Mangalsutra Design in Gold Images: गोल्ड मंगलसूत्र की लेटेस्ट मॉडर्न और मिनिमल डिजाइन देखें, जो 15,000 से शुरू। बजट में स्टाइलिश च्वाइस, 14KT-18KT गोल्ड और डायमंड ऑप्शन के साथ परफेक्ट चॉइस की लिस्ट चेक करें।

Mangalsutra Design in Gold with Price: सोने के गहनों के बिना भारतीय महिलाओं का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। हालांकि बढ़ते गोल्ड रेट ने मिडिल क्लास फैमिली के लिए ये काम और भी महंगा कर दिया है। अगर आप भी खुद के लिए सोने की चेन या मंगलसूत्र बनवाना चाह रही हैं लेकिन पतिदेव का बजट ही बन पा रही हैं तो क्यों न स्मार्टली वर्क करते हुए फाइन जूलरी को को विकल्प बनाया जाए। दरअसल, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, मिनिमिलस्टिक स्टाइल वाले मंगलसूत्र न्यू डिजाइन्स। जिन्हें आप डेली वियर,ऑफिस और यहां तक शादी-पार्टी में पहन सकती हैं। खास बात है कि ये पैटर्न काफी मॉडर्न हैं जो आपको सुहाग की निशानी संग गले की चेन वाला फील देने में कमी नहीं रखेंगे।

मॉडर्न मंगलसूत्र डिजाइन गोल्ड (Mangalsutra design gold latest)

मिनिमल ज्वेलरी सिंपल+सोबर होने के साथ अलग सा कॉन्फिडेंस भी देती है। तस्वीर में दिखाया गया मंगलसूत्र मॉडर्न और इंडिपेंटेंड वुमन को ध्यान में रखक बनाया गया है, जो ट्रेडिशन+फ्यजून का परफेक्ट इल्यूजन देता है। इसमें सोने के साथ काले मोतियों का इस्तेमाल हुआ है, साथ में डायमंड स्टडेड कॉकटेल पेंडेंट ट्रेंडी है, आप इसे हर तरह के आउटफिट संग आसानी से पहन सकती हैं। ये डिजाइन उन महिलाओं के लिए खास है, जो फॉर्मल लुक या ऑफ शोल्डर ड्रेस ज्यादा पहनना करती हैं। 22KT कैरेट में ये काफी ज्यादा महंगा पड़ेगा। हालांकि, आप 14-18 कैरेट में gold mangalsutra designs photos with price 15000-35000रु तक इसे बनवाएं।

ये भी पढ़ें- Hinge Lock Hoop Bali Gold Designs: चोरी और खोने का रिस्क 0%, हिंज लॉक गोल्ड हूप बाली

न्यू डिजाइन चेन मंगलसूत्र (Mangalsutra new design gold)

यह मॉडर्न डिजाइन उन मैरिड वुमन्स के लिए परफेक्ट हैं जो सादगी और एलिगेंस को प्रॉयरिटी देती हैं। इसमें हैवी पेडेंट और चेन की बजाय फाइन बार चेन और काली मोतियों का इस्तेमाल हुआ है, जोकि सोफिस्टिकेटेड लुक बेलेंस करता है। इसका स्लीक लुक नेकलेस की तरह लुक दे रहा है। अगर आप एक साथ ज्यादा ज्वेलरी पहनना नापसंद करती हैं तो इसे चुनें। इसे सिंगल और लॉन्ग चेन संग वियर कर गॉर्जियस लुक देंगे। ये Mangalsutra Gold में 12,000-25000रु तक मिल जाएगा। हालांकि 22Kt सोना चुनने पर कीमत और भी ज्यादा हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- महंगी ज्वेलरी का खर्चा बचाएं,₹300 की चेन रिंग्स से हाथ सजाएं

डायमंड गोल्ड मंगलसूत्र प्राइस (Diamond Mangalsutra Design With Price)

तस्वीर में डायमंड और सोने के मंगलसूत्र के मॉडर्न डिजाइन दिखाई गई हैं, जो क्लासिक परंपरा में फाइन और स्टाइलिश मेकओवर का तड़का लगा रहे हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत मिनिमलिस्टिक गोल्ड चेन हैं, जो काली मोतियों के डेलीकेट वर्क पर आती हैं। इन्हें हर दिन पहनना काफी ज्यादा आसान है। हार्ट, राउंड शेप पेंडेंट लग्जरी नेकलेस जैसा एक्सपीरियंस दे रहे हैं। अगर आपको वर्सेटाइल लुक पसंद हैं तो इसे चुनना बनता है, जो सादगी और स्टेटस के बीच बेहतरीन संतुलन देगा। अगर इसे खरीद रही हैं तो व्हाइट शर्ट या ब्लेजर संग पहनें। वहीं, शादी-ब्याह में लंबी चेन संग पेयर मॉडर्न ट्विस्ट दें।