दुल्हन दिखें सुपर खास, चांदी छोड़ बनवाएं सोने की बिछिया डिजाइन

Published : Jun 10, 2025, 02:49 PM IST
Gold Toe Ring Design

सार

दुल्हन के लिए लेटेस्ट गोल्ड बिछिया डिजाइन: शादी या खास मौके पर पहनें स्टाइलिश और ट्रेंडी सोने की बिछिया। 

सुहागिन महिलाओं के लिए चांदी की पायल और बिछिया पहनना जरूरी होता है। डेलीरोज में इसे महिलाएं पहनती हैं लेकिन आजकल बाजार में फैशन के मुताबिक एक से बढ़कर बिछिया डिजाइन मिल जाएंगी। आप भी दुल्हन बनने जा रही हैं और इस खास मौके पर स्टाइलिश दिखना है तो क्यों न चांदी की बजाय सोने की बिछिया ट्राई किया जाए। ये ट्रेंड जमकर छाया हुआ है। आज हम आपके लुए गोल्ड बिछिया की लेटेस्ट डिजाइन लाए हैं।

1) एडजेस्टबल सोने की बिछिया

वर्किंग वुमन हैं या फिर काम पर जाती हैं तो एडजेस्टबल बिछिया खरीदें। ये प्लेन और नग दोनों के साथ मिल जाएंगी। इन्हें नाप और कंफर्ट के मुताबिक अडेस्ट किया जा सकता है। आप भी कुछ अलग पहनना चाह रही हैं तो ऐसी मिनिमल गोल्ड बिछिया को विकल्प जरूर बनाएं।

2) स्पाइरल गोल्ड बिछिया डिजाइन

सिंगल बिछिया पसंद करती हैं तो फैशन+ट्रेडिशनल को एक साथ मिक्स करते हुए स्पाइरल गोल्ड पर इसे खरीदें। फोटो में बिछिया के साथ गुलाबी रंग का नग लगा हुआ है। जो बहुत प्यारा लग रहा है। अगर आप भी पैरों को भड़कीला दिखाना चाहती हैं तो इसे चनें।

3) क्राउन स्टाइल बिछिया की डिजाइन

गोल्ड+स्टोन का कॉम्बिनेशन कभी फैशन से बाहर नहीं होता है। आप भी सेलेब फैशन पसंद करती हैं तो इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां क्राउन पैटर्न पर सोने की पत्तियों के साथ छोटे-छोटे स्टोन का काम है। जो वाकई खूबसूरत लुक दे रहे हैं।

4) राउंड शेप बिछिया

गोल्ड शेप पर गोल्ड बिछिया डिजाइन डेलीवियर के लिए बेस्ट है। ये चौड़ी और एंटीक डिजाइन पर आती हैं। यदि ज्यादा भारी काम पसंद नहीं है तो हर रोज पहनने के लिए चुनें। सोना नहीं खरीदना चाहती हैं तो चांदी पर भी ऐसी बिछिया खरीदी जा सकती हैं।

5) दुल्हन बिछिया डिजाइन

शादी-ब्याह में भड़कीली ज्वेलरी अच्छी लगती है। ससुराल में रॉयल लुक चाहिए तो सिंगल स्टोन पर ऐसी गोल्ड बिछिया पहनें। अगर सोना खरीदने का बजट नहीं है तो आप मेटल में भी हुबहू डिजाइन को चुनें। ये पार्टी-फंक्शन में बहुत प्यारी लगती है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

0.5gm Gold Ring: शादी के बाद पहली वैलेंटाइन पर वाइफ को दें बजट फ्रेंडली रिंग
Marwari Bali Gold: राजस्थानी स्टाइल में 100% शान, मारवाड़ी गोल्ड हूप बाली डिजाइन