Gold Trendy Bali Earrings Hoop Designs for Daily Wear: अगर आपका बजट सीमित है और आप रोजाना पहनने के लिए स्टाइलिश गोल्ड ईयररिंग्स बनवाना चाहती हैं, तो 2 से 4 ग्राम गोल्ड में कई खूबसूरत बाली डिजाइंस अवेलेबल हैं।
गोल्ड जूलरी की बढ़ती कीमतों के बीच महिलाएं अब ऐसे डिजाइनों की तलाश में रहती हैं जो कम वजन में भी स्टाइलिश और प्रीमियम लुक दें। ऐसे में 2 से 4 ग्राम गोल्ड में बनने वाली बाली ईयररिंग्स सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। ये न सिर्फ हल्की होती हैं, बल्कि रोजाना पहनने के लिए भी बेहद कंफर्टेबल रहती हैं। ऑफिस, कॉलेज, पूजा, फैमिली फंक्शन या डेली वियर, हर मौके पर ये डिजाइन आसानी से कैरी किए जा सकते हैं। अगर आप भी कम वजन में खूबसूरत गोल्ड बाली बनवाने का सोच रही हैं, तो ये ट्रेंडी डिजाइंस ट्राय करें।
27
मिनी डायमंड कट बाली और डबल रिंग हूप बाली
डायमंड कट फिनिश वाली गोल्ड बाली रोशनी पड़ने पर शानदार चमक देती है। इसकी कटिंग इसे प्रीमियम और महंगी जूलरी जैसा लुक देती है, जबकि वजन केवल 2 से 4 ग्राम के बीच रहता है।
डबल रिंग हूप बाली
इस डिजाइन में दो पतले गोल रिंग्स को एक साथ जोड़ा जाता है। इससे बाली का साइज बड़ा दिखाई देता है लेकिन गोल्ड की खपत कम होती है। कम बजट में स्टाइलिश लुक पाने के लिए यह शानदार ऑप्शन है।
37
क्लासिक राउंड गोल्ड बाली
यह डिजाइन सदाबहार माना जाता है। सिंपल गोल आकार वाली बाली हर उम्र की महिलाओं पर अच्छी लगती है। 2 से 3 ग्राम वजन में आसानी से तैयार हो जाती है और रोजाना पहनने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
47
कटवर्क डिजाइन बाली औरफ्लोरल बाली डिजाइन
कटवर्क पैटर्न वाली बालियां देखने में काफी डिजाइनर लगती हैं। इनमें बारीक नक्काशी या कट डिटेलिंग होती है, जिससे कम गोल्ड में भी भारी जूलरी जैसा लुक मिलता है। यह डिजाइन 3 से 4 ग्राम में आसानी से बन सकता है।
फैंसी फ्लोरल बाली डिजाइन
फूलों से प्रेरित डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। फ्लोरल मोटिफ वाली गोल्ड बाली साड़ी, सूट और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। यह डिजाइन युवतियों और 30+ महिलाओं दोनों के लिए अच्छा ऑप्शन है।
57
ट्विस्टेड हूप बाली
ट्विस्टेड पैटर्न वाली बाली आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें गोल बाली पर रस्सी जैसी ट्विस्टेड टेक्सचर बनाई जाती है, जिससे डिजाइन अधिक आकर्षक दिखाई देता है। यह 2.5 से 3.5 ग्राम में तैयार हो सकती है।
67
हार्ट शेप और फ्लोवर लटकन बाली
अगर आप कुछ मॉडर्न और यूनिक पहनना चाहती हैं, तो हार्ट शेप टैसल्स या फ्लोवर लटकन बाली डिजाइन चुन सकती हैं। यह डिजाइन युवा महिलाओं के बीच काफी फेमस है और डेली वियर के साथ-साथ कैजुअल आउटिंग के लिए भी परफेक्ट है।
77
बॉल डिटेलिंग बाली इयररिंग
छोटे-छोटे गोल्डन बॉल्स से सजी बालियां आजकल काफी पसंद की जा रही हैं। यह डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक के साथ आसानी से मैच हो जाता है।