25+ फीमेल के लिए खरीदना है गोल्ड रिंग? ये 7 गलतियां कभी ना करें

Published : Jun 17, 2026, 02:00 PM IST
गोल्ड रिंग खरीदने की गलतियां

सार

Gold Ring Buying Mistakes for 25 Plus Year Woman: क्या आपको भी लगता है कि गोल्ड रिंग खरीदना सिर्फ सुंदर डिजाइन चुनने तक सीमित है? अगर आप ऐसे सोच रहे हैं तो आप गलत हैं? जानें किन 7 गलतियों से बचेंगे तो आपकी गोल्ड रिंग न केवल खूबसूरत दिखेगी, बल्कि लंबे समय तक आपके कलेक्शन की शान भी बनी रहेगी?

गोल्ड रिंग सिर्फ एक ज्वेलरी पीस नहीं होती, बल्कि यह स्टाइल, इनवेस्टमेंट और पर्सनैलिटी का भी हिस्सा बन चुकी है। खासकर 25+ महिलाओं के लिए सही गोल्ड रिंग चुनना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इस उम्र में ज्यादातर महिलाएं ऐसी ज्वेलरी चाहती हैं जो ट्रेंडी होने के साथ-साथ लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सके। हालांकि कई बार जल्दबाजी, अधूरी जानकारी या सिर्फ डिजाइन देखकर खरीदारी करने की वजह से गलत रिंग चुन ली जाती है, जिसका पछतावा बाद में होता है। अगर आप भी नई गोल्ड रिंग खरीदने की सोच रही हैं, तो इन 7 आम गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।

केवल डिजाइन देखकर रिंग खरीद लेना

अक्सर महिलाएं किसी डिजाइन को देखकर तुरंत पसंद कर लेती हैं और बिना ज्यादा सोचे खरीद लेती हैं। लेकिन हर डिजाइन हर हाथ पर अच्छा नहीं लगता। पतली उंगलियों पर चौड़ी रिंग भारी लग सकती है, जबकि मोटी उंगलियों पर बहुत पतली रिंग का लुक खो सकता है। इसलिए डिजाइन के साथ अपने हाथों और उंगलियों के आकार का भी ध्यान रखें।

और पढ़ें -  बेबी गर्ल को दिलाएं Tiny Silver Earrings, 1K में दें बेस्ट चांदी गिफ्ट

गोल्ड प्योरिटी चेक न करना

कई लोग सिर्फ रिंग की खूबसूरती देखकर खरीद लेते हैं, लेकिन उसकी कैरेट वैल्यू पर ध्यान नहीं देते। 22K गोल्ड रिंग्स पारंपरिक ज्वेलरी के लिए बेहतर मानी जाती हैं, जबकि 18K और 14K गोल्ड में स्टोन सेटिंग ज्यादा मजबूत रहती है। खरीदने से पहले BIS Hallmark और HUID नंबर जरूर चेक करें।

लाइफस्टाइल के हिसाब से रिंग न चुनना

अगर आप ऑफिस जाती हैं, बच्चों की देखभाल करती हैं या रोजाना घर के काम करती हैं, तो बहुत ज्यादा उभरे हुए स्टोन या हैवी डिजाइन वाली रिंग परेशानी बन सकती है। डेली वियर के लिए स्लीक, मिनिमल और कम्फर्टेबल डिजाइन ज्यादा बेहतर रहती हैं।

सिर्फ ट्रेंड के पीछे भागना

सोशल मीडिया पर दिखने वाले हर डिजाइन को खरीदना समझदारी नहीं है। कई ट्रेंडी रिंग्स कुछ महीनों बाद आउट ऑफ फैशन हो जाती हैं। ऐसे में क्लासिक और टाइमलेस डिजाइन चुनना बेहतर होता है, जिन्हें सालों तक पहना जा सके।

और पढ़ें -  1 दाम 2 काम, गोल्ड में बनवाएं लटकन चेन संग स्टड इयररिंग डिजाइन

सही रिंग साइज न लेना

गोल्ड रिंग खरीदते समय सबसे ज्यादा की जाने वाली गलतियों में से एक गलत साइज चुनना है। बहुत टाइट रिंग पहनने में असहज लगती है, जबकि ढीली रिंग गिरने का खतरा बढ़ा देती है। खरीदारी से पहले उंगली का सटीक माप जरूर लें।

मेकिंग चार्ज और रीसेल वैल्यू नजरअंदाज करना

कई बार खूबसूरत डिजाइन के चक्कर में महिलाएं बहुत ज्यादा मेकिंग चार्ज वाली रिंग खरीद लेती हैं। याद रखें कि भविष्य में एक्सचेंज या रीसेल के समय आपको मुख्य रूप से गोल्ड की वैल्यू ही मिलती है। इसलिए खरीदारी से पहले मेकिंग चार्ज और एक्सचेंज पॉलिसी जरूर समझ लें।

केवल ऑनलाइन फोटो देखकर खरीदना

ऑनलाइन शॉपिंग आसान जरूर है, लेकिन केवल फोटो देखकर गोल्ड रिंग खरीदना जोखिम भरा हो सकता है। रियल साइज, वजन और फिनिश फोटोज से अलग हो सकते हैं। हमेशा रिलाइबल ब्रांड या सर्टिफाइड ज्वेलर से ही खरीदारी करें और रिव्यू जरूर पढ़ें।

25+ महिलाओं के लिए कैसी गोल्ड रिंग रहेगी बेस्ट?

इस उम्र की महिलाओं के लिए मिनिमल सॉलिटेयर स्टाइल, फ्लोरल मोटिफ, जियोमेट्रिक पैटर्न, ट्विस्ट बैंड और स्लीक स्टैकिंग रिंग्स बेहतरीन ऑप्शन मानी जाती हैं। ये डिजाइन ऑफिस, पार्टी और एथनिक वियर सभी के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Glass Bangles Styling Ideas: सादा ग्लास बैंगल लगेंगी एक्सपेंसिव, 6 तरह से स्टाइल करें चूड़ियां
कुंदन स्टोन वर्क से गोल्ड प्लेटेड लुक, साड़ी के साथ ट्राई करें 6 कमरबंद