
कश्मीरी चूड़ियों के बाद अब कश्मीरी वॉच का ट्रेंड हैं जो न दिखने में केवल स्टाइलिश लगती हैं बल्कि रॉयल लुक भी देती हैं। यह रॉयल घड़ियां की कीमत अक्सर थोड़ी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आपके नई घड़ी खरीदने के पैसे नहीं है तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। आप इसे किसी भी पुरानी घड़ी से तैयार कर सकती हां, बस जरूरत होगी तो थोड़ी क्रिएटिविटी की। इस आर्टिकल में देखें समय बताने के साथ हाथों को भारी कंगन या ब्रेसलेट लुक देने वाली इस घड़ी को बनाने का DIY तरीका।
सबसे पहले किसी भी पुरानी घड़ी की स्ट्रिप हटाते हुए मु्ख्य डायल को अलग कर लें, साथ ही घड़ी के दोनों किनारों को अच्छी तरह से साफ करें, ताकि नए कनेक्टर्स लगाने में परेशानी न आए।
गोल्डन चेन को तीन से चार अलग-अलग लंबाई के टुकड़ों में काट लें। इनके निचले सिरे पर हरे ग्लास बीड्स और छोटे-छोटे गोल्डन घुंघरू अटैच करें। यह लटकन घड़ी में पारंपरिक कश्मीरी झुमका जैसा लुक देती है।
कलरफुल मीनाकारी फ्लोरल कनेक्टर्स को जंप रिंग्स की मदद से डायल के दोनों तरफ जोड़ें। एक तरफ चेन के साथ लॉबस्टर लॉक लगाएं और दूसरी तरफ एडजस्टेबल चेन रखें, ताकि कलाई की नाप के हिसाब इसे किसी भी वक्त एडजस्ट किया जा सके।
आखिर में डिटेलिंग और फाइनल टच दें। घड़ी के डायल के किनारों पर क्राफ्टिंग ग्लू या हॉट ग्लू गन की मदद से बारीक गोल्डन बीड्स- स्टोन लगाकर बॉर्डर तैयार करें। ऐसा रने से डायल-हैंडमेड स्ट्रेप के बीच का अंतर खत्म होकर कंप्लीट रॉयल लुक देता है।