Friendship Day 2026 पर बेस्ट फ्रेंड को दें खास सरप्राइज। ₹150 से कम में मिलने वाले बीडेड, हार्ट, इन्फिनिटी और गोल्ड प्लेटेड फ्रेंडशिप ब्रेसलेट देखें। स्टाइलिश, बजट-फ्रेंडली और लड़कियों के लिए परफेक्ट गिफ्ट आइडियाज।
दोस्त साथ हो तो जिंदगी आसान हो जाती है। सुख-दुख से मौज मस्ती तक दोस्त सबसे पहले खड़े नजर आते हैं। दुनियाभर पर Friendship Day अगस्त के पहले रविवार को मनाया जात है। 2026 पर यह दो अगस्त को होगा। इस दिन दोस्त एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड पहनाकर हमेशा दोस्ती बरकरार रखने का वादा करते हैं। अगर आप भी हर बार बेसिक बैंड से काम चला लेती हैं तो इस बार बेस्टी के लिए फ्रेंडशिप ब्रेसलेट खरीदें। यहां देखें 150 रु. की रेंज में एक से बढ़कर वैरायटीज जो काम आसान करेंगे।
बीडेड वर्क गर्ल्स ब्रेसलेट डिजाइन्स

बेस्ट फ्रेंड को पहनाने के लिए यह गोल्ड टेन बीडेड ब्रेसलेट कमाल है। जिसमें बारीक कड़ियों से जुड़े सुंदर नक्काशीदार गोल मोती लगे हैं। कलाई के हिसाब से साइज को आसानी से एडस्ट करने के लिए इसमें एक्सट्रा चेन संग क्लासिक S लॉक देखने को मिलता है। यह पीस बहुत हल्का और क्लासी है जो हर अटायर पर जंचेगा। आप Gift for Friendship Day for girl के लिए इसे चुन सकती हैं। मीशो पर यह मात्र 131 रु. में उपलब्ध है।
स्टोन हार्ट इन्फिनिटी ब्रेसलेट

स्कूल-कॉलेज गर्ल्स को स्टोन हार्ट इन्फिनिटी ब्रेसलेट 100% पसंद आएगा। केंद्र में स्टोन स्टडेड हार्ट और इन्फिनिटी सिंबल का शानदार कॉम्बो देखने को मिलता है। जबकि चेन पर सुंदर फूलों की कड़यिां जुड़ी हैं, जो स्टोन संग आते हैं। वहीं, यह एडस्टेबल पैटर्न पर है जो साइज की टेंशन खत्म करता है। इसे मीशो से 118 रु. में खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Guru Purnima Decoration 2026: चार्ट पेपर से फ्लावर डेकोरेशन तक, क्लासरूम सजाने के आसान तरीके
हार्ट मोटिफ ब्रेसलेट

खूबसूरत डिजाइन और गोल्ड फिनिश वाला हार्ट मोटिफ ब्रेसलेट बहुत खूबसूरत लगता है। यह अल्टरनेटिंग वर्क पर आता है, जहां छोटे-छोटे दिल को आपस में जोड़कर, सफेद-लाल और हरे रंग का यूज हुआ है। इसके बाद एक तरफ सादी-क्लासिक गोल कड़ियों की चेन जो इसे क्लासी फिनिश बनाती है। यह पीस मात्र 145 रु. में मीशो से खरीदने का मौका मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- हरियाली तीज 2026 पर पहनें मराठी मंगलसूत्र डिजाइन, बिना हार भी गला दिखेगा भरा-भरा
बीडेड ब्रेसलेट न्यू डिजाइन

आकर्षक पैटर्न, क्लासी कलर टोन पर आने वाला यह ब्रेसलेट बेस्टी के हाथों की शान बढ़ाएगी। बारीक चेन में सुंदर टेक्स्चर्ड और नक्काशीदार गोल मोती पिरोए गए हैं। जबकि बीच में बड़ा से बीड लगा है, जो इसे बैलेंस और एथनिक लुक देता है। साथ में लॉब्स्टर क्लैस्प लॉक एलिगेंट डिजाइन है जो हर आउटफिट पर स्टाइल+मजबूती का ख्याल रखेगा। कीमत की करें, ये मात्र 105 रु. में ऑर्डर किया जा सकता है।
स्नैक चेन गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट

कम बजट में प्रीमियम गिफ्ट चाहिए तो स्नैक चेन ब्रेसलेट बेस्ट है। यह बारीक डिटेलिंग पर आने के साथ बहुत ज्यादा मजबूत होता है। इसका स्मूथ टेक्चर कलाई पर बहुत क्लासी और रॉयल लगता है। वहीं, दोनों छोर पर मजबूती से लॉक करने के लिए क्लिप क्लैस्प हुक दिया गया है। यह सॉलिड-एर्गोनॉमिक और टाइमलेस पीस है जो 119 रु. में घर लाया जा सकता है।
