3 साल की मेहनत और नायाब नेकलेस, नीता अंबानी से पहले किस एक्ट्रेस ने पहना रॉयल पीस?

Published : Sep 16, 2026, 11:19 AM IST
Amrapali Bharatam necklace

सार

नीता अंबानी के गणेश उत्सव लुक में नजर आया ये ओवरसाइज्ड नेकलेस आखिर कितना खास है? दिलचस्प बात ये है कि इसे पहले एक बॉलीवुड एक्ट्रेस भी पहन चुकी हैं। जानें इस रॉयल हार की पूरी कहानी।

जब बात रॉयल ज्वेलरी की आती है तो नीता अंबानी का लुक नया फैशन ट्रेंड सेट कर देता है। बीते दिनों एंटीलिया में आयोजित गणेश उत्सव में वह ऑरेंजा-मैजेंटा साड़ी के साथ स्टेटमेंट नेकलेस में नजर आईं। यह कोई नॉर्मल नहीं बल्कि ओवर साइज्ड हार था, जिसने गले से लेकर कंधे को कवर किया। यह हार कोई सामान्य ज्वेलरी नहीं है, बता दें कि नीता अंबानी से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी इस नेकलेस को पहन चुकी हैं।

नीता अंबानी ने पहना 'अम्रपाली नेकलेस'

इस स्पेशल नेकलेस का नाम 'अम्रपाली भारतम' है। जिसे जाने-माने अम्रपाली ज्वेलर्स द्वारा तैयार किया गया है। इस हार की खूबसूरती केवल एक डिजाइन नहीं बल्कि भारत के अलग-अलग हिस्सों की पारंपरिक और एंटीक जूलरी की संचरना को दिखाना है।

सोनम कपूर भी पहन चुकी हैं नेकलेस

बता दें कि नीता अंबानी से पहले एक्ट्रेस सोनम कपूर भी इस नेकलेस को वियर कर चुकी हैं। उन्होंने ट्रेडिशनल व्हाइट सूट के साथ इसे स्टाइल किया था। हल्के रंग के अटायर पर एंटीक गोल्ड और मल्टीकलर ज्वेलरी वर्क उभरकर दिखाई देता है

"अम्रपाली भारतम नेकलेस" की कहानी

Amrapali Necklace, केवल एक हार नहीं बल्कि इंडियन जूलरी की विरासत को एक साथ पेश करने वाली वेरिएबल आर्ट की तरह तैयार किया गया है। इसमें भारत के अलग-अलग हिस्सों से एंटीक-विंटेज भारतीय ज्वेलरी के पीस लगाए गए हैं। खास बात है कि इन आभूषणों को नेकलेस में जोड़ने के लिए मूल रूप को नहीं बदला गया है।

ये भी पढ़ें- नीता अंबानी के गले से कंधों तक फैला जड़ाऊ हार, Photos में देखें ग्रैंड अवतार

3 साल तक जुटाए अलग-अलग गहने

अम्रपाल भारतम को बनाने में सालों लगे। अलग-अलद ज्वेलरी एलिमेंट्स को करीब तीन साल कलेक्ट किया गया। इन्हें जोड़कर अंतिम रूप देने में छह महीनों का वक्त लगा। इस काम में 14 कारीगरों ने दिन-रात एक कर दिया।

ये भी पढ़ें- राधिका मर्चेंट ने मनाई गणेश चतुर्थी, तस्वीरें देख टिकी रह जाएंगी निगाहें

नथ से लेकर झूमर तक शामिल

हार में केवल मोतियों, हार की डिजाइन वाला उन ज्वेलरी पीस को जोड़ा गया है, जिनका नेकलेस से कोई लेना देना नहीं है। सेंटर में पारंपरिक केरल नेकलेस, तो झूमर, साउथ इंडियन नथ, पासा,हैवी इय़ररिंग्स, बिल्ला, चांदबाली जैसे ज्वेलरी एलिमेंट्स को दोबारा जोड़ा गया है।

किन आभूषणों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल ?

हार में गोल्ड के अलावा कुंदन, पोल्की, मल्टी स्टैंड मोती, रूबी, एमराल्ड टोन की मीनाकारी जैसे एलिमेंट्स को अच्छे से हाईलाइट किया गया है। यह डिटेलिंग इसे पारंपरिक टच देने के साथ ग्रैंड स्टेटमेंट पीस बनाती है।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

साड़ी नहीं सूट के साथ पहनें चोकर के 6 ट्रेंडी डिजाइंस, दिखेंगी खूब
नीता अंबानी के गले से कंधों तक फैला जड़ाऊ हार, Photos में देखें ग्रैंड अवतार