महादेव की भक्ति को दें स्टाइलिश ट्विस्ट, त्रिशूल इयररिंग्स बना देंगे सावन 2026 खास

Published : Jul 30, 2026, 04:30 PM IST
Trishul Earrings

सार

Trishul Earrings New Designs Sawan: सावन 2026 में शिवभक्ति के साथ स्टाइलिश दिखना चाहती हैं? 6 खूबसूरत त्रिशूल इयररिंग्स देखें। ये डिजाइन हर एथनिक को लुक देंगे रॉयल और क्लासी टच।

सावन का महीना भोलेनाथ की भक्ति के साथ श्रृंगार का होता है। सुहागन महिलाएं हरी चूड़ियां, मेहंदी लगाकर सजती हैं। अगर आप भी महादेव के प्रिय महीने में सुंदर दिखना चाहती हैं तो इस बार फैशन+धर्म का कॉम्बिनेशन चुनते हुए त्रिशूल इयररिंग्स में इन्वेंस्ट करें। यह दिखने में भव्य और पहनने में क्लासी लगते हैं। सिल्वर-ऑक्सीडाइज्ड मटेरियल पर फैंसी पीस चेक करें यहां।

मोती वर्क त्रिशूल इयररिंग्स

सिल्वर+ऑक्सीडाइज्ड फिनिश में आने वाले मोती वर्क त्रिशूल इयररिंग्स सावन की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे। इसके ऊपरी हिस्से में स्टड स्टाइल में त्रिशूल बना है, जबकि नीचे की ओर बारीक इनामेल वर्क डमरू लटका है। वहीं, बीच में नीले-मैरून नग खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। यह पीस सफेद मोतियों से सजा हुआ है जो इसे पारंपरिक फेस्टिवल के लिए शाही बनाते हैं।

स्टोन स्टड सिल्वर त्रिशूल इयररिंग

इस इयररिंग में शिव भक्ति और फैशन का अनोखा संगम देखने को मिलता है। डिटेलिंग की बात करें तो ऊपर की ओर शानदार त्रिशूल बना है, जो फिरोजा रंग के स्टोन संग आता है। वहीं, त्रिशूल के नीचे डंडी के आधार पर नंदी महाराज की बारीक आकृति बनाई गई है। सिल्वर फिनिश यह क्लासी और फ्यूजन वाइब देता है। अगर आप सावन 2026 की आस्था में यूनिक फैशन जोड़ना चाहती हैं तो इसे खरीदना बनता है।

क्लासिक पर्ल ड्रॉप त्रिशूल डिजाइन इयररिंग

सिंपल-सांदगी पसंद करने वाली महिलाएं इसे वकिल्प बना सकती हैं। इसमें तराशा हुआ सिल्वर त्रिशूल बना है, जबकि नीचे की ओर तीन चमकदार मोती जोड़े गए हैं। यह मोतियों का चट सौम्य और एलिगेंट लुक देता है। इसे एथनिक-इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पर पहन आप स्टाइलिश हसीना से कम तो बिल्कुल भी नहीं लगने वाली है।

ये भी पढ़ें- शिव भक्ति के साथ स्टाइल भी, ट्राई करें ये मॉडर्न रुद्राक्ष ब्रेसलेट डिजाइन

त्रिशूल डैंगलर इयररिंग्स

पारंपरिक डिजाइन और रॉयल आर्टिस्टिक वर्क पर यह त्रिशूल इयररिंग्स उन महिलाओं के लिए खास है जो फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। इसमें गहरे लाल रंग का नग लगा हुआ है, जबकि नीचे की तरफ लाइनिंग नक्काशी है। सिल्वर+ऑक्सीडाइझ्ड फिनिश कॉम्बिनेशन प्रीमियम लुक देता है। इसे आप हर तरह के अटायर पर बिना परेशानी पहन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- सावन झूला डेकोरेशन, रंग-बिरंगे कुशन और फूलों से दें घर को फेस्टिव टच

ईयरकफ स्टाइल इयररिंग

यह बेसिक डिजाइन से बहुत अलग है। इसमें त्रिशूल और 'ॐ' सिंबल एक साथ दिखाया गया है। जबकि एंटीक ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर फिनिश बहुत ही यूनिक लग रहा है। यह बहुत क्लासी डिजाइन है जो आपके लुक को निखार देती है। आप इसे सावन के अलावा किसी भी धार्मिक उत्सव में कॉटन साड़ी या कुर्ती पर टीमअप करें।

कैलिग्राफी ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग

हैवी ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग में थोड़ा सा रंग जोड़ते हुए आप कैलिग्राफी इयररिंग चुन सकती हैं। यह बहुत ही कलात्मक और यूनिक डिजाइन है। जहां हिंदी में शिंव लखते हुए घेरे में शिवलिंग और त्रिपुंड आकृति बनी है। एंटीक स्लिवर टोन में ये पीस बहुत ट्रेंडी और फ्यूनेबल लगता है। इसे आप हर अटायर पर बिना परेशानी के पहन सकती हैं।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

शिव भक्ति के साथ स्टाइल भी, ट्राई करें ये मॉडर्न रुद्राक्ष ब्रेसलेट डिजाइन
स्टोन वर्क ग्रीन बैंगल की सुंदर डिजाइन, सावन में बढ़ेगा हाथों का नूर