- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Guru Purnima Decoration 2026: चार्ट पेपर से फ्लावर डेकोरेशन तक, क्लासरूम सजाने के आसान तरीके
Guru Purnima Decoration 2026: चार्ट पेपर से फ्लावर डेकोरेशन तक, क्लासरूम सजाने के आसान तरीके
Guru Purnima Decoration Ideas 2026: गुरु पूर्णिमा पर स्कूल और क्लासरूम सजाने के लिए 5 आसान DIY डेकोरेशन आइडियाज देखें। ब्लैकबोर्ड, सॉफ्ट बोर्ड, चार्ट पेपर, आर्टिफिशियल फ्लावर और पेंटिंग से खूबसूरत सजावट करें।

गुरु पूर्णिमा का दिन बेहद खास होता है। बच्चे अध्यापक से आशीर्वाद लेते हैं। इस दौरान क्लास रूम भी सजाया जाता है। अगर भी अलग ढंग से डेकोरेशन करने की सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या करें तो ये फोटो गैलरी आपके लिए हैं। जहां हम लेकर आए 5 आसान आइडियाज की लिस्ट, जिन्हें जल्द से जल्द बनाया जा सकता है। साथ ही यह टीचर को भी खूब पसंद आएंगे।

चार्ट पेपर से सजाएं ब्लैक बोर्ड
अगर आपके पास समय हैं तो अलग-अलग रंगों के चार्ट-आर्ट पेपर का यूज करते हुए इस तरह का डेकोरेशन कर सकते हैं। इसमें पर्पल चार्ट को बेस बनाते हुए कमल, गुरु और इंग्लिश में कोट लिखे गए हैं। यदि चार्ट पेपर नहीं है तो हूबहू डेकोर चॉक से भी किया जा सकता है।
चार्ट पेपर पर बनाएं रंगोली
ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने की बजाय आप आर्ट एंड क्राफ्ट का सहारा ले सकती हैं। इसके लिए स्क्वायर शेप का पेपर लें और पेंट की मदद से पांव के निशान और दीपक बनाएं। ऊपर की तरफ लटकते हुए फूल दिखा दें। यह Guru purnima decoration ideas simple है। जिसे विकल्प बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- बिना बीज खरीदे नया स्नैक प्लांट कैसे लगाएं ? बगीचे वाले ने बताई 2 कमाल की ट्रिक
दीवार पर बनाएं खूबसूरत पेटिंग
यदि आप पेटिंग करना जानती हैं तो गुरु पूर्णिमा 2026 के अवसर पर कलाकारी का शानदार नमूना दिखाते हुए खूबसूरत पेटिंग बना सकती हैं। इसमें आधा-आधा मंडला आर्ट बनाते हुए गुरु पूर्णिमा लिखा गया है। जो सिंपल-सोबर होने के बाद भी शानदार लग रही है। ये क्लासरूम की दीवारों में चार-चांद लगा देगी।
ये भी पढ़ें- नींबू समझकर हाथ न लगाएं ! अंदर छिपे हैं खट्टे मोती, लग्जरी होटलों में होती है इसकी डिमांड
आर्टिफिशियल फूलों से सजाएं
Guru purnima decoration ideas for school के लिए इस तरह की डेकोर भी बेस्ट है। इसमें दीवारों पर कलरफुल आर्टिफिशियल फूलों की एक लड़ी चिपका दें और बीच में गुरु की प्रतिमा बनाएं। यदि ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो आप बाजार से स्टीकर भी खरीद सकती हैं।
चादर से सजाएं डेकोरेशन
सॉफ्ट बोर्ड डेकोरेशन (guru purnima soft board decoration) के लिए आप कलरफुल चादर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड को छिपाते हुए आसपास-आर्टिफिशियल फूल-पत्ती लगाएं। वहीं, श्लोक के लिए चार्ट पेपर लें और उसमें लाइनें लिखकर काट लें अब इसे चादर के बीचों-बीच चिपका दें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.