1K में जूलरी सेट एंटिक चोकर, लहंगा संग पहनें 7 गोल्ड पॉलिश डिजाइन

Published : Jun 06, 2026, 03:30 PM IST
1K में जूलरी सेट एंटिक चोकर

सार

Choker Jewellery Set Under 1k For Women: ब्राइडल फैशन के लिए कौनसे गोल्ड पॉलिश एंटिक चोकर सेट बेस्ट रहते हैं? ऐसे कौनसे खूबसूरत चोकर डिजाइन हैं जो हर लहंगे को रॉयल, ग्रेसफुल और बेहद स्टाइलिश लुक दे सकता है?

शादी, सगाई या किसी बड़े फंक्शन में अगर आप अपने लहंगे के साथ रॉयल और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो एंटिक चोकर जूलरी सेट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। गोल्ड पॉलिश चोकर सेट न केवल आपकी नेकलाइन को खूबसूरती से हाईलाइट करते हैं, बल्कि पूरे लुक को भी शाही अंदाज देते हैं। इन दिनों दुल्हनों से लेकर वेडिंग गेस्ट तक एंटिक फिनिश जूलरी को खूब पसंद कर रही हैं। यहां देखें 7 खूबसूरत गोल्ड पॉलिश एंटिक चोकर डिजाइंस, जिन्हें आप लहंगा संग वियर कर सकते हैं।

कुंदन एंटिक चोकर सेट

कुंदन वर्क वाला एंटिक चोकर हमेशा फैशन में रहता है। गोल्ड पॉलिश बेस पर जड़े कुंदन स्टोन इसे बेहद रिच और प्रीमियम लुक देते हैं। लाल, हरे और मरून रंग के लहंगे के साथ यह डिजाइन बेहद अट्रैक्टिव दिखाई देता है। इसके साथ मैचिंग झुमके पूरे लुक को और भी खास बना देते हैं।

और पढ़ें -  स्टड इयररिंग डिजाइन, 30+ में पहनें 8 गोल्ड प्लेटिंग इयर टॉप्स

टेंपल ज्वेलरी स्टाइल चोकर

साउथ इंडियन टेम्पल जूलरी से प्रेरित यह डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। देवी-देवताओं की आकृतियों और बारीक नक्काशी से सजा यह चोकर पारंपरिक लहंगों के साथ शानदार लगता है। शादी और धार्मिक समारोहों के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन माना जाता है।

पर्ल स्टडेड एंटिक चोकर

अगर आप सॉफ्ट और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो मोती जड़ित एंटिक चोकर चुन सकती हैं। गोल्ड पॉलिश के साथ सफेद मोतियों का संयोजन बेहद रॉयल दिखाई देता है। पेस्टल शेड लहंगे और हैवी एम्ब्रॉयडरी आउटफिट्स के साथ यह डिजाइन खूबसूरती से मैच करता है।

मल्टी लेयर गोल्ड पॉलिश चोकर

मल्टी लेयर डिजाइन वाला चोकर गले को भरपूर और ग्रैंड लुक देता है। कई लेयर्स में बनी गोल्ड पॉलिश चेन और एंटिक फिनिश इसे बेहद सुंदर बनाती है। यह डिजाइन खासतौर पर ब्राइडल लहंगे के साथ शानदार दिखाई देता है।

और पढ़ें -  चंकी स्टोन वर्क चांदी एंकलेट, सिल्वर पायल में लें 8 कलरफुल डिजाइन

मीनाकारी एंटिक चोकर सेट डिजाइन

रंग-बिरंगी मीनाकारी कला से सजा चोकर किसी भी लहंगे में रंग और अट्रैक्शन ऐड करता है। गोल्ड पॉलिश पर की गई लाल, हरी और नीली मीनाकारी इसे ट्रेडिशनल और ट्रेंडी दोनों लुक देती है। राजस्थानी और एथनिक लहंगों के साथ यह डिजाइन खूब पसंद किया जाता है।

फ्लोरल मोटिफ चोकर डिजाइन

फूलों की आकृतियों से प्रेरित फ्लोरल मोटिफ चोकर महिलाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसकी नाजुक कारीगरी और एंटिक गोल्ड फिनिश इसे बेहद स्टाइलिश बनाती है। हल्के और मध्यम वज़न के लहंगों के साथ यह डिजाइन बहुत सुंदर लगता है।

एडी और स्टोन वर्क चोकर

अमेरिकन डायमंड और रंगीन स्टोन्स से सजा एंटिक चोकर उन महिलाओं के लिए बेहतरीन है जो ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा ग्लैमरस लुक चाहती हैं। इसकी चमकदार फिनिश शाम के फंक्शन्स और रिसेप्शन में खास अट्रैक्शन पैदा करती है।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

हल्की, स्टाइलिश और बजट फ्रेंडली, दामाद के लिए देखें गोल्ड चेन के 5 लेटेस्ट डिजाइन
कृष्ण भगवान से इंस्पायर 10 गोल्ड पेंडेंट, मिनी डिजाइंस बनेंगे बेस्ट गिफ्ट