करवाचौथ पर हैवी ज्वेलरी नहीं पसंद? इन 5 मिनिमल ज्वेलरी से पाएं एलिगेंट लुक

Published : Oct 22, 2026, 11:41 AM IST
karwa chauth minimal jewellery

सार

Karwa Chauth Minimal Jewellery: करवाचौथ पर हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं है तो इन 5 मिनिमल ज्वेलरी आइडिया को ट्राई करें। चोकर, झुमके, मांगटीका और नथ से पाएं एलिगेंट लुक।

करवाचौथ फेस्टिवल 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस खास दिन पर अगर आप हैवी नेकलेस, बड़े झुमके और ढेर सारी ज्वेलरी नहीं पहनना चाहती हैं, तो हल्के ज्वेलरी ऑप्शन भी चुन सकती हैं। अगर आप इस करवाचौथ पर सटल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो मिनिमल ज्वेलरी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। ये हल्की होने के साथ-साथ साड़ी या सूट के साथ काफी खूबसूरत लगती है। जानिए ऐसी ही कुछ ज्वेलरी के बारे में।

नाजुक चोकर पहनें

अगर आपने करवाचौथ पर साड़ी पहनने का प्लान बनाया है, तो पतला गोल्डन या मोती वाला चोकर ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ छोटे स्टड ईयररिंग्स रखें। यह कॉम्बिनेशन सिंपल होने के बावजूद चेहरे की खूबसूरती को उभारता है।

छोटे झुमके लगाएं

बड़े और हैवी झुमकों की जगह इस बार छोटे झुमके या मिनिमल झुमकी पहन सकती हैं। गोल्डन, पर्ल या कुंदन डिजाइन के छोटे झुमके ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ काफी अच्छे लगते हैं।

नाजुक मांगटीका चुनें

करवाचौथ के लुक में मांगटीका एक अलग ही खूबसूरती जोड़ता है। अगर आपको हैवी ज्वेलरी पसंद नहीं है, तो छोटा मोती, कुंदन या गोल्डन मांगटीका चुनें। इसके साथ बाकी ज्वेलरी को बेहद हल्का रखें।

पतली चूड़ियां और ब्रेसलेट

हाथों में ढेर सारी चूड़ियां पहनने के बजाय 2-4 पतली गोल्डन चूड़ियां या एक नाजुक ब्रेसलेट पहन सकती हैं। मेहंदी लगे हाथों पर यह लुक काफी खूबसूरत दिखाई देगा।

और पढ़ें: बिना रातभर भिगोए कैसे बनाएं राजमा? जानें आसान रेसिपी और जरूरी टिप्स

छोटी नथ से बढ़ाएं लुक

अगर आप करवाचौथ पर थोड़ा ट्रेडिशनल टच चाहती हैं, तो छोटी नथ या नोज पिन पहन सकती हैं। खासकर साड़ी और लाल, मरून या गुलाबी रंग के एथनिक आउटफिट के साथ यह काफी सुंदर लगेगी। आप चाहे तो ट्रेडीशन गोल्डन नथ से भी करवाचौथ का लुक सजा सकती हैं।

मिनिमल ज्वेलरी की खासियत यह है कि इससे आपका लुक ओवर नहीं लगता और आउटफिट, मेकअप और मेहंदी सभी खूबसूरती से उभरकर आते हैं। करवाचौथ पर आप अपनी पसंद के अनुसार इनमें से एक या दो ज्वेलरी पीस चुनकर एलिगेंट लुक पा सकती हैं।

और पढ़ें: Marigold Plant Care in Winter: बालकनी हो या आंगन, गेंदे के पौधे को फूलों से भरने के लिए आजमाएं ये ट्रेंडी गार्डनिंग हैक्स

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

इस नवरात्रि 6 ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ बनाएं स्टाइलिश गरबा लुक
गरबा लुक में चार चांद लगाएंगी ये हैवी पायल, पैरों में पहनते ही दिखेगा रॉयल अंदाज