मिनिमल हार्ट शेप रिंग
यंग गर्ल्स के बीच यह सबसे पॉपुलर रिंग डिजाइन है, जो सिंपल होकर भी गॉर्जियस लगती है। इसे फॉयल कोटिंग पर बनाया गया है जो दिखने में बिल्कुल रियल गोल्ड सा लुक देती है। कॉलेज गर्ल से लेकर ऑफिस गोइंग वुमन मिनिमिलस्टिक-आर्टिस्टिक लुक के लिए इसे चुनें, जो सूट-साड़ी क्या फॉर्मल आउटफिट पर दूर से चमकेगी।
फ्लोरल रिंग मिनिमल डिजाइन
1 Gram Gold Plating वर्क पर ये फॉयल रिंग फ्लोरल वर्क पर आती है। इसमें सॉलिड तार के ऊपर छोटे-छोटे फ्लावर बने हैं जो हाथों को एलिगेंस देने के साथ टैक्चर्ड फ्रेम देता है। अगर आप मिनिमल ज्वेलरी में भी फेमिनिन अर्ज चाहती हैं तो इसे चुनें।
चिक फ्लावर अंगूठी गोल्ड प्लेटेड
गोल्ड फॉयल की डिटेलिंग पर यह अंगूठी डिसेंट और सेटल लुक के लिए बेस्ट है, इसमें किसी भी तरह का नगों का इस्तेमाल नहीं हुआ है जो इसे रिच और स्पोसिकेटेड लुक देते हैं। आप इसे रोजाना से ऑफिस में इसे पहन सकती हैं।
ये भी पढ़ें- बोरिंग से बेमिसाल, प्लेन छोड़ पहनें मिक्स एंड मैच चूड़ी सेट