जन्मदिन से लेकर फेस्टिवल तक, बेबी गर्ल के लिए परफेक्ट हैं ये सिल्वर टॉप्स इयररिंग

Published : Jul 25, 2026, 08:00 PM IST
baby girl silver tops designs

सार

Baby Girl Silver Tops: अगर आप अपनी बेबी गर्ल के लिए स्टाइलिश और हल्के ईयररिंग्स तलाश रहे हैं, तो सिल्वर टॉप्स बेहतरीन विकल्प हैं। ये डिजाइन जन्मदिन से लेकर हर फेस्टिवल और फैमिली फंक्शन में बच्चियों को क्यूट और एलिगेंट लुक देते हैं।

Baby Girl Silver Tops: अगर आप अपनी नन्हीं परी के लिए ऐसा ज्वेलरी पीस ढूंढ रही हैं, जो हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाए, तो सिल्वर टॉप्स बेहतरीन विकल्प हैं। ये देखने में स्टाइलिश होने के साथ हल्के और आरामदायक भी होते हैं। चाहे बर्थडे पार्टी हो, त्योहार, फैमिली फंक्शन या स्कूल का कोई खास कार्यक्रम, सिल्वर टॉप्स हर मौके पर बच्चों की क्यूटनेस में चार चांद लगा देते हैं। आइए जानते हैं बेबी गर्ल के लिए सिल्वर टॉप्स के कुछ खूबसूरत डिजाइनों के बारे में।

फ्लावर डिजाइन सिल्वर टॉप्स

फ्लावर शेप वाले सिल्वर टॉप्स हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। इनका सॉफ्ट और क्यूट लुक छोटी बच्चियों पर बेहद प्यारा लगता है। फ्रॉक, गाउन या एथनिक ड्रेस के साथ ये डिजाइन आसानी से मैच हो जाता है और रोजाना पहनने के लिए भी अच्छा विकल्प है।

हार्ट शेप सिल्वर टॉप्स

अगर आप अपनी बेटी के लिए थोड़ा मॉडर्न और क्यूट डिजाइन चाहती हैं, तो हार्ट शेप सिल्वर टॉप्स चुन सकती हैं। इनका सिंपल लेकिन आकर्षक लुक बर्थडे पार्टी और फैमिली फंक्शन में बच्चों की स्टाइल को खास बना देता है। ये हल्के होने के कारण लंबे समय तक पहनने में भी आरामदायक रहते हैं।

स्टड पर्ल सिल्वर टॉप्स

सिल्वर और छोटे मोती का कॉम्बिनेशन हमेशा एलिगेंट लुक देता है। स्टड पर्ल सिल्वर टॉप्स ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। त्योहारों, पूजा और शादी जैसे खास मौकों के लिए यह डिजाइन बेहतरीन माना जाता है।

ये भी पढे़ं- कॉइन स्टाइल बैंगल की फैंसी डिजाइन, सावन की हरी चुड़ी संग लगेगी फर्स्ट क्लास

बटरफ्लाई डिजाइन सिल्वर टॉप्स

बच्चियों को रंग-बिरंगी और यूनिक डिजाइन वाली एक्सेसरीज काफी पसंद आती हैं। बटरफ्लाई डिजाइन सिल्वर टॉप्स उनकी क्यूट पर्सनैलिटी को और निखार देते हैं। इन्हें कैजुअल आउटिंग, पिकनिक या बर्थडे सेलिब्रेशन में आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

स्टार और मून सिल्वर टॉप्स

स्टार और चांद की आकृति वाले सिल्वर टॉप्स इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनका ट्रेंडी लुक बच्चों के चेहरे पर अलग ही आकर्षण जोड़ता है। ये डिजाइन जींस-टॉप से लेकर लहंगा और सूट तक हर तरह की ड्रेस के साथ अच्छे लगते हैं।

ये भी पढ़ें- Silver Payal Design: चांदी की पायल से बढ़ाएं पांव की सुंदरता, सावन में पिया से मांगे खास तौहफा

कार्टून थीम सिल्वर टॉप्स

अगर आपकी बेबी गर्ल को कार्टून कैरेक्टर पसंद हैं, तो कार्टून थीम वाले सिल्वर टॉप्स एक शानदार गिफ्ट हो सकते हैं। इनका फन और प्लेफुल डिजाइन बच्चों को बेहद आकर्षित करता है। जन्मदिन, रिटर्न गिफ्ट या किसी खास मौके पर यह सिल्वर टॉप्स उनकी ज्वेलरी कलेक्शन में एक खूबसूरत जोड़ साबित हो सकते हैं।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

कानों को दें महारानी सा लुक, कैरी शेप इयररिंग की ये डिजाइन हैं ट्रेंडी
सावन में बेटी के लिए बनवाएं 2 ग्राम की सुंदर बाली, सालोंसाल आएगी काम