2 हजार में मिलेंगे हैवी गोल्ड लुक मंगलसूत्र, देखें 7 ट्रेंडी डिजाइंस

Published : Jul 01, 2025, 11:06 AM IST
Gold Plated Mangalsutra Designs

सार

Gold Plated Mangalsutra Designs: हैवी गोल्ड मंगलसूत्र खरीदना आज के डेट में काफी महंगा हो गया। सोने की कीमत आसमान छू रही है। ऐसे में रॉयल लुक पाना है तो आप गोल्ड प्लेटेड मंगलसूत्र खरीद सकती हैं।

Gold Plated Mangalsutra Fashion: मंगलसूत्र सिर्फ एक गहना नहीं बल्कि एक इमोशनल बंधन का सिंबल है। शादीशुदा महिलाओं के लिए यह एक सम्मान और प्यार का प्रतीक माना जाता है। लेकिन आज के दौर में सोना बहुत ही ज्यादा महंगा हो गया है। जिसकी वजह से हर महिला के पहुंच इस तक नहीं होती है। ऐसे में गोल्ड प्लेटेड मंगलसूत्र एक अच्छा ऑप्शन हैं। जो दिखते हैं एकदम सोने जैसे और कीमत भी बहुत ही कम होता है।

ट्रेडिशनल लेयर मंगलसूत्र

यहां ऊपर मंगलसूत्र के दो डिजाइंस दिखाए गए हैं जो काफी क्लासिक लुक दे रहे हैं। एक में ब्लैक एंड गोल्ड मोती को जोड़कर चौड़ी पट्टी बनाई गई है और नीचे में हैवी लॉकेट जोड़ा गया है। इस तरह के मंगलसूत्र आप किसी खास ओकेजन पर पहन सकती हैं। गोल्ड प्लेटेड डिजाइन में यह आपको 2 हजार के अंदर आ जाएंगे। वहीं दूसरा डिजाइन थोड़ा मिनिमल हैं। इसे आप शादी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।

क्लासिक मंगलसूत्र डिजाइंस

गोल्ड प्लेटिंग के साथ नकली मोती से इस तरह के मंगलसूत्र बनाए जाते हैं। इसमें ब्लैक एंड गोल्ड मोती के साथ हैवी लॉकेट लगाया जाता है। शादी या फेस्टिव सीजन के लिए बेस्ट च्वाइस होता है। 1400 से 1600 के बीच इस तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। साड़ी या लहंगे पर इस तरह के डिजाइन परफेक्ट लगते हैं।

मिनिमल मंगलसूत्र विद ट्रेडिशनल टच

मिनिमल मंगलसूत्र डिजाइंस में ट्रेडिशनल टच महिलाओं को काफी पसंद आते हैं। इसमें लॉकेट का साइज छोटा होता है। लॉकेट में काफी बारीक काम किया जाता है। चेन या तो पतली रखी जाती है या फिर थोड़ी सी चौड़ी होती है। इस तरह के मंगलसूत्र भी काफी रिच लुक क्रिएट करने में हेल्प करती है। आर्टिफिशियल मार्केट में गोल्ड प्लेटेड मंगलसूत्र के कई डिजाइंस अवेलेबल हैं। आप ऑनलाइन या फिर बाजार में जाकर खुद के लिए बेस्ट च्वाइंस मंगलसूत्र ले सकती हैं।

क्यों चुनें गोल्ड प्लेटेड मंगलसूत्र?

गोल्ड प्लेटेड मंगलसूत्र डिजाइंस में बहुत सारे ऑप्शन होते हैं। यह लो मेंटेनेस और टिकाऊ होता है। जब बोर हो जाए तो फिर आप दूसरा भी खरीद सकती हैं। आप अपने ड्रेस के अनुसार मंगलसूत्र खरीद सकती हैं। इसके खोने या टूटने पर गम नहीं होगा।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

गोल्ड ड्रॉप लेटेस्ट इयररिंग, लटकन में खरीदें ये 6 फैंसी डिजाइन
कीमत ₹250 से कम लुक में 22KT वाला दम ! लेटेस्ट मॉडर्न मंगलसूत्र डिजाइन