Bhai Dooj Gift Silver Earring: भाई-दूज पर दें चंकी चांदी बाली, 1K में दें 10 सिल्वर डिजाइंस

Published : Mar 03, 2026, 07:30 PM IST

Silver Hoops Bali Earrings Chandi Designs for Bhai Dooj: अगर आप भाई-दूज पर अपनी बहन को ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो यादगार भी हो और बजट में भी, तो चंकी सिल्वर इयररिंग्स शानदार ऑप्शन हैं। ये स्टाइल, इमोशन और वैल्यू तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं।

PREV
18
भाई-दूज पर दें चंकी चांदी बाली, 1K में दें 10 सिल्वर डिजाइंस

भाई-दूज (Bhai Dooj) सिर्फ तिलक और मिठाई का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्यार को खास गिफ्ट से यादगार बनाने का मौका भी है। अगर आप इस बार कुछ स्टाइलिश, बजट-फ्रेंडली और हमेशा पहनने लायक देना चाहती हैं, तो चंकी सिल्वर हूप्स इयररिंग (Chunky Silver Hoops Earrings) परफेक्ट ऑप्शन हैं। लगभग 1,000 रुपये के बजट में आपको 92.5 स्टर्लिंग सिल्वर (Sterling Silver) की कई ट्रेंडी डिजाइंस मिल सकती हैं, जो डेली वियर से लेकर फेस्टिव लुक तक हर आउटफिट के साथ मैच करती हैं। यहां देखें 10 सिल्वर बाली डिजाइंस, जो भाई-दूज गिफ्ट के लिए बेस्ट रहेंगे।

28
क्लासिक लाइनिंग प्लेन और स्टोन लटकन चंकी चांदी हूप

क्लासिक लाइनिंग प्लेन चंकी हूप बाली

चंकी हूप लाइनिंग प्लेन सिल्वर बाली आजकल फैशन में है। यह न तो बहुत बड़ी होती है और न ही बहुत हल्की, बस इतनी कि फेस को ग्लोइंग और मॉडर्न लुक दे दे। जींस-टॉप से लेकर सूट तक हर आउटफिट के साथ फिट बैठती है।

स्टोन लटकन चंकी चांदी हूप

सिंपल हूप से थोड़ा अलग लुक चाहिए तो स्टोन लटकन चंकी चांदी हूप पैटर्न चुनें। यह मॉडर्न और स्टाइलिश दोनों दिखता है। साथ ही स्टोन की वजह से काफी कम बजट में सुंदर डिजाइंस मिल जाते हैं।

38
ऑक्सीडाइज्ड फ्लोरल और हार्ट टैसल्स सिल्वर हूप्स इयररिंग

ऑक्सीडाइज्ड फ्लोरल बाली

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर में फ्लोरल पैटर्न वाली बालियां एथनिक लुक के लिए परफेक्ट हैं। अगर आपकी बहन को इंडियन वियर पसंद है, तो यह डिज़ाइन उसके कलेक्शन में चार चांद लगा देगा।

चंकी हार्ट टैसल्स सिल्वर हूप्स इयररिंग

हार्ट शेप लटकन वाली सिल्वर बाली, भाई-दूज के प्यार भरे मौके पर खास मैसेज देते हैं। हल्की चंकी फिनिश के साथ यह डिज़ाइन ट्रेंडी और क्यूट दोनों लगता है। 1000 रुपए के बजट में ऐसी स्टनिंग डिजाइन आपको मिल जाएंगी।

48
पर्ल-टच सिल्वर इयररिंग

सिल्वर के साथ छोटा पर्ल अटैचमेंट क्लासी और एलिगेंट लुक देता है। यह डिजाइन हर एज ग्रुप के लिए सूटेबल है। भाई-दूज पर अपनी बहन को ऐसी फैंसी सिल्वर बाली जरूर गिफ्ट दें। इस तरह की फैंसी चांदी हूप्स यंग गर्ल्स को खूब पसंद आती है।

58
मिनिमलिस्ट राउंड शेप सिल्वर बाली

सिंपल लेकिन स्टेटमेंट लुक के लिए मिनिमलिस्ट राउंड शेप सिल्वर बाली बेस्ट हैं। ये ऑफिस और कॉलेज दोनों के लिए परफेक्ट रहते हैं। आप बहन को ये गिफ्ट देंगे तो उसे बहुत पसंद आएगी।

68
डबल लेयरिंग सिल्वर बाली डिजाइंस

ट्रेडिशनल और ट्रेंडी के लिए इस तरह के डबल लेयरिंग सिल्वर बाली डिजाइंस परफेक्ट मिक्स है। भाई-दूज जैसे फेस्टिव मौके पर यह बहुत खूबसूरत लगेगी। आपको इसमें छोटी और बड़े दोनों शेप वाले डिजाइंस मिल जाएंगे।

हाफ-मून सिल्वर बाली

हाफ मून डिजाइन वाली बाली सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक देती है। हल्की ऑक्सीडाइज्ड फिनिश के साथ यह डिजाइन चेहरे को शार्प और एलिगेंट बनाती है। भाई-दूज जैसे फेस्टिव मौकों पर गिफ्ट के लिए ये परफेक्ट ऑप्शन है।

78
घुंघरू वर्क सिल्वर बाली

कॉइन शेप, पुराने सिक्के और घुंघरू वर्क जैसी डिजाइन वाली चंकी सिल्वर बाली आजकल काफी ट्रेंड में है। इससे लुक उभरकर आता है साथ में पैटर्न ट्रेडिशनल लगता है, जो एथनिक लुक के लिए बेस्ट हैं। अगर आपकी बहन को थोड़ा रॉयल टच पसंद है, तो यह परफेक्ट चॉइस है।

88
एब्सट्रैक्ट आर्ट चंकी सिल्वर बाली

अगर आपकी बहन को मॉडर्न और यूनिक ज्वेलरी पसंद है, तो एब्सट्रैक्ट आर्ट स्टाइल चंकी बाली शानदार ऑप्शन है। शेप और टेक्सचर्ड फिनिश इसे स्टेटमेंट लुक देती है। यह डिजाइन वेस्टर्न ड्रेस, शर्ट या ब्लेजर के साथ भी आसानी से मैच हो जाती है।

Read more Photos on

Recommended Stories