Australian Finger Lime दुनिया का महंगा नींबू माना जाता है। जानें इसकी खासियत, लोकप्रिय किस्में, गमले में उगाने का तरीका, मिट्टी, पानी और देखभाल की पूरी जानकारी।

किचन गार्डनिंग में नींबू उगाना सबसे आसान है। अगर आप भी इसकी वैरायटी उगाने की सोच रही हैं तो क्यों न कुछ ऐसा लगाया जाए जो सबसे अलग हो। आप घर पर ऑस्ट्रेलियन फिंगर लाइम लगा सकते हैं। यह दुनिया का सबसे महंगा नींबू है। इसमें छोटे-छोटे दाने होते हैं जो फूटने पर खट्टा स्वाद देते हैं। इन्हें ज्यादातर महंगे-महंगे लग्जरी होटलों में इस्तेमाल किया जाता है।

फिंगर लाइम की खासियत

  • यह Rutaceae परिवार का पौधा है
  • फल लंबे और गोल होते हैं
  • हल्का दबाने पर दाने फूटकर खट्टा रस छोड़ते हैं
  • यह पौधा 6 मीटर तक बढ़ सकता है
  • पौधे की पत्तियां छोटे और गहरे रंग की होती हैं

फिंगर लाइम कैसे उगाएं ?

अगर आप घर पर फिंगर लाइम उगाना चाहते हैं तो बीज से पौधा तैयार करने की बजाय ग्राफ्टेड खरीदना बेस्ट है। बीज से उगाए गए पौधे में कांटे अधिक होते हैं। फलों का आकार और स्वाद भी अलग-अलग हो सकता है और फल मिलने में भी समय लग सकता है। सीड प्लांट 10-15 तक में फल देता है, जबकि ग्राफ्टेड प्लांट 1-2 साल में फल देने लगता है।

फिंगर लाइम की किस्में

1 ) Red Champagne

  • फल लाल से मैरून रंग का होता है
  • दाने का रंग गुलाबी होता है
  • हार्वेस्ट विंडो फरवरी से मई तक

2) Pink Ice

  • फल की स्किन गहरे भूर रंग की होती है
  • अंदर चमकीले गुलाबी रंग के दाने
  • मार्च से जून तक फल मिलते हैं

ये भी पढ़ें- गार्डन में ये 5 पौधे लगाते ही चिड़िया-तोते खुद खिंचे चले आएंगे, घर बनेगा नेचर का ठिकाना

3) Alstonville

  • यह वैरायटी काले रंग में आती हैं
  • फल का रंग पीले दाने सा होता है
  • जनवरी से अप्रैल तक फल

4) Collette

  • फल की त्वचा गहरे हरे रंग की होती है
  • स्वाद खट्टा-मीठा
  • मार्च तक मई तक फसलें

ये भी पढ़ें- अनारकली को छोड़ दिखाएं फैशन, रक्षाबंधन के लिए शॉर्ट कुर्ती पटियाला सेट

5) Chartreuse Green

  • फल की स्किन पीले-हरे रंग की
  • लाइम ग्रीन रंग के दानें
  • गुलाबी फूल से सुंदर लगता है

लाइम फिंगर उगाने का आसान तरीका

  • 40-60 लीटर का कंटेनर लें
  • कई सार ड्रेनेज होल करें
  • मिट्टी के लिए मोती रेत, कोकोपीट और खाद लें
  • मिट्टी का pH 5.5-6.5 तक रखें
  • 3-4 सेंटीमीटर मिट्टी सूखने पर ही पानी दें
  • गर्मियों में 1-2 दिन में वॉटरिंग करें
  • सर्दियों में 7-10 दिन में पानी दें
  • पौधों को ज्यादा नाइट्रोजन वाली खाद न दें
  • वर्मी कंपोस्ट, नीम खली का उपयोग करें

समय-समय पर करते रहे छंटाई

फिंगर लाइम स्वाभाविक तौर पर घना और झाड़ीदार पौधा है, जिसमें कांटे होने से अंदर तक की शाखाओं तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल है, ऐसे में 4-6 शाखा आने पर छंटाई करते रहें। इसके साथ ही तेज हवा पौधे को खराब कर सकती है। ऐसे में नेट शेड का इस्तेमाल करें।

नींबू से जुड़े पूछे जाने वाले सवाल

भारत में नींबू की खेती सबसे ज्यादा कहां होती हैं ?

देश में नींबू की खेत मुख्य से आंध्र प्रदेश में की जाती है। इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों का नाम आता है।

एक दिन में कितने नींबू खाने चाहिए ?

एक दिन में आमतौर पर 1 नींबू का रस पर्याप्त है। इसे पानी या खाने के साथ लिया जा सकता है। हालांकि यह पूरी तरह से शरीर की जरूरतों पर निर्भर करता है।