
Gold Peshwai Nath Design: गुड़ी पड़वा का पावन त्योहार 19 मार्च को मनाया जाएगा। ये हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। खासकर मराठी लोग इस दिन को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस दिन नौवारी साड़ी पहनने के साथ ही ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन मेकअप और ज्वेलरी पहनी जाती है। अगर आप ट्रेडिशनल नथ की तलाश में है, तो हम आपको दिखाते हैं पेशवाई नथ की लेटेस्ट डिजाइन जिसे आप एक से डेढ़ ग्राम सोने में आसानी से बनवा सकते हैं। इसकी डिजाइन और बनावट इसे बाकी नथ से अलग और बेहद खूबसूरत बनाती हैं, तो इस बार गुड़ी पड़वा पर आप भी ये ट्रेंडी नथ चुनें।
पेशवाई नथ की सबसे बड़ी खासियत इसका C शेप कर्व डिजाइन होता है। ये हल्के घुमाव में बनी होती है, जिससे ये नाक पर बहुत ही सुंदर और अलग दिखती है। इस नथ में छोटे छोटे सफेद मोती और कलरफुल स्टोन लगे होते हैं। ये कॉम्बिनेशन इसे रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देता है। इसे मराठी नथ भी कहा जाता है। इसे खासतौर पर तीज, त्योहार और शादी में जरूर पहना जाता है। ये दिखने में बड़ी होने के बावजूद लाइटवेट होती है, जो पहनने में बहुत ही कंफर्टेबल होती है, इसलिए इसे लंबे समय तक भी पहना जा सकता है।
और पढे़ं- दुल्हन लगेगी रॉयल राजकुमारी! अभी से खरीदकर रख लें 7 नथ डिजाइन
पेशवाई नथ में लाल रंग के रूबी स्टोन और व्हाइट पर्ल की डिटेलिंग बहुत ही खूबसूरत लगती है। आप इस तरह से मून शेप की पेशवाई नथ चुन सकते हैं। जिसमें बीच में रूबी स्टोन और नीचे मोतियों की हैंगिंग दी गई है।
पेशवाई नथ में स्टोंस की कारीगरी बहुत ही खूबसूरत तरीके से की जाती है। अगर आप छोटी और एलिगेंट नथ चुनना चाहते हैं, तो इस तरह से एमराल्ड स्टोन और रूबी की डिटेलिंग की हुई नथ चुन सकते हैं। जिसमें ड्रॉप डिजाइन का एमराल्ड बीच में लगा है, आजू बाजू मोतियों की डिटेलिंग है और इसके साइड में 6 ड्रॉप डिजाइन के रूबी स्टोन लगे हुए हैं। लटकन के लिए दो मोती भी दिए हुए हैं।
ये भी पढ़ें- Gulabi Bichiya Silver: चांदी की बिछिया पर गुलाबी नगों का जादू, 7 फुट रिंग डिजाइन
लाइटवेट में हैवी लुक के लिए आप 1.5 से 2 ग्राम में इस तरह की पेशवाई नथ भी चुन सकते हैं। जिसमें सी शेप्ड कर्व देकर नीचे एक छोटा सा मोती और ऊपर फ्लोरल डिजाइन में बीच में एक छोटा सा रूबी स्टोन लगा है। ये सिंपल और लाइटवेट नथ आप किसी भी त्योहार, शादी या फंक्शन में पहन कर एकदम पेशवाई मुलगी जैसा लुक पा सकते हैं।