
आजकल महिलाएं आउटफिट, मेकअप के अलावा ज्वेलरी पर भी एक्सट्रा ध्यान देती हैं। ताकि लुक 100% फैबुलस दिखे और आप सबसे हटकर दिखें। वैसे तो बाजार और ऑनलाइन सबसे ज्यादा डिमांड चेहरे को फेथफुल स्टाइल देने वाले स्टड इयररिंग्स की हैं, लेकिन एक जैसा पीस पहनकर हर बार फोटो सेम ही आती है तो अटायर संग जूलरी पीस चेंज करने की जरूरत है। दरअसल, यहां देखें 2026 के मिनिमल बट ब्यूटीफुल क्लास और वाइब देने वाले Hoop Earrings की, जो स्कूल-कॉलेज लेकर ऑफिस और शादी-पार्टी में वर्सेटाइल क्लास देंगे। आइए जानते हैं फैंसी हूप इयररिंग की हर डिटेल।
तीन लेयर पर Huggie Gold Hoops Earrings की ये लेटेस्ट डिजाइन है, जो छोटे-होकर भी मॉडर्न और चिक लुक देते हैं। इसे आप डेली वियर से लेकर पार्टी-पब में वेस्टर्न अटायर पर पहन सकती हैं। इसका बारीक डिजाइन डेली वियर के लिए इसे परफेक्ट है। 14 कैरेट में 10000-15000रु. तक आसानी से बन जाएंगे।
अगर आप अलग-अलग इयररिंग्स में पैसा इन्वेस्ट नहीं करना चाहती हैं तो इसे विकल्प बना सकती हैं। यह बारीक डिजाइन और टेक्चर्ड पैटर्न से इंस्पायर्ड है, साथ में बाली लुक इसे और भी ज्यादा वर्सेटाइल बना रही है। आप ग्लोइंग+रिच फैशन के लिए इसे चुनें। यह पीस खासकर उन लेडीज के लिए है, जिन्हें ज्यादा भारीभरकम इयररिंग्स नहीं पसंद हैं।
ये भी पढ़ें- सिल्वर बैंगल एंकलेट, चांदी कड़ा पायल की लेटेस्ट डिजाइन
यह क्लासिक डिजाइन वाला ओपन ट्विस्ट हूप पीस है जो मॉडर्न नक्काशी वर्क से इंस्पायर्ड है। ऐसे इयररिंग्स हर अटायर के साथ मैच कर जाते हैं। अगर आप बार-बार Gold Earring 14kt खरीदने के झंझट से बचना चाहती हैं तो इसे चुनना बनता है। आप इसे पहन मॉडर्न हसीना से कम तो नहीं लगेंगी।
ये भी पढ़ें- शाही चमक की शाइन, फैंसी कड़ा बैंगल सेट 2026
हूप इयररिंग की यह डिजाइन बहुत ही यूनिक और खूबसूरत है, जो रोज गोल्ड+AD डायमंड के कॉम्बिनेशन में आता है। इसमें पंख जैसा अट्रेक्टिव जाल बनाया गया है, साथ में पिंक मटेरियल इसे बोल्ड और एलीगेंट लुक देता है। 18 कैरेट डायमंड चुनने पर ये 50000रु. तक मन जाएगा। अगर आप लैब ग्राउंड या फिर अमेरिकन डायमंड चुनती हैं तो ये दाम और भी कम हो सकते हैं।
यह डिजाइन कानों को भव्य और शाही दिखाएंगे। यह इयररिंग्स बारीक गोल्ड मेटेलिक वर्क पर आते हैं, जहां नीचे की ओर पेंडेंट लगा हुआ है। साथ में सनबर्स्ट शेप खूबसूरत लुक देता है। बीच में लगा डार्क ब्लू स्टोन मॉडर्न फील देगा। यह पूरी तरह से सोने में बना है, इसलिए 14 कैरेट में आप इसे 15000-20000रु. में बनवा सकती हैं।