Bird Attracting Plants: गार्डन में चिड़िया और तोते देखना चाहते हैं? जानिए सूरजमुखी, गुड़हल, गेंदा, हरसिंगार और कॉक्सकॉम्ब जैसे 5 पौधों के बारे में, जो पक्षियों को आकर्षित करने में मदद कर सकते हैं।

घर में पेड़-पौधे लगाना केवल मन को शांति नहीं देते बल्कि प्रकृति को भी करीब से देखने का मौका देते हैं। कहा जाता है कि जहां पर पौधे होते हैं तो पक्षियों की आना-जाना लगा रहता है, लेकिन आपके गार्डन या टेरिस में ढेर सारे प्लांट्स लगाने के बाद भी ऐसा नहीं होता है तो कहीं न कही पौधे उन्हें आने से रोक रहे हैं। गार्डनिंग एक्सपर्ट सके अनुसार यदि बगीचे में सही फूल वाले पौधे लगाने चाहिए, जिस पर खुद ब खुद भोजन-पानी और आश्रय की तलाश में पक्षी खिंचे चले जाते हैं। आइए जानते हैं उन शानदार 5 पौधों के बारे में जो गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने के साथ बर्डस को भी बुलाते हैं।

1 ) सूरजमुखी का पौधा

सूरजमुखी का पौधा और चमकीले फूल न केवल देखने में मनमोहक लगते हैं बल्कि पक्षियों को भी खूब पसंद आएगा। दरअसल, इस फूल में भरपूर मात्रा में तेल से भरे बीज होते हैं, जिन्हें तोते और गौरेया बड़े चाव से खाते हैं। आप भी इसे गार्डन या छत पर लगा सकती हैं।

कैसे देखभाल करें ?

  • रोजाना कम से कम 6-8 घंटे दी धूप दें
  • मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी दें
  • भुरभुरी और जल निकासी वाली मिट्टी का यूज करें
  • बड़े पौधे के लिए 12-18 गमला इस्तेमाल करें
  • 15-30 दिनों में वर्मी कंपोस्ट खाद का यूज करें

2) गुहड़ल का पौधा

रंग-बिरंगे फूलों के साथ तोतों का नजारा दिल को अलग से सुकून देता है। अगर आप भी बालकनी में तोते को बुलाना चाहते हैं तो गुड़हल का फूल जरूर लगाएं। इसके ब्राइट गुलाबी-लाल रंग के फूल घर को नेचुरल लुक देते हैं तो फूलों में मौजूद मीठा मकरंद पयों को पसंद आता है। इस प्लांट को रोज रिंग्ड पैराकीट ज्यादा भाते हैं।

कैसे लगाएं ?

  • पौधे के 4-6 घंटे की धूप सीधी दिखाएं
  • मिट्टी सूखी होने पर ही पानी दें
  • जल निकासी वाली मिट्टी का यूज करें
  • 15-20 दिन में वर्मी कंपोस्ट खाद डालें
  • सूखी और कमजोर शाखाओं को काटते रहें
  • पौधे के लिए 12-15 इंच का गमला चुनें

3) गेंदा प्लांट

भारतीय घरों में गेंदा आसानी से मिल जाता है। यह पौधा गौरेया को बहुत पसंद होता है। दरअसल, गेंदे के पुंखड़ियों में छोटे-छोटे पौष्टिक बीज छिपे होते हैं, जिनकी तलाश में अक्सर गौरेया रहती हैं।

देखभाल कैसे करें ?

  • पौधे के लिए 5-6 घंटे की धूप जरूरी
  • ज्यादा पानी देने से जड़े सड़ सकती हैं
  • भुरभरी मिट्टी का इस्तेमाल करें
  • सूखे फूलों को समय-समय पर हटाते रहें
  • पत्तियों पर कीड़े दिखने में नीम तेल स्प्रे करें

ये भी पढ़ें- मैचिंग ब्लाउज से आगे बढ़ा फैशन ! ये 8 डिजाइन हर साड़ी पर देंगे स्टाइलिश लुक

4) हरसिंगार का पौधा

रात में खिलने वाले और सुबह जमीन पर बिखर जाने वाला हरसिंगार का पौधा सफेद फूलों संग आता है। इसकी घनी पत्तियां और टहनिया छोटे पक्षियों को सुरक्षित रखने का काम भी करते हैं। इस पौधे में तोते और चिड़िया अक्सर भोजन ढूंढती हैं।

पौधे की देखभाल कैसे करें ?

  • रोजाना 4-6 घंटे की धूप दिखाएं
  • जल निकासी वाली मिट्टी चुनें
  • 20-30 दिन में एक बार वर्मीकंपोस्ट का इस्तेमाल करें
  • पौधो को बढ़ाने के लिए बड़ा और चौड़ा गमला लें

ये भी पढ़ें- अनारकली को छोड़ दिखाएं फैशन, रक्षाबंधन के लिए शॉर्ट कुर्ती पटियाला सेट

5) कॉक्सकॉम्ब

Cockscomb Plant अपने अनोखे, चमकीले लाल-पीले और पर्पल फ्लावर के लिए जाना जाता है। इस पौधे के हर फूलों में बीजों की संख्या हजारों तक जाती है। यही वजह है कि इस पौधे से भी पक्षी आकर्षित करते हैं।

View post on Instagram

प्लांट केयर टिप्स

  • सुबह के वक्त 4-6 घंटे सीधी धूप दिखाएं
  • गार्डन सॉइल, कोकोपीट, कंपोस्ट का मिश्रण इस्तेमाल करें
  • 20 दिन में एक बार सड़ी हुई जैविक खाद डालें
  • सूखे-मुरझाएं फूलों को समय पर हटा दें
  • इसे छाया में कम रखें वरना पौधा खराब हो सकता है

सोर्स- इंस्टाग्राम