
हरियाली तीज 2026 इस साल 15 अगस्त को मनाया जाएगा। अगर आप सोलह श्रृंगार के लिए आप एलिगेंट और शाही लुक देने वाले रजवाड़ी कड़ा तलाश रही हैं तो ये स्टोरी आपके लिए है। पोल्की- स्टोन और मीनाकारी डिजाइन वाले राजस्थानी बैंगल 2-4 पीस सेट में भी 500-1000 रु. के नीचे नहीं मिलते हैं। अब हर किसी का बजट इतना पैसा खर्च करने का नहीं होता है। ऐसे में क्यों न इन कंगनों को घर पर ही तैयार किया जाए ? यहां देखें घर पर डिजाइनर और खूबसूरत रजवाड़ी कंगन तैयार करने का DIY तरीका।
1 - रजवाड़ी कंगन बनाने के लिए सबसे पहले बेस तैयार करना होगा। इसके लिए चौकोर प्लास्टिक चूड़ी को चाकू या कटन से दो बराबर हिस्सों में काट लें। यह आपकी चूड़ को खोलने-बंद करने वाला शेप देगा।
2- अब दोनों सिरों के बीच थोड़ा सा ग्लू लगाकर आई पिन लगाएं। चूड़ी के प्लास्टिक बेस पर रेड सिल्क धागा संग गोटा लेस लगाएं। इस दौरान फिनिशिंग साफ रखें। ध्यान रहे कि प्लास्टिक के कोने अच्छे से हाइड हो।
ये भी पढ़ें- Lace Bangle DIY: पुरानी ग्लास चूड़ियों को ₹10 की लेस से करें डेकोरेट
3- रजवाड़ी कंगनों की खासियत उनकी खूबसूरत लटकन होती है। जिसे बनाने के लिए, नीचे लटकन वाली चेन के लिए पर्ल चेन लें। थोड़ी-थोड़ी दूरी पर प्लायर की मदद से जंप रिंग्स का यूज करके घुंघरू-मोती लगाएं। आप चाहे तो टूटे झुमके से हैंगिंग्स बना सकती हैं।
4- तैयार की गई मोती चेन या झुमकों को चूड़ी के निचले हिस्से में सुई धागा की मदद से फिक्स कर दें। वहीं, ऊपर वाला पार्ट सजाने के लिए सुंदर कुंदन का पीस चिपकाएं और दोनों तरफ मोती लगा दें।
ये भी पढ़ें- कांच चूड़ियों संग कौन से कंगन पहनें? 7 स्टाइलिंग आइडियाज
5- आखिर में चूड़ी को कलाई पर बांधने के लिए आई पिन में जंप रिंग की मदद से लॉब्स्टर हुक लगा दें। बस तैयार है आपका शानदार और स्टाइलिश रजवाड़ी कड़ा डिजाइन, जिसे हर तरह की चूड़ी या फिर सिंगल पीस पर पहना जा सकता है।
आम कंगनों की तुलना में रजवाड़ी कंगन महंगे होते हैं। बाजार में बेसिक डिजाइन वाले राजस्थानी कंगन 500 रु. के कम में नहीं मिलते हैं, लेकिन थोड़ा सा वक्त और क्रिएटिविटी के साथ इसे 100 रु. के अंदर घर पर बनाएं। DIY तरीके में कस्टमाइज, कपड़ो के हिसाब से चेंजमेंट करने की सहूलियत रहती है।
सोर्स- इंस्टाग्राम