
अगस्त महीने से फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी से लेकर दशहरा और दीपावली जैसे त्योहार एक के एक बाद महीने में हैं। ऐसे में अगर आप शॉपिंग करने की सोच रही हैं खासकर ज्वेलरी की लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या खरीदें। गोल्ड बजट के बाहर है और आर्टिफिशियल ज्वेलरी का पता दूर से लगाया जा सकता है। इस दौरान स्मार्ट च्वाइस अपनाते हुए आप टेंपल ज्वेलरी सेट खरीद सकती हैं। यह दिखने में हैवी और एंटीक लगते हैं। इन्हें आप प्लेन-हैवी हर तरह की साड़ी पर बिना परेशानी वियर करें। इस आर्टिकल में देखें 500 रु. के अंदर बेस्ट डील्स जो फैशन के साथ बजट का भी ध्यान रखेंगी।
यह बहुत पारंपरिक और खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड वर्क पर आने वाला नेकलेस सेट है। जिसमें एक लंबा हार और मैचिंग झुमके देकने को मिलते हैं। पेडेंट-चेन में मां लक्ष्मी और पारंपरिक नक्काशी का बेहद बारीक काम है। वहीं, झुमकों को सजाने के लिए कलरफुल नगों का यूज किया गया है। इसे आप फेस्टिव सीजन में बिना परेशानी पहन सकती हैं। कीमत की बात करें तो यह मीशो पर मात्र ₹415 में उपलब्ध है।
अगर आप 22kt Gold Necklace में इसे बनवाने जाएंगी तो कीमत ढेड़-दो लाख से कम तो नहीं बैठेगी लेकिन हुबहू डिजाइन का मजा मात्र 477 रु. में उठाया जा सकता है। मीशो पर यह गोल्ड प्लेटेड डबल लेयर स्टाइल कई डिजाइन में आता है। इसमें चोकर और लंबे आकार का हार दिया गया है जो ट्रेडिशनल साउथ इंडियन कला से इंस्पायर्ड है। कलरफुल नग और छोटे-छोटे मोतियों की डिटेलिंग इसे तीज-त्योहार के लिए परफेक्ट बनाती है।
ये भी पढ़ें- हरी साड़ी के लिए 6 गुलाबी चूड़ी कंगन सेट
ज्यादा लॉन्ग या हैवी डिजाइन वाले हार नहीं पसंद हैं तो आप क्लोसेट में इस तरह का चोकर हार भी शामिल कर सकती हैं। इसे पूरी तरह से गोल्ड प्लेटेड मटेरियल और एंटीक फिनिश पर बनाया गया है। नेकलेस के बीचोंबीच में कमल के फूल पर मां लक्ष्मी की बारीक नक्काशी है, आसपास दिए गए मयूर-फ्लोरल मोटिफ का विस्तृत काम कमाल लगता है। वहीं, निचले हिस्से में बीड्स स्टाइळ लटकन दी गई है। यह सिंपल-सोबर पीस है जो हर अटायर पर कमाल लगेगा। यह मीशो से मात्र 417 रु. में खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- सोने के ईयररिंग्स बनवा रही हैं तो पहले देख लें ये ट्रेंडिंग डिजाइन्स
2. यह उत्तर भारतीय गहनों के मुकाबले ज्यादा ठोस, भारी और भव्य होते हैं। भारत में कासु माला और मांगा मलाई वाले हार ज्यादा लोकप्रिय है।
3. इन गहों में नकशी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें कारीगर गोल्ड शीट पर हथौड़ी-छेनी का इस्तेमाल कर 3d डिजाइन उकेरते हैं।
4. टेंपल ज्वेलरी मुख्यता 22-24 कैरेट गोल्ड पर ही बनाई जाती है। हालांकि, आजकल गोल्ड प्लेटेड और ब्रास मटेरियल पर भी यह उपलब्ध है।