सावन 2026: मैचिंग नहीं कंट्रास्ट करें, हरी साड़ी के लिए 6 गुलाबी चूड़ी कंगन सेट

Published : Jul 29, 2026, 12:13 PM IST
Green saree with pink bangles ideas for sawan 2026

सार

Pink Bangles for Green Saree: सावन 2026 के पहले सोमवार को ग्रीन साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो मैचिंग की बजाय कंट्रास्ट लुक रीक्रिएट करते हुए गुलाबी चूड़ी-कंगन सेट के 6 लेटेस्ट डिजाइन, जो देंगे रॉयल, एलिगेंट और ट्रेंडी फील।

मनाया जाएगा। अगर आपने भी ग्रीन साड़ी पहनने की सोची है लेकिन ज्वेलरी समझ नहीं आ रही क्या चुनें तो परेशान मत हो। मैचिंग लुक हर कोई कैरी करता है, इस बार फैशन थोड़ा सा अपग्रेड करते हुए कंट्रास्ट ज्वेलरी चुनें। यहां देखें, गुलाबी चूड़ी कंगन सेट डिजाइन जो आपकी साड़ी की नजाकत बढ़ाते हुए सुंदरता में चार चांद लगाएंगे।

पिंक चूड़ी जरदोजी वर्क कंगन सेट

हरी साड़ी के साथ गुलाबी रंग की चूड़ी और नक्काशीदार चौड़े कंगनों का कॉम्बिनेशन कमाल लगेगा। यह कुंदन, मोती और बारीक पत्थरों से सजाया गया है। साथ में एंटीक फिनिश बॉर्डर सुंदरता बढ़ा रहा है। ये आपको शाही-पारंपरिक लुक देगा। आप इसे जॉर्जेट या कॉटन ग्रीन साड़ी संग पर वियर करें।

कांच की चूड़ी स्टोन गोल्डन कंगन सेट

अगर आपके पास गुलाबी कांच की चूड़ियां रखी हुई हैं तो आप मॉडर्न और पारंपरिक फ्यूजन को एक साथ लाते हुए इस तरह से वियर कर सकते हैं। यहां पर 6 कंगनों को आगे-पीछे बीच में चूड़ी संग पहना गया है। यह सेट भारी न होकर भी हाथों को एलिगेंट और खूबसूरत देगा। इसे आप ग्रीन हरी सिल्क साड़ी के साथ टीमअप कर, सावन में कंट्रास्ट लुक क्रिएट कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- अगर नए सोने के ईयररिंग्स बनवा रही हैं तो पहले देख लें ये ट्रेंडिंग डिजाइन्स

पिंक वेलवेट चूड़ी विद कुंदन कड़ा सेट

अगर आप हरी बनारसी साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो कंट्रास्ट में पिंक वेलवेट चूड़ी और कुंदन कड़ा का कॉम्बिनेशन चुनें। यह रिच लुक देने के साथ फेमिनिन अर्ज भी देता है। इसमें बीच में सिंगल लाइ कुंदन के साथ बूदों के आकार के नग लगे हुए हैं। जबकि दोनों तरफ चमकीले सटोन कड़ों का काम है। यह काफी कंफर्टेबल और लाइटवेट हैं। बाजार में इस तरह के कड़ा सेट 300 रु. तक मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें- Guru Purnima 2026: टीचर्स के लिए 6 सूती साड़ी डिजाइन, स्कूल में मिलेगा एलिगेंट लुक

गुलाबी चूड़ी विद मोती कड़ा सेट

हाथों को आर्टिस्टिक लुक देने के लिए आप गुलाबी चूड़ी को पर्ल कंगन के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। यह अधिक भारी, रॉयल और डिटेलिंग बैगल है जो चौड़े कंगन पर आता है। जबकि बीच में सफेद मोतियों संग कुंदन लगे हुए हैं। यह प्लेन और हैवी हरी साड़ी के साथ पहनने के लिए बेहतरीन विकल्प है।

ये भी पढ़ें- सावन का पहला सोमवार बनाए खास, इन 7 रॉयल सलवार सूट के साथ

एंटीक कड़ा सेट विद गुलाबी चूड़ी

यह चूड़ी सेट बहुत यूनिक है। जहां गुलाबी चूड़ियों को एंटीक लुक वाले मोतियों के शानदार कंगनों से सजाया गया है। इनमें किनारों पर बारीक स्टोन का काम है। जबकि बाहरी किनारों पर पर्ल की बीडेड बॉर्डर है। आप इसे Glass Churi के अलावा सिल्क थ्रेड फिनिश चूड़ी पर भी पहन सकती हैं। सावन में हाथों की शान दोगुना बढ़ाने के लिए बेस्ट है।

सिंपल चूड़ी के साथ घुंघरू कंगन सेट

सिंपल से हटकर हाथों को मॉडर्न चुलबुला और राजस्थानी वेस्टर्न मिक्स लुक देने के लिए आप इसे विकल्प बना सकती हैं। इसमें सिंपल गुलाबी चूड़ी को घुंघरु कंगन संग स्टाइल किया गया है। यह बैंगल चमकीले स्टोन और गोल्डन जरी वर्क पर आते हैं। आप इसे साटन, ऑर्गेंजा और नेट ग्रीन साड़ी पर पहन सकती हैं।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

सावन में खरीदें सस्ती 6 AD ज्वेलरी, हर एथनिक ड्रेस की बढ़ाएंगी चमक
अगर नए सोने के ईयररिंग्स बनवा रही हैं तो पहले देख लें ये ट्रेंडिंग डिजाइन्स