
हरियाली तीज इस साल 15 अगस्त को मनाया जाएगा। शादीशुदा महिलाएं पतिदेव की लंबी उम्र के उपवास रखती हैं, साथ ही अविवाहित लड़कियां अच्छा वर पाने के लिए इच्छा से व्रत रख सकती हैं। अगर आपकी भी हाल में शादी हुई है और पहली बार व्रत रखेंगी तो सुहाग का श्रृंगार भी खास होना चाहिए। सोने के आभूषण से हटकर फैशन चुनते हुए ट्राई करें ट्रेंडिशनल एंटीक डिजाइन वाले मराठी मंगलसूत्र, जो बिना हार के भी गले को भरा दिखाएंगे।
यह पारंपरिक पीस वाला मंगलसूत्र है, जिसे खासतौर पर दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में पहना जाता है। काले मोतियों की लंबी चेन के साथ वी आकार का लॉकेट है। इसकी सबसे बड़ी खासियत छोटे-छोटे सोने के सिक्के हैं जिन्हें कासु भी कहा जाता है। साथ में नीचे की ओर खूबसूरत सोनी की कारीगरी और एक लटकन दी गई है जो इसे क्लासिक लुक देते हैं।
यह मंगलसूत्र डिजाइन (Mangalsutra Design Gold) थोड़ा मॉडर्न और रजवाड़ी फील देता है। इसमें काले मोतियों के बीच में सोने की मोतियां पिराई गई हैं। साथ में सफेद रंग के चौकोर स्टोन जड़े हुए हैं। जबकि लॉकेट के बीच में मोतियों की लटकन है, जो इसे आकर्षक लुक देती है। इसे खरीदने के साथ कस्टमाइज करना भी अच्छा विकल्प है।
Gold Mangalsutra Latest Design एंटीक वर्क पर है। जिस पर बारीक नक्काशी मीनाकारी का टेक्सचर्ड दिया गया है, साथ में सोने की लटकन और छोटे मोती दिए गए हैं। मजबूत और काले मणियों की डिजाइन खूबसूरती बढ़ा रही है। आप इसे डेली वियर से लेकर पार्टी-फंक्शन के लिए चुन सकती हैं।
ये भी पढ़ें- गार्डन में ये 5 पौधे लगाते ही चिड़िया-तोते खुद खिंचे चले आएंगे, घर बनेगा नेचर का ठिकाना
डबल वाटी वाला ये मंगलसूत्र मोतियों की चेन पर आता है। जिसमें दो राउंड वटी दी गई हैं जो आपस में जड़ी हुई हैं। इसे भारतीय परंपराओं के अनुसार, महाराष्ट्र और साउथ इंडियन में पहना जाता है। साथ में बारीक जालीदार-नक्काशी वर्क काम है जिसमें काले मोती और बीड्स का काम और भी ज्यादा सुंदर लग रहा है।
ये भी पढ़ें- मैचिंग ब्लाउज से आगे बढ़ा फैशन ! ये 8 डिजाइन हर साड़ी पर देंगे स्टाइलिश लुक
डेली वियर के लिए ऐसा मंगलसूत्र चुना जा सकता है। इसमें कटोरीनुमा डिस्क के साथ सुंदर ग्रैन्यूलेशन काम और बीच में काला नग दिया गया है। साथ में मीनाकारी वर्क और प्लेन गोल्ड लेश क्लीन लुक देती है। इसे आप पारंपरिक काले और सोने के मोतियों पर विकल्प पर खरीदें।