Blouse Designs For Women: हर साड़ी के लिए अलग ब्लाउज सिलवाने की जरूरत नहीं! देखें 2026 के 8 लेटेस्ट ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन, जो प्लेन से लेकर हैवी साड़ी तक हर लुक को स्टाइलिश बनाएंगे।

मैचिंग साड़ी-ब्लाउज पहनने का जमाना अब पुराना हो गया है। टेलर भैया से हर साड़ी का अलग-अलग पीस स्टिच कराना टाइम टेकिंग होने के साथ बजट भी हिला देता है। क्सोसेट में ऐसे ब्लाउज डिजाइन शामिल करें, जो हर साड़ी के साथ आसानी से मैच कर जाएं और हटकर लुक दें। आज हम आपके लिए लाए हैं 2026 के लेटेस्ट ट्रेंडी और फैशनेबल ब्लाउज डिजाइन्स जो आपके लुक को इन्हेंस करने में कमी नहीं रखेंगे।

कटआउट बैक डोरी ब्लाउज

बैकलेस लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह कटआउट बैक डोरी ब्लाउज चुनें। इसमें काले बेस पर गुलाबी-पीले फूलों का फ्लोरल वर्क है। साथ में सेमी सर्कुलर कट आउट डिजाइन ग्लैमरस लुक देता है। इसे आप हर तरह की साड़ी पर मैचिंग-कंट्रास्ट में पहन सकती हैं।

स्ट्रैपी हॉल्टर नेक ब्लाउज

मॉडर्न और फ्यूजन स्टाइल के लिए स्ट्रैपी हॉल्टर नेक ब्लाउज सूटेबल च्वाइस है। इसमें बेसिक डिजाइन के अलावा बटरफ्लाई-मोटिफ के कलरफुल प्रिंट बने हुए हैं। नेकलाइन पर पतली हॉल्टर स्टाइल स्ट्रैप विद स्क्वायर कट बोल्ड लुक देते हैं। यह फंक्शन, फेस्टिवल से डेली वियर के बेस्ट है।

ये भी पढ़ें- अनारकली को छोड़ दिखाएं फैशन, रक्षाबंधन के लिए शॉर्ट कुर्ती पटियाला सेट

मल्टीकलर कटआउट ब्लाउज

बोल्ड आर्ट और मॉडर्न स्टाइल का बेस्ट फ्यूजन चाहिए तो आप इस तरह का एब्सट्रैक्ट फ्लोरल प्रिंट पैटर्न ब्लाउज चुन सकती हैं। इसमें बड़ा सा कट आउट और नीचे की ओर डोरी दी गई है जो लुक इन्हेंस करती है। अगर आप हाफ स्लीव्स और बैकलेस पैटर्न एक साख चाहती हैं तो इसे विकल्प बनाएं।

बैक बो टाई ब्लाउज

साड़ी को एलिगेंट और रोमांटिक लुक देने के लिए आप बैक बो टाई ब्लाउज को विकल्प बना सकते हैं। इसमें गुलाबी-ऑफ व्हाइट रंग के फ्लोरल बने हैं, साथ में ब्रोकेड फैब्रिक खूबसूरती बढ़ा रहा है। इस ब्लाउज की सबसे बड़े खासियत चौड़ी पट्टी वाला बो है जो प्लेन और हैवी दोनों साड़ी पर जंचेगा।

ये भी पढ़ें- बचपन की पुरानी ज्योमेट्री बॉक्स आएगी काम, DIY से बनाएं मेटल मिनी पर्स

ब्लॉक प्रिंट ब्लाउज

अगर आप ऑफिस या फिर कॉलेज जाती हैं तो इस तरह का ब्लॉक प्रिंट ब्लाउज क्लोसेट में जरूर होना चाहिए। इसे कलमकारी डिजाइन पर तैयार किया गया है जो साड़ी को रिच बनाता है। साथ में बोट नेकलाइन विद फुल स्लीव रॉयल अपीयरेंस देगी। यह कॉटन-हैंडलूम साड़ियों के साथ स्टाइल स्टेटमेंट हैं।

वी नेक ब्लाउज

बोहो चिक स्टाइल और राजस्थानी आर्ट का शानदार कॉम्बिनेशन कंप्लीट करते हुए मल्टीकलर एंब्रॉयडरी वी नेक ब्लाउज चुनें। इसमें ब्लू-रेड बेस पर कलरफुल धागों का इस्तेमाल हुआ है, साथ में वी नेकलाइन सिंपल लुक को तुरंत एलिवेट करेगा। आप रेडीमेड भी ऐसे ब्लाउज 1000 रु. तक खरीद सकती हैं।

जरदोजी वर्क ब्लाउज

यह ब्लाउज रॉयल और हैवी एथनिक लुक को पसंद करने वाली महिलाओं के लिए शानदार विकल्प है। इसमें ब्राइट मैजेंट पिंक फैब्रिक पर गोल्डन जरी के फ्लोरल मोटिफ की बारीक कढ़ाई है। साथ में क्लोज्ड नेकलाइन वर्सेटाइल लगती है। यह रिसेप्शन और फेस्टिव इवेंट के लिए बेस्ट च्वाइस है।

रफल बॉर्डर स्क्वायर ब्लाउज

वाइब्रेंट और चंकी लुक के लिए आप इस तरह का मॉडर्न एलिगेंस वाला ब्लाउज चुन सकती हैं। इसमें पिंक फैब्रिक पर हरी बूटी प्रिंट और नेकलाइन वर्क है, साथ में पाइपिंग डिटेलिंग कमाल लगती है। डीप स्क्वायर नेकलाइन विद फुल स्लीव पर यह ब्लाउज ट्रेंडी और ग्रेसफुल लुक देगा।