Snake Plant Gardening Tips: घर में लगे स्नैक प्लांट से पत्ती और पप्स की मदद से नए पौधे कैसे तैयार करें, जानें आसान Propagation Method, देखभाल, पानी, धूप और फायदे।
घर चाहे जितना अच्छा सजा लो, महंगे होम डेकोर आइटम लगा लो लेकिन जब तक पेड़-पौधों की ठंडी हवा न हो तब तक मन को शांति नहीं मिलती है। यही वजह है कि इनडोर एयर प्यूरीफाइंग के लिए लोग अब इनडोर प्लांट लगाना पसंद करते हैं। इनमें स्नैक प्लांट का नाम सबसे पहले लिया जाता है, यह कम खर्च और देखभाल में अच्छे से खिलता है और घर की हवा प्राकृतिक तरीके से साफ करने के साथ ऑक्सीजन बढ़ाता है। अगर आपने घर पर इस पौधे को लगा रखा है और क्राफ्टिंग की मदद से दूसरे पौधे भी तैयार करने की सोच रही हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कैसे करें तो ये आर्टिकल खास है। जहां 'बगीचे वाले' से जाने क्राफ्टिंग की आसान ट्रिक्स।
स्नैक प्लांट उगाने का आसान तरीका
एक पौधे से दूसरा पौधा बनाने के लिए यह सबसे आसान विधि है, जिसका यूज स्नैक प्लांट के लिए भी किया जा सकता है। इसे पप्स या ऑफसेट मैथेड भी कहते हैं।
- सबसे पहले पुराना स्नैक प्लांट लें
- गमले के साथ पौधें के पप्स चेक करें
- यह पप्स अपनी जड़ों के साथ आते हैं
- इन पप्स को मुख्य पौधे से काटकर अलग कर लें
- अब इसे लगाने के लिए जल निकासी वाली मिट्टी लें
- जरूरत पड़ने पर ही पानी डालें
- 15-25 दिनों में पौधा जड़े पकड़ लेगा

पत्ती की कटिंग से लगाएं पौधे
अगर आपके पास स्नैक प्लांट लेकिन उनमें पप्स नहीं निकल रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। पत्ती मदद से भी इसे लगाया जा सकता है।
- पौधे की स्वस्थ और बड़ी पत्ती लें
- इसे 2-3 इंच के टुकड़ों में काट लें
- पत्ती का जो हिस्सा जड़ की तरफ था, उसे ही मिट्टी के नीचे रखना है
- इन कटिंग को मिट्टी या कोकोपीट में लगा दें
- पौधे को हल्की छांव वाली जगह पर रखें
- आवश्यकतानुसार पानी दें
- 1-1.5 महीने में कटिंग्स से नई जड़े निकलना शुरू हो जाएंगी।
ये भी पढे़ं-5 Hanging Plants बालकनी को बना देंगे स्वर्ग
ये भी पढ़ें- नींबू समझकर हाथ न लगाएं ! अंदर छिपे हैं खट्टे मोती
स्नैक प्लांट से पूछे जाने वाले सवाल
स्नैक प्लांट लगाने के क्या फायदे हैं ?
- इस पौधे को जीरो देखभाल और पानी की जरूरत होती है
- कई दिनों तक पानी न देने पर भी यह मुरझाता नही है
- स्नैक प्लांट ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे घर की हवा शुद्ध रहेगी
स्नैक प्लांट को धूप पसंद हैं या छांव ?
इस पौधे को सीधी धूप की बजाय इनडायरेक्ट सनलाइट और छांव बहुत पसंद आती है। यह कम रोशनी वाले कमरों में भी जिंदा रह सकता है। अगर स्नैक प्लांट लगा रहे हैं तो सीधी कड़क धूप में न रखें।
स्नैक प्लांट को पानी कब देना चाहिए ?
स्नैक प्लांट में वॉटरिंग 2-3 इंच की मिट्टी पूरी तरह सूखी होने पर ही करनी चाहिए। यह सक्यूलेंट प्रजाति का पौधा है जो पत्तियों में पानी जमा करके रखता है।
सोर्स- फेसबुक
