
Gold Mangalsutra Earrings: मंगलसूत्र केवल गले या हाथ में पहनने तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि आजकल इसकी अंगूठियां और इयररिंग्स भी खूब ट्रेंड में है। ये ट्रेडिशनल मंगलसूत्र को मॉडर्न और स्टाइलिश वर्जन देते हैं, जिसे रोज पहनना भी आसान होता है। आप अगर ऐसी ही मॉडर्न और ट्रेंडी मंगलसूत्र इयररिंग्स की तलाश में है, तो हम आपको दिखाते हैं इसकी लेटेस्ट डिजाइन...
मंगलसूत्र इयररिंग्स में काले मोती यानी कि ब्लैक बीड्स और गोल्ड का कॉम्बिनेशन होता है। कुछ डिजाइन में डायमंड की डिटेलिंग भी होती है, जो ट्रेडिशनल ज्वेलरी को मॉडर्न स्टाइल देता है। अगर आप भारी मंगलसूत्र की जगह लाइटवेट इयररिंग्स पहनना चाहते हैं, तो डेली वियर के लिए ये आसान और कंफर्टेबल डिजाइन है। साथ ही ये बजट फ्रेंडली भी होता है, जिसे आसानी से 2 से 3 ग्राम सोने में बनाया जा सकता है।
और पढ़ें- Mangalsutra Designs in Gold: ट्रेडिशन+स्टाइल का फ्यूजन,14-18KT फाइन मंगलसूत्र
मंगलसूत्र इयररिंग्स में डेली वियर के लिए स्टड पैटर्न बेस्ट ऑप्शन है, जिसमें काले मोतियों को एक गुच्छे में पिरोकर राउंड सर्किल बनाया गया है और इसके ऊपर गोल्ड की डिटेलिंग की गई है।
अगर आप मंगलसूत्र इयररिंग्स में कुछ यूनिक ट्राई करना चाहते हैं, तो सेंटर में ब्लैक बीड्स के ऊपर डायमंड और गोल्ड की डिटेलिंग वाला पैटर्न चुन सकते हैं। जिसमें आजू बाजू गोल्ड की स्टिक में ब्लैक बीड्स की डिजाइनिंग की गई है।
लाइटवेट में हैवी लुक के लिए आप इस तरह की झालर डिजाइन इयररिंग्स भी चुन सकती हैं। जिसमें ऊपर छोटा सा स्टड पैटर्न देकर नीचे गोल्ड और काले मोतियों की झालर दी गई है। इसमें आप पेटेल्स डिजाइन भी चुन सकती हैं।
मंगलसूत्र इयररिंग्स में आजकल झुमकी का ट्रेंड भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है। आप टेंपल ज्वेलरी वाले इयररिंग्स खरीदें। जिसमें गोल्ड और ब्लैक बीड्स का खूबसूरत काम किया गया है या फिर सुई धागा स्टाइल झुमकियां भी आप चुन सकती हैं।
स्टड इयररिंग्स में फ्लोरल डिजाइन डेली वियर के लिए परफेक्ट चॉइस है। ये ज्यादा हैवी नहीं होती है, लेकिन कानों पर पहनने पर बहुत ही क्लासी और एलीगेंट लुक देती है। जिसमें गोल्ड बेस में ब्लैक बीड्स से फ्लोरल डिजाइन बना हुआ है।