Gold Ring Design: फेस नहीं हाथ देखेंगे सब, 2-10ग्राम में बनवाएं सोने की अंगूठी

Published : Jun 20, 2025, 11:00 AM IST
gold ring for female with price 2

सार

Gold Ring Design for female: शादी, सगाई या रोज पहनने के लिए नई डिजाइन की सोने की अंगूठियां खरीदें। यहाँ जानें महिलाओं के लिए लेटेस्ट गोल्ड रिंग डिजाइन्स, कीमत और स्टाइलिंग टिप्स।

शादीशुदा हो या फिर ऑफिस वुमन हाथ की उंगलिया बिना सोने की अंगूठी के सूनी लगती हैं। आज के वक्त सोने का भाव (Gold Rate Today) 1 लाख के करीब है। ऐसे में जल्द ही जल्द कोई इसे खरीदने की हिम्मत नहीं कर पाता है। घर में शादी है या खुद के लिए सोना खरीदने का मन हैं तो इस बार पैसों के साथ थोड़ा फैशन जोड़ते हुए गोल्ड रिंग (Gold Ring Designs) खरीदें। जो शादी-ब्याह से लेकर दुल्हन के हाथों में बहुत प्यारी लगेगी।

1) इंगेजमेंट गोल्ड रिंग (Engagement Gold Ring)

कई घरों में आज भी रिंग सेरेमनी के लिए सोने की अंगूठी पहली पसंद होती है। अब दिन खास है तो रिंग भी स्पेशल होनी चाहिए। 10 ग्राम में राउंड शेप पर नगों के साथ ऐसी अंगूठी खरीदी जा सकती है। ये पूरा हाथ कवर करने के साथ बहुत भड़कीला लुक देती है। आप भी बहू या बेटी के लिए इसे चुनें। सुनार की दुकान पर ऐसे पैटर्न कई वैरायटी और रेंज में मिल जाएंगे।

2) 22kt गोल्ड रिंग डिजाइन ( 22kt Gold Ring Design) 

दिखने में भड़कीली और वजन में हल्की अंगूठी चाहिए तो इस डिजाइन से बढ़िया ऑप्शन आपको नहीं मिलने वाला है। यहां पर ज्यामिति आकार में इनामिल स्टोन लगा है। जिसे मेटल फिनिश कमाल का लुक दे रहा है। आप इसे कस्टमाइज कराए तो बढ़िया रहेगा।

3) लेडीज के लिए सोने की अंगूठी ( Gold Ring Design for female)

कई महिलाओं को नग-स्टोन का काम पसंद नहीं आता है। वह सॉलिड गोल्ड रिंग खरीदना पसंद करती है। ये डिजाइन महिलाओं के लिए बेस्ट है। ऐसी रिंग 5-7 ग्राम में बनकर तैयार हो जाएगी। यहां तक इसे जालदारी पैटर्न पर रखा गया है। चाहे तो नक्काशी वर्क पर इसे खरीद सकती हैं।

4) सोने की अंगूठी लेटेस्ट डिजाइन ( Latest Design Gold Ring)

बहू रानी का स्वागत करना है तो फ्लोरल वर्क पर ऐसी ठोस अंगूठी बढ़िया रहेगी। ये मॉर्डन और फैशन का परफेक्ट मेल है। इसमें परंपरा और ट्रेडिशनल की झलक दिखती है। आप 7-10 ग्राम में इसे बनवा सकती हैं।

5) 2 ग्राम सोने की अंगूठी ( 2 Gram Gold Ring)

हर रोज पहनने के लिए सोने की अंगूठी ढूंढ रही हैं तो ज्यादा तामझाम करने की बजाय आर छल्ले पर नग लगी ऐसी रिंग खरीद सकती हैं। ये सोबर होने के साथ लुक भी कमाल देती है। ऐसी रिंग 2-3 ग्राम में बन जाएगी।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

शाइन भी फाइन भी, स्टोन वर्क सिल्वर बिछिया डिजाइंस, साड़ी संग मैचिंग होगी ईजी
पैरों पर टिक जाएंगी सबकी नजरें, मोर डिजाइन बिछिया के ये लेटेस्ट डिजाइन जीत लेंगे दिल