Rajkoti Chura Set Designs: हरियाली तीज 2026 पर साड़ी की सुंदरता डबल करने के लिए खूबसूरत राजकोटी चूड़ा सेट डिजाइन देखें। लाल-हरे ब्राइडल चूड़ा से कुंदन तक, Bridal Chura लेटेस्ट डिजाइन में।
15 अगस्त के साथ हर किसी के मन में सवाल यही कि तीज कितनी तारीख को है? अगर आप भी यही सोच रही हैं तो 2026 में हरियाली तीज का पर्व स्वतंत्रता दिवस 2026 के दिन ही मनाया जाएगा। साड़ी डिसाइड है लेकिन समझ नहीं आ रहा जल्दीबाजी में अब ज्वेलरी कैसे चुनें तो परेशान या फिर बेवजह पैसे खर्च करने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। क्लोसेट में राजकोटी चूड़ा सेट शामिल करें, जिसे बिना परेशानी फेस्टिव सीजन से शादी-ब्याह में भी पहना जा सकता है।
हरियाली तीज स्पेशल चूड़ा सेट
शादी के बाद पहली बार तीज स्पेशल व्रत रखने वाली हैं तो क्लोसेट में लाल-हरे रंग की चूड़ियां वाला राजकोटी bridal chura set design खरीदें। बीच में सजी पतली सुनहरी धारियां, नगों से जड़े कंगन खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। आप इसे सिंपल-भारी हर साड़ी पहन सकती हैं। हाथों को शाही और स्पोसिकेटेडेड लुक देने के लिए यह बेस्ट है।

स्टोन मीनाकारी राजकोट ब्राइडल सेट
अगर आप रानी-महारानी वाला फील चाहती हैं तो फ्लोरल डिजाइन पर आने वाला bridal chura new design खरीद सकती हैं। नाजुक फ्लोरल वर्क, बारीत मोतियों का काम सोबर होकर भी एलिगेंट और क्लासी लुक देता है। साथ में खूबसूरत झुमका बैंगल शान में चार चांद लगा देगा। आप इसे सिल्क-बनारसी साड़ी संग पहन ग्रेसफुल लगेंगी।
गोल्डन चूड़ा सेट डिजाइन
इस खूबसूरत राजकोटी चूड़ा सेट में रेड-ग्रीन कलर कॉम्बिनेशन रखा है। बीच में लगे गोल्डन फ्लोरल-बेल बूटी वर्क कंगन पीस को और भी ज्यादा निखार रे हैं। वहीं, किनारों पर कुंदन और मोतियों का है। आप रिच और क्लासिक अंदाज एक साथ चाहती हैं तो सिंपल कांच या Velvet Churi Designs संग वियर कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- 15 अगस्त पर लगाएं कश्मीरी मेहंदी, ट्रेडिशन वर्क पर New Mehndi Design 2026
कुंदन वर्क राजकोटी चूड़ा बैंगल सेट
जब बात भव्यता और रीगल अंदाज की हो कुंदन वर्क कभी निराश नहीं करते। चमकीले लाल और हरे बेस के साथ पारंपरिक नक्काशी वाला यह कड़े बहुत खास है, जिन्हें कुंदन के खूबसूरत फूलनुमा मोटिफ-जालीदार पैटर्न से सजाया गया है। कड़े के दोनों सिरों पर मोतियों का घना बॉर्डर है जो इसे हैवी बनता है। आप भारीपन लुक पसंद करती हैं तो इसे चुनें। बाजार में, 1000 रु. के अंदर चूड़ा सेट मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- स्कूल-कॉलेज के लिए सेव करें Independence Day Rangoli Design
जाल वर्क पीकॉक चूड़ा सेट डिजाइन
इस रॉयल चूड़े में शानदार पीकॉक मोटिफ का काम है। बीच में नग, जरी और बारीक इनामेल वर्क है, जो मॉडर्न+एथनिक का परफेक्ट फ्यूजन देता है। चूड़े के दोनों सिरों पर मोतियों की घनी और सुंदर डिजाइन है जो भारी और शाही लगती है। इसे आप हरियाली तीज 2026 के अलावा शादी-फंक्शन में भी हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए पहन सकती हैं।

मनके वर्क फ्लोरल पैटर्न चूड़ा
best chura design की तलाश है तो इसे विकल्प बना सकती हैं। लाल, हरे और पीले रंग के कॉम्बो पर आने वाला यह चूड़ा बहुत डिसेंट लगता है, जिसमें बड़े-बड़े कुंदन के साथ बारीक मोतियों की डिटेलिंग है। इसे आप सिंगल पीस और हैवी चूड़ियों संग पहनकर खूबसूरत सा लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।
