हरियाली तीज पर पाएं मिनिमल और सुहागिन लुक, चुनें ये 4 शॉर्ट मंगलसूत्र डिजाइन

Published : Aug 13, 2026, 06:45 PM IST
hariyali teej short mangalsutra designs

सार

Hariyali Teej Short Mangalsutra Designs: हरियाली तीज पर हैवी मंगलसूत्र के बजाय ट्राई करें ये 4 खूबसूरत शॉर्ट मंगलसूत्र डिजाइन। कुंदन, फ्लोरल और डबल लेयर पैटर्न से पाएं स्टाइलिश सुहागिन लुक।

15 अगस्त दिन शनिवार को हरियाली तीज का उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं सुहागिन की तरह सजती हैं और सोलह श्रृंगार भी करती हैं। आप इस दिन खूबसूरत ग्रीन एंब्रॉयडरी साड़ी के साथ शॉर्ट मंगलसूत्र ट्राई कर सकती हैं। यह गले में ज्यादा भारी भी नहीं दिखते हैं और साड़ी सूट या लहंगे के साथ आसानी से स्टाइल किए जा सकते हैं। इनका मिनिमल लुक रोजाना पहनने के लिए भी बेस्ट माना जाता है। आइए जानते हैं हरियाली तीज के लिए कुछ शॉर्ट मंगलसूत्र डिजाइन के बारे में।

चेन स्टाइल ब्लैक बीड्स मंगलसूत्र

अगर आप हल्के मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं, तो चेन डिजाइन वाले मंगलसूत्र में ट्राई करें। ऐसे मंगलसूत्र में कम मोतियों का इस्तेमाल किया जाता है। आप मंगलसूत्र बिना पेंडेंट या फिर छोटे पेंडेंट के साथ खदीद सकती हैं। तीज पर हैवी ज्वेलरी पहनने वाली हैं, तो उसके साथ में यह हल्का मंगलसूत्र पहन सकती हैं। ये ग्रीन साड़ी के साथ ही आपको ट्रेडिशनल लुक देंगे।

फ्लोरल पेंडेंट मंगलसूत्र

अगर आप हरियाली तीज में सस्ते में मंगलसूत्र डिजाइन चुनना चाहती हैं, तो भारी के बजाय छोटे और फैंसी मंगलसूत्र पहनें। ऐसे मंगलसूत्र में चेन के साथ ही मोती डिजाइन रहता है। आप फैंसी मंगलसूत्र के साथ लॉन्ग हार भी पहन सकती हैं। जिन महिलाओं को ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न टच चाहिए, उनके लिए फ्लोरल डिजाइन मंगलसूत्र बेस्ट ऑप्शन रहेगा।

और पढ़ें: Teej 2026: हरियाली तीज पर पहनें राजकोटी चूड़ा सेट, लाल-हरे डिजाइन मचा रहे धूम

कुंदन पेंडेंट शॉर्ट मंगलसूत्र

हरियाली तीज में कम दाम में फैंसी लुक पसंद है, तो छोटे ब्लैक बीड्स के साथ कुंदन पेंडेंट वाला मंगलसूत्र चुनें। पेंडेंट में लगे स्टोन और कुंदन की चमक इसे फेस्टिव लुक देती है। सिल्क साड़ी या एथनिक सूट के साथ इसे ट्राई करें। ऑनलाइन कुंदन शॉर्ट मंगलसूत्र आसानी से 500 रु के अंदर मिल जाएंगे।

डबल लेयर शॉर्ट मंगलसूत्र

सिंगल चेन मंगलसूत्र को भारी लुक देने के लिए आप डबल लेयर शॉर्ट मंगलसूत्र खरीद सकती हैं। ऐसे मंगलसूत्र में डबल लेयर के साथ ही काले मोतियों का इस्तेमाल किया जाता है। आप चाहे तो डबल लेयर शॉर्च मंगलसूत्र में हैवी पेंडेंट चुन सकती हैं।

और पढ़ें: हरियाली तीज पर बालों की हेयरस्टाइल, साड़ी-लहंगा पर जंचेंगे 7 Hairstyles

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Teej 2026: हरियाली तीज पर पहनें राजकोटी चूड़ा सेट, लाल-हरे डिजाइन मचा रहे धूम
हरियाली तीज पर ननद-भाभी लगेंगी सुंदरी, चुनें ग्रीन बीड्स-स्टोन इयररिंग