Jalidar Silver Bangles: जालीदार कंगनों का बढ़ा ट्रेंड, फेस्टिव सीजन के लिए सिल्वर बैंगल

Published : Jul 31, 2026, 04:00 PM IST
Silver bangle for ladies

सार

Jalidar Silver Bangle Designs: सावन, हरियाली तेज से लेकर रक्षाबंधन 2026 तक, हाथों को क्लासी और शाही लुक। देखें 5 ट्रेंडी जालीदार सिल्वर कंगन डिजाइन और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स।

सावन लगने के साथ त्योहारों की शुरुआत भी हो जाती है। नाग पंचमी, हरियाली तीज, रक्षाबंधन और कजरी तीज जैसे बड़े त्योहार एक महीने में आते हैं। फेस्टिव सीजन में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना का सपना हर महिला का होता है। अगर आप हर भार आउटफिट पर तो पैसा खर्च करती हैं लेकिन हमेशा की तरह पुरानी ज्वेलरी पहनकर काम चला लेती हैं तो वक्त आ गया है इस आदत को बदलें।

चांदी के कंगनों से सजाएं हाथ

फेस्टिव सीजन में गोल्ड बैंगल खरीदना और बनवाना बहुत मुश्किल काम है। 5 ग्राम कड़े भी 60-70 हजार रु. से नीचे बनने वाली है। ऐसे में क्यों न सेटल विकल्प तलाशा जाए। आजकल महिलाएं सोने की बजाय चांदी के कंगनों पर फोकस कर रही हैं। यह दिखने में हीरे जैसे चमकते हैं और दूसरे से दिखाई देते हैं। यहां देखें ट्रेंडी-जालीदार वर्क पर 5 कड़ा डिजाइन जिन्हें हर तरह के आउटफिट पर पहना जा सकता है।

एंटीक वर्क मल्टी स्टोन जालीदार कंगन

परंपरा और फैशन का खूबसूरत संगम पेश करने वाले चांदी के कंगन हाथों को एलिगेंट और सेटल लुक देगे। इसमें बारीक जालीदार नक्काशी के साथ छोटे-छोटे नगों का काम है, जो इंटरलॉकिंग वर्क और ऑक्सीडाइज्ड फिनिश पर आते हैं। इन्हें आप हर तरह के अटायर पर पहन सकती हैं। फेस्टिव सीजन के लिए यह रीगल च्वाइस है।

कैसे स्टाइल करें- फेस्टिव सीजन में आप इसे सिल्क, बनारसी, कॉटन साड़ी के साथ सिंगल पीस के तौर पर पहन सकती हैं। इसके अलावा स्लीवकट अनारकली सूट संग भी यह डिसेंट लुक देगा।

रूबी स्टेड जालीदार चांदी चूड़ी सेट

अगर आप सिंगल पीस कड़ा पहनना पसंद नहीं करती हैं तो इस चूड़ी सेट को विक्लप बना सकती हैं। बारीक जालीदार पैटर्न, विंटेज ऑक्सीडाइज्ड फिनिश कमाल लगता है। वहीं, बीच में बने डार्क टोन फूलों जैसी हाथों की बनाई भव्य लग रहा है

कैसे पहनें- इसे आप आगे-पीछे करके कांच की चूडि़यो संग स्टाइल स्टाइल कर सकती हैं। वहीं, कंट्रास्ट लुक के लिए पिंक, पीला लाल चूड़ियों संग यह कमाल का मिक्स-मैच लुक देगा।

ये भी पढ़ें- गार्डन एक्सपर्ट ने बताए बोगनवेलिया में ज्यादा फूल लाने आसान तरीके

फ्लोरल जालीदार सिल्वर स्लीक कंगन

यह डिजाइन, उन महिलाओं के लिए है जो हल्का और सोबर लुक पसंद करती हैं। मिनिमल जालीदार कंगन में बेल-बूटे संग बारीक फूलों का कटवर्क है जो जाली बनाते हुए ट्रेंडी लगती है। वहीं, छोटे-छोटे लाल रंग के स्टोन क्लासी शाइन दे रहे हैं। इसका हल्का-ओपनवर्क डिजाइन लंबे समय तक पहनने में आरामदायक और एलिगेंट लगता है।

कैसे स्टाइल करें- चूंकि यह कंगन थोड़ा सेटल और यूनिक है। ऐसे में आप इसे इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, कुर्ती, हल्की साड़ियों के साथ डेली वियर में कैरी कर सकती हैं।

ये भी पढे़ं- सावन के लिए बस 1 ग्रीन शॉर्ट कुर्ती बदल देगी पूरा लुक

कटआउट जालीदार चांदी के कंगन

सिल्वर बैंगल की यह बारीक, एंटीक जालीदार पैटर्न वाली डिजाइन है, जो कटआउट वर्क संग छोटे-छोटे नगों संग आती है। कंगनों को अलग-अलग ब्लॉक डिजाइन में बांटा गया है जो पहनने के बाद एलिगेंट और रॉयल लुक देता है। यह डिजाइन उन लेडीज के लिए स्पेशल है जो हल्की ज्वेलरी में भारी लुक चाहती हैं।

हाई फिनिशिंग सिल्वर कड़ा डिजाइन

बिना चूड़ी पहने हाथों की शान बढ़ानी है तो आप सिल्वर कड़ा चुन सकती है। यह ब्रॉड वर्क और हाई फिनिशिंग पर आती है। वहीं कंगनों के बीच में महीन जालीदार पैटर्न दिया गया है, जबकि दोनों ओर चिकनी-चमकदार स्ट्रिप वर्क है। इसकी चमकदार फिनिशिंग और चौड़ा डिजाइन हाथों को हरा-भरा रखता है। सिंपल बट बोल्ड-शाइनी ज्वेलरी पसंद हैं तो इसे खरीदें।

सिल्वर बैंगल स्टाइलिंग टिप्स

  • जालीदार कंगन सिल्क, बंधेज, चंदेरी और हैंडलूम साड़ी संग जंचते हैं
  • चंकी लुक के इन्हें लॉन्ग कुर्ती, जींस या अनारकली पर भी पहना जा सकता है
  • कंट्रास्ट लुक के लए लाल, हरी, गोल्डन कांच की चूड़ियों का यूज करें
  • ज्वेलरी में ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर कुंदन स्टोन झुमके पहनें

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

सावन में पुरानी हरी चूड़ियों को दें मराठी लुक, देखें 5 स्टाइलिंग टिप्स
सुहागिन महिलाओं की पहली पसंद बन रही हैं बिछिया के ये 7 नए डिजाइन, नजरें हटाना होगा मुश्किल