हरतालिका तीज पर हरी चूड़ियों में सोने सी चमक, देखें खूबसूरत ग्रीन-गोल्डन डिजाइन

Published : Sep 07, 2026, 05:59 PM IST

Hartalika Teej Bangles: हरतालिका तीज पर हरी चूड़ियों में लगाएं सोने सी चमक। यहां देखें ग्रीन-गोल्डन बैंगल्स के खूबसूरत और ट्रेंडी डिजाइन, जो आपके तीज लुक को बनाएंगे खास।

PREV
15
गोल्डन बैंगल संग पहनें ग्रीन बैंगल

14 सितंबर 2026, दिन सोमवार को देशभर में हरितालिका तीज का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास मौके पर सुहागन महिलाएं न सिर्फ हरे रंग की साड़ी पहनें बल्कि साथ में मैचिंग ग्रीन बैंगल के साथ गोल्डन बैंगल का पेयर भी बनाएं। ऐसी चूड़ियों में लटकन डिजाइन चुनें, ताकि हाथ भरे और सुंदर दिखें।

25
कश्मीरी घुंघरू बैंगल के साथ चूड़ियां

आप कश्मीरी घुंघरू बैंगल के साथ भी हरी चूड़ियां पहन सकती हैं। ऐसी बैंगल के साथ प्लेन हरी चूड़ियां खूब अच्छी लगती हैं। आप चाहे,तो केवल 2 कश्मीरी बैंगल के साथ ही हरी चूड़ियों को पेयर कर सकती हैं। साथ में गोल्डन अंगूठी पहन हाथों के लुक को गॉर्जियस बनाएं।

35
तीज में पहनें लाइट ग्रीन बैंगल

तीज के दिन आप डार्क के बजाय हल्के रंग की बैंगल्स पहन सकती हैं। कांच के बैंगल्स के साथ में सिक्के के आकार वाले गोल्डन कड़े पहनकर हाथों को खास लुक दें। आपको मार्केट में गोल्डन खूब सारे घुंघरू के बैंगल्स से मिल जाएंगे, जो दिखने में काफी यूनिक लगते हैं। इन्हें हाथों में सजाएं।

45
कांच के मोटे कड़ों से सजाएं हाथ

अगर आप बहुत ज्यादा बैंगल्स पहनने का शौक नहीं रखती हैं, तो हरितालिका तीज के दिन कांच के मोटे कड़ों से हाथों को सजा सकती हैं। ऐसे कड़ों में कुंदन का वर्क किया गया होता है, जो हाथों को गोल्डन चमक भी देता है। तो ऐसा कांबिनेशन भी हरितालिका तीज में परफेक्ट लगेगा।

और पढ़ें: गहरे लाल साड़ी में Nita Ambani ने लूटी महफिल, 40वीं सालगिरह पर ऐसा था शाही अंदाज

55
गोल्डन कड़ों के साथ ग्रीन बैंगल

आप चाहे, तो सोने के कंगन के साथ भी प्लेन हरे रंग की बैंगल्स पहन सकती हैं। यह कांबिनेशन न्यूली वेड्स सुहागिनों पर बहुत अच्छा लगता है। आप कड़े के साथ बैंगल्स का सेट कम या ज्यादा चूड़ियों संग बना सकती हैं।

और पढ़ें: हरतालिका तीज के लिए मिनिमल से न्यूड आई मेकअप तक, पूजा से गेट-टूगेदर तक हर लुक लगेगा क्लासी

Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Photos on

Recommended Stories