Gold Rudraksha Bracelet: शिव भक्तों के लिए 5 ग्राम में बनवाएं ये मॉडर्न रुद्राक्ष ब्रेसलेट डिजाइन

Published : Mar 31, 2026, 09:00 AM IST
Gold Rudraksha Bracelet

सार

Rudraksha Bracelet: शिव भक्तों के लिए खास! जानें 5 ग्राम में बनने वाले गोल्ड रुद्राक्ष ब्रेसलेट के लेटेस्ट डिजाइन- डबल लेयर, कड़ा, चेन और ब्लैक रुद्राक्ष स्टाइल जो देंगे आध्यात्मिक और मॉडर्न लुक।

Gold Rudraksha Bracelet Designs: अगर आप भी शिव भक्त हैं, तो जरूर रुद्राक्ष पहनना पसंद करते होंगे। ऐसे में अगर आप गोल्ड बेस में 4 से 5 ग्राम में रुद्राक्ष के ब्रेसलेट बनवाना चाहते हैं, तो हम आपको दिखाते हैं इसकी लेटेस्ट डिजाइंस। जिन्हें आप डेली वियर में पहन सकते हैं और भगवान के आशीर्वाद के साथ ही मॉडर्न लुक भी पा सकते हैं।

क्यों पहनना चाहिए रुद्राक्ष ब्रेसलेट

रुद्राक्ष भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। इसे पहनने से मन शांत होता है, स्ट्रेस और एंजाइटी कम होती है। कहा जाता है कि रुद्राक्ष पहनने से नेगेटिव एनर्जी को दूर करने की शक्ति मिलती है और ये पॉजिटिव वाइब्स को बढ़ाता है। ऐसे में अगर आप भी रुद्राक्ष ब्रेसलेट पहनना चाहते हैं, तो इस तरह की डिजाइन चुन सकते हैं, जो मॉडर्न होने के साथ डेली वियर के लिए भी परफेक्ट है।

और पढ़ें- 925 Sterling Silver Bracelet: वेलेंटाइन पर गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करें 925 सिल्वर ब्रेसलेट, देखें मिनिमल डिजाइन

डबल लेयर गोल्ड रुद्राक्ष ब्रेसलेट

रुद्राक्ष ब्रेसलेट में अगर आप डबल लेयर वाली डिजाइन चाहते हैं, तो ये 2 पैटर्न चुन सकते हैं। जिसमें एक में डबल लेयर में रुद्राक्ष के छोटे छोटे मोती पिरोए गए हैं और इसके ऊपर गोल्ड की कवरिंग भी की गई है। वहीं, दूसरी डिजाइन में डबल लेयर गोल्ड और सिंगल लेयर रुद्राक्ष के मोतियों की डिटेलिंग हैं।

कड़ा डिजाइन ब्रेसलेट

कड़ा डिजाइन ब्रेसलेट दिखने में हैवी और सॉलिड होता है और इसे डेली वियर में भी पहना जा सकता है। आप इस तरह से रुद्राक्ष के मोती और अमेरिकन डायमंड से डिटेल किया हुआ ओम डिजाइन का ब्रेसलेट भी चुन सकते हैं या भगवान शिव से इंस्पायर्ड डमरू और त्रिशूल के साथ रुद्राक्ष का ब्रेसलेट चुनें।

सिंपल चेन डिजाइन

रुद्राक्ष ब्रेसलेट में अगर आप सिंपल और लाइटवेट ब्रेसलेट की तलाश में है, तो सिंपल से चेन में एक सिंगल रुद्राक्ष का मोती लगा हुआ पैटर्न चुन सकते हैं। ये गर्ल्स के हाथ में डेली वियर के लिए परफेक्ट है।

ब्लैक रुद्राक्ष गोल्ड ब्रेसलेट

रुद्राक्ष आमतौर पर ब्राउन कलर के होते हैं, लेकिन आजकल ब्लैक रुद्राक्ष का चलन भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है। कहते हैं ये आध्यात्मिक शक्ति को बढ़ाने के साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे पहनने से बीपी, हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और ये नींद की क्वालिटी को भी बेहतर करता है। आप छोटे छोटे ब्लैक स्टोन में गोल्ड की डिटेलिंग किया हुआ सिंगल चेन ब्रेसलेट लें। ये गर्ल और बॉय दोनों के हाथ पर बहुत खूबसूरत लगेगा। 

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

सिंपल सिंगल चेन 6 सुई-धागा डिजाइन, वेस्टर्न संग भी लगेंगे स्टनिंग
Kadli Designs: हाथों में खनकेगी सदियों पुरानी परंपरा, पहनें राजसी कदली कड़ा