आरामदायक होने के साथ स्टाइलिश लगती हैं। जिन्हें आप एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक कैरी कर सकती हैं। 9kt-22kt सोने में इसकी वैरायटी-डिजाइन बजट के अकॉर्डिंग मिल जाएंगी।
ये भी पढ़ें- Gold Swan Earring: ईद 2026 पर बेटी के लिए खरीदें 1 ग्राम गोल्ड इयररिंग के 6 पीस
मैरिड वुमन मंगलसूत्र पहनना पसंद करती हैं। सुनार के यहां शॉर्ट से लेकर पैटर्न पर कई वैरायटी है, हालांकि आप फैशन में अपग्रेड करते हुए Mangalsutra Bracelet खरीदें। ये हर अटायर के साथ आसानी से मैच कर जाता है और फ्यूजन स्टाइल देता है। आपको 5000-30000रु तक इसकी ढेरों पैटर्न देखने को मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें- सोने के टॉप्स में में हीरे की जुगलबंदी, 18KT Gold Diamond Stud Earrings के 6 चुनिंदा पीस
चांदी की पायल डेली वियर के लिए हर लेडीज पहनती हैं, लेकिन जब बात फॉर्मल और कैजुअल अटायर की आती है तो ओवर लगती हैं। इसलिए क्लोजेट में Silver Charm Anklet होनी चाहिए। आप भी इसे कर्व्ड या फ्लावर मोटिफ में खरीदें, ये 2026 के सबसे ट्रेंडी पैटर्न में शुमार हैं।
25+ मैरिड वुमन हैं या फिर 50+ लेडी हर किसी के ज्वेलरी कलेक्शन में Gold & Diamond Hoop Bali भी होनी चाहिए। ये स्टाइल और फैशन में फिट बैठने के साथ बहुत मजबूती देती है। आप भी ऐसा ही कुछ अपने लिए ले सकती हैं। 2-5 ग्राम में हूप इयररिंग्स से लेटेस्ट डिजाइन मिल जाएंगे।