Nepali Mangalasutra: नेपाली मंगलसूत्र डिजाइंस, एंटिक पेंडेंट संग खरीदें जूलरी सेट

Published : Mar 30, 2026, 06:30 PM IST
नेपाली मंगलसूत्र डिजाइंस

सार

नेपाली मंगलसूत्र उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो कम्फर्ट, ट्रेडिशन और एलीगेंस तीनों एक साथ चाहती हैं। एंटिक गोल्ड पेंडेंट, क्रिस्टल स्टोन लुक, रेड–गोल्ड बीड्स या सिल्वर फिनिश हर डिजाइन नेचुरल खूबसूरती के साथ ग्रेसफुल दिखता है।

नेपाली मंगलसूत्र अपनी सिंप्लिसिटी, एंटिक फिनिश और ट्रेडिशनल इमोशन की वजह से खास माना जाता है। भारत की चूड़ीदार डिजाइन या हैवी गोल्ड चेन की तरह नहीं, नेपाली मंगलसूत्र हैवी ग्रीन माला, छोटे ग्रीन बीड्स और खूबसूरत एंटिक पेंडेंट के साथ आता है, जो इसे बेहद एलीगेंट और कल्चरल बनाता है। शादीशुदा महिलाओं के लिए यह सिर्फ एक जूलरी नहीं, बल्कि ग्रेस और ब्यूटी का सिम्बल माना जाता है। आजकल ब्रांड्स भी नेपाली डिजाइन से इंस्पायर होकर मॉडर्न–क्लासिक जूलरी सेट लॉन्च कर रहे हैं जिसे रोजमर्रा और फेस्टिव दोनों लुक में आसानी से पहना जा सकता है। यहां देखें चुनिंदा नेपाली मंगलसूत्र डिजाइंस।

ग्रीन बीड्स और गोल्ड एंटिक टेम्पल पेंडेंट नेपाली मंगलसूत्र

यह सबसे क्लासिक नेपाली डिजाइन माना जाता है, जिसमें माला के बीच-बीच में गहरे हरे (emerald tone) मोती पिरोए जाते हैं। इन हरे मोतियों के साथ बीच में एक बड़ा टेम्पल-आर्ट गोल्ड पेंडेंट लगाया जाता है, जिसकी बनावट देसी और एंटिक शैली को दर्शाती है। पेंडेंट पर देवी-देवताओं के नक्काशीदार पैटर्न या मंडला जैसे मोटिफ बने होते हैं, जो नेपाली कल्चर से गहराई से जुड़ते हैं। यह मंगलसूत्र त्योहार, तीज, हरितालिका और ब्राइडल फोटोशूट में बेहद रॉयल दिखता है।

और पढ़ें  -  बैंगल ऑर्गनाइजर यूनिक डिजाइन, मैरिड चुनें स्पेस सेविंग 5 बैंगल बॉक्स

ग्रीन–गोल्ड स्पाइरल बीड्स संग ओवल एंटिक पेंडेंट वाला नेपाली मंगलसूत्र

इस डिजाइन में चेन में ग्रीन और गोल्ड स्पाइरल बीड्स alternate पैटर्न में लगाए जाते हैं, जिससे मंगलसूत्र को एक खूबसूरत थ्री-कलर ग्रेस मिलता है। इसका सबसे बड़ा अट्रैक्टशन है ओवल शेप का एंटिक पेंडेंट जिसमें जालीदार (mesh) नक्काशी, पुराने सिक्के जैसी टेक्सचर और एंटिक मेट फिनिशहोती है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो थोड़ा बोल्ड बट ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं।

मल्टी-लेयर ग्रीन बीड्स ट्रेडिशनल एंटिक पेंडेंट मंगलसूत्र

यह डिजाइन हल्का ब्राइडल टच लिए होता है क्योंकि इसमें एक नहीं बल्कि दो–तीन छोटे लेयर काली माला के साथ जुड़े रहते हैं। हर लेयर पर छोटे ग्रीन मोती सजाए जाते हैं और नीचे एक चौड़ा, राउंड, एंटिक गोल्ड पेंडेंट लटकता है। पेंडेंट पर छोटी-छोटी बॉल ड्रॉप्स या झुमकी स्टाइल की लटकन भी लगी होती है, जो इसे नेपली ब्राइडल ओरनामेंट जैसा ग्रैंड लुक देती है। यह डिजाइन नेशनल ड्रेस “गुन्यू चोली” या ब्राइडल साड़ी के साथ शानदार लगता है।

और पढ़ें -  सिल्वर ट्रेंडिंग चूड़ी 5 डिजाइन, जिरकन स्टोन मारेंगे गोल्ड वाली शाइन

ग्रीन क्रिस्टल बीड्स विद लॉन्ग एंटिक बार पेंडेंट नेपाली मंगलसूत्र

यह थोड़ा मॉडर्न–टच वाला ट्रेडिशनल डिजाइन है। इसमें छोटे क्रिस्टल कट ग्रीन मोती लगाए जाते हैं, जो हल्की शाइन के साथ बहुत सुंदर दिखते हैं। इसके साथ एक लॉन्ग बार शेप्ड एंटिक पेंडेंट लगाया जाता है जिसमें वर्टिकल लाइन कर्व और पुरानी नेवारी ज्वेलरी जैसा टैक्सचर होता है। इसकी लंबाई इसे एलिगेंट और स्लिम लुक देती है। यह मंगलसूत्र मॉडर्न साड़ी, पेस्टल सूट और सिल्क ब्लाउज के साथ बहुत क्लासी लगता है।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

10 ग्राम चांदी में बनवाएं कमरबंद डिजाइन, कमर लगेगी स्लिम और स्लीक
पेटल इयररिंग्स के 6 फैंसी डिजाइन, छोटे से बड़े हर साइज में देंगी स्टाइल