सावन 2026: पत्नी के लिए 5 फैंसी सिल्वर रिंग्स, हर डिजाइन लगेगा प्रीमियम

Published : Jul 28, 2026, 06:30 PM IST
silver ring designs for wife

सार

Silver Ring Designs for Wife: सावन 2026 पर पत्नी को खास तोहफा देना चाहते हैं?  लीफ, बो, बटरफ्लाई, सनफ्लावर और कफ स्टाइल सिल्वर रिंग डिजाइन देखें, जो हीरे जैसी चमक के साथ डेली वियर के लिए भी परफेक्ट हैं।

अगर आपकी भी हाल में शादी हुई है और पत्नी के साथ पहली बार सावन का त्योहार मनाने वाले हैं तो खाली हाथ रहने की बजाय बीवी को तोहफा देना बनता है। अगर गोल्ड खरीदने जाओ तो 40-50 हजार रु. का खर्चा आराम से है। ऐसे में क्यों न कुछ ऐसा चुना जाए तो डायमंड सी शाइन भी दें और बजट में भी हल्का हो। इसके लिए चांदी की अंगूठी (silver ring designs) बेस्ट विकल्प है। यहां देखें, 18 कैरेट हीरे जैसी शाइन देने वाले फैंसी पीस जो पत्नी साहिबा को पसंद आएंगे।

लीफ पैटर्न सिंपल सिल्वर रिंग

1500-2000 के प्राइस रेंज में आप इस तरह की सिल्वर रिंग खरीद सकते हैं जो लीफ शेप पर आती है। इसमें बेहद नाजुक और सुंदर बेल की डिजाइन नबी है। साथ में छोटे-छोटे चमकदार स्टोन को पत्तियों के रूप में खूबसूरती से दिखाया गया है। यह रिंग काफी एलिगेंट और सोबर हैं। जिसे पत्नी डेली वियर में पहन सकती हैं। अगर वाइप को मिनिमल स्टाइल पसंद हैं तो इसे विकल्प बनाएं।

ओपन एंडेड सिल्वर अंगूठी

मॉडर्न और क्लासिक अंदाज वाली ओपन एंडेड सिल्वर अंगूठी बात ही अलग है। यह पीस उन लोगों के लिए बेस्ट है, जिन्हें बीवी के रिंग का साइज नहीं पता है। इसे एडजस्टेबल पैटर्न पर तैयार किया गया है, जो हर साइज में फिट हो जाती हैं। वहीं एक सिरे पर छोटे-छोटे पत्थरों से बनी नाजुक तितली और दूसरे पर बारीक नग स्पेशल लगते हैं। पतली-सिंपल बनावट सॉफ्ट-क्लासी और मॉडर्न लुक देती है।

ये भी पढ़ें- Friendship Day Gift: बेस्टी के लिए परफेक्ट हैं ये बैंड ब्रेसलेट, कीमत सिर्फ ₹105 से शुरू

3d सिल्वर कफ स्टाइल रिंग डिजाइन

बेसिक पीस से हटकर कुछ यूनिक और नया चाहिए तो कफ स्टाइल सिल्वर रिंग से बेस्ट कुछ नहीं है। यह भारी और फैंसी स्टेटमेंट ओपन कफ डिजाइन में आती है। जहां एक सिरे पर जरकन नगों के साथ तितली बनी हुई है, वहीं बीच में चमकता मोती शान बढ़ा रहा है। जबकि बैंड हिस्से को स्प्रिंग टेक्सचर पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें- Guru Purnima Decoration 2026: चार्ट पेपर से फ्लावर डेकोरेशन तक, क्लासरूम सजाने के आसान तरीके

बो शेप मिनिमल सिल्वर रिंग

पत्नी साहिबा मिनिमल ज्वेलरी की दीवानी है तो आप इस तरह की BOW Silver Ring तोहफे में दे सकते हैं। डिटेलिंग की बात करें तो इसका बैंड काफी पतला और स्मूथ है, जो हाथों में हल्का और आरामदायक लगता है। यह बहुत क्यूट रिंग हैं जो डेली वियर के लिए बेस्ट है। आप इसे 1500 रु. तक खरीद सकती हैं।

सनफ्लावर मोटिफ फैंसी रिंग सिल्वर

आजकल प्लोरल वर्क का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर आप भी इसे पसंद करती हैं तो सूरजमुखी वाली रिंग चुन सकती हैं जो बारीक टेक्चर और नक्काशी पर आती है। साथ में हल्की डिजाइन इसे फ्रेश-यूथफुल और नेचुरल लुक देता है।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Friendship Day Gift: बेस्टी के लिए परफेक्ट हैं ये बैंड ब्रेसलेट, कीमत सिर्फ ₹105 से शुरू
गुरु पूर्णिमा में कॉटन साड़ी संग पहनें 6 इयररिंग्स, 300 में मिलेगा रॉयल लुक