Gold Bead Bracelet: ढीले नहीं लगेंगे, पतली कलाई पर पहनें गोल्ड प्लेटिंग ब्रेसलेट 10 ब्लैक बीड्स डिजाइन

Published : Mar 14, 2026, 08:08 AM IST
गोल्ड प्लेटिंग ब्रेसलेट ब्लैक बीड्स डिजाइन

सार

1 Gram Gold black beads bracelet for Ladies: अगर आप हल्की, किफायती और स्टाइलिश जूलरी पसंद करती हैं तो ब्लैक बीड्स गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। ये ब्रेसलेट ट्रेडिशनल टच के साथ मॉडर्न लुक देते हैं और पतली कलाई पर बेहद खूबसूरत लगते हैं।

आजकल जूलरी में हल्के और स्टाइलिश डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। खासकर गोल्ड प्लेटिंग ब्रेसलेट (Gold Plated Bracelet) ऐसे एक्सेसरी बन गए हैं जिन्हें मां और बेटी दोनों आसानी से कैरी कर सकती हैं। इन ब्रेसलेट में ब्लैक बीड्स(Black Beads) का कॉम्बिनेशन बहुत एलिगेंट और ट्रेडिशनल लुक देता है। अच्छी बात यह है कि ये ब्रेसलेट हल्के, किफायती और डेली वियर के लिए भी परफेक्ट होते हैं। अगर आप ऐसा ब्रेसलेट ढूंढ रही हैं जो ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न भी लगे, तो ब्लैक बीड्स वाले गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 10 खूबसूरत डिजाइन जो पतली कलाई पर खूब जचेंगे।

सिंगल लाइन ब्लैक बीड्स ब्रेसलेट डिजाइन

यह सबसे सिंपल और एलिगेंट डिजाइन माना जाता है। इसमें पतली गोल्ड चेन में छोटे-छोटे ब्लैक बीड्स लगे होते हैं। यह डिजाइन डेली वियर और कैजुअल आउटफिट के साथ बहुत अच्छा लगता है।

लेटेस्ट हार्ट चार्म ब्लैक बीड्स ब्रेसलेट

अगर आपको थोड़ा क्यूट और स्टाइलिश लुक पसंद है तो हार्ट चार्म वाला ब्रेसलेट चुन सकती हैं। इसमें बीच में गोल्ड का छोटा Heart Charm – हार्ट चार्म लगा होता है और दोनों तरफ ब्लैक बीड्स होते हैं।

और पढ़ें -  फ्यूचर करें सिक्योर, आज ही बेटी के लिए खरीदें 5 गोल्ड स्टड इयररिंग

फ्लोरल डिजाइन बीड्स ब्रेसलेट

फ्लावर डिजाइन हमेशा जूलरी में क्लासिक माना जाता है। इस ब्रेसलेट में ब्लैक बीड्स के बीच में गोल्ड का छोटा फ्लावर पेंडेंट लगा होता है जो बहुत अट्रैक्टिव लगता है। इस तरह के डिजाइंस पतली कलाई पर खूब सुंदर लगते हैं।

डबल लेयर ब्लैक बीड्स ब्रेसलेट

अगर आपको थोड़ा रिच लुक चाहिए तो डबल लेयर ब्रेसलेट (Double Layer Bracelet) अच्छा ऑप्शन है। इसमें दो पतली चेन होती हैं जिनमें ब्लैक बीड्स लगे होते हैं। इस तरह के ब्रेसलेट सिर्फ 1-2 ग्राम गोल्ड प्लेटिंग में आसानी से बन जाते हैं।

और पढ़ें -  घुंघरू सिल्वर कड़ा पायल, अंडर-5 बेबी गर्ल को दें 10 एंकलेट डिजाइन

मिनिमल बीड्स गोल्ड ब्रेसलेट

यह डिजाइन बेहद हल्का और मिनिमल होता है। इसमें बहुत कम ब्लैक बीड्स होते हैं लेकिन गोल्ड चेन इसे क्लासी लुक देती है। इसमें आपको एक से एक यूनिक स्टाइल वाले डिजाइंस मिल जाएंगे।

सर्कल चार्म बीड्स ब्रेसलेट डिजाइन

इस डिजाइन में गोल्ड का सर्कल चार्म पेंडेंट (Circle Charm) होता है और उसके दोनों तरफ ब्लैक बीड्स लगे होते हैं। यह डिजाइन बहुत मॉडर्न और ट्रेंडी लगता है। इस तरह के डिजाइन मां और बेटी दोनों की कलाई पर बहुत की क्लासिक लगेंगे।

स्टोन स्टडेड बीड्स ब्रेसलेट

अगर आपको थोड़ा ग्लैमरस लुक चाहिए तो स्टोन स्टडेड डिजाइन ट्राय कर सकती हैं। इसमें ब्लैक बीड्स के साथ छोटे-छोटे स्टोन लगे होते हैं जो ब्रेसलेट को चमकदार बनाते हैं।

एडजस्टेबल चेन बीड्स ब्रेसलेट

यह डिजाइन बहुत प्रैक्टिकल होता है क्योंकि इसमें एडजस्टेबल चेन (Adjustable Chain) होती है। इससे मां और बेटी दोनों एक ही ब्रेसलेट को आसानी से पहन सकती हैं।

बार पेंडेंट बीड्स ब्रेसलेट

इस डिजाइन में गोल्ड का सीधा बार पेंडेंट (Bar Pendant) लगा होता है जो बहुत स्टाइलिश दिखता है। यह डिजाइन खासकर मॉडर्न आउटफिट के साथ अच्छा लगता है। 22 कैरेट गोल्ड प्लेटिंग के साथ ऐसे डिजाइंस खूब सुंदर लगेंगे।

ट्विस्ट चेन ब्लैक बीड्स ब्रेसलेट

इस ब्रेसलेट में ट्विस्टेड गोल्ड चेन के साथ ब्लैक बीड्स लगे होते हैं। यह डिजाइन थोड़ा अलग और यूनिक लुक देता है। 1 ग्राम गोल्ड प्लेटिंग के साथ आपको ऐसे ब्रेसलेट सिर्फ 2000 रुपए तक की हाई रेंज में मिल जाएंगे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

3 ग्राम गोल्ड में भारी स्टाइल, चुनें सुई-धागा ईयररिंग की 5 डिजाइन
छोटी स्लीव पर भारी स्टाइल, चुनें आर्मलेट की 5 ट्रेंडी डिजाइन